किसान सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक

Kaushiki | Mar 18, 2026, 09:10 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav
mp-cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज भोपाल में किसान सम्मेलन और एक भव्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की संगठन मजबूती पर एक बैठक होगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (18 मार्च) सुबह से लेकर रात तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव आज गुड़ी पड़वा, किसान सम्मेलन और भोपाल में भव्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं आज दिल्ली में एमपी कांग्रेस की संगठन मजबूती पर बैठक होगी। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

गुड़ी पड़वा कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम मोहन यादव अपने दिन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे करेंगे। वे सीएम हाउस के समत्व भवन में गुड़ी पड़वा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके ठीक बाद, वे 11:25 बजे जहांगीराबाद स्थित होमगार्ड्स कैंप कार्यालय पहुंचेंगे।

वहां वे सिविल डिफेंस वर्कशॉप का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद दोपहर में सीएम भोपाल से हरदा के जाएंगे। वे दोपहर 1:20 बजे हरदा में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में पहुंचेंगे।

यहां कस्टम हायरिंग केंद्र की एक बड़ी प्रदर्शनी लगाई गई है। सीएम यहां किसानों को जागरूक करेंगे और खेती की नई तकनीकों पर चर्चा करेंगे। वे दोपहर 3:50 बजे तक वापस भोपाल लौट आएंगे।

अटल पथ पर सजेगी कवियों की महफिल

आज रात 9 बजे भोपाल का अटल पथ कविताओं से गूंज उठेगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)करेंगे।

इस कार्यक्रम में मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी कविताओं से समां बांधेंगे। उनके साथ दिनेश बावरा और सुदीप भोला जैसे दिग्गज कवि भी होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 10:30 बजे: सीएम हाउस (समत्व भवन) में गुड़ी पड़वा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 11:25 बजे: होमगार्ड्स कैंप कार्यालय, जहांगीराबाद में सिविल डिफेंस वर्कशॉप में शिरकत करेंगे।
  • दोपहर 12:35 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल एयरपोर्ट से हरदा जिले के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 01:20 बजे: हरदा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
  • दोपहर 03:50 बजे: हरदा के कार्यक्रमों को पूरा कर वापस भोपाल आगमन होगा।
  • रात 09:00 बजे: अटल पथ (भोपाल) पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक

दूसरी तरफ, मध्यप्रदेश कांग्रेस आज दिल्ली में बड़ी बैठक करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने एक अहम बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक का मेन एजेंडा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। कांग्रेस आगामी चुनौतियों के लिए नई रणनीति तैयार करने में जुटी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

ईरान-इजराइल युद्ध का 18वां दिन: हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, तनाव के बीच दूसरा LPG जहाज भारत पहुंचा

हिंदू नववर्ष 2026: गुरु बनेंगे राजा और मंगल संभालेंगे मंत्री पद, जानें क्या होगा असर

एमपी सरकार फिर लेगी 4,100 करोड़ कर्ज, कुल बोझ 5 लाख करोड़ पार

Weather Update: एमपी, सीजी और राजस्थान का मौसम बदला, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी!

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • उमंग सिंघार
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा