हिंदू नववर्ष 2026: गुरु बनेंगे राजा और मंगल संभालेंगे मंत्री पद, जानें क्या होगा असर

Kaushiki | Mar 08, 2026, 13:40 IST
Share
hindu-nav-varsha-2026
hindu-nav-varsha-2026

19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष शुरू होगा। गुरु राजा और मंगल मंत्री बनेंगे। मिथुन, तुला सहित 5 राशियों को बंपर लाभ मिलेगा। आइए जानें हिंदू नववर्ष 2026 का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Hindu New Year 2026: भारतीय संस्कृति और परंपरा के मुताबिक, चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) शुरू होता है। साल 2026 में हिंदू नववर्ष 19 मार्च से शुरू होने वाला है। इस साल ग्रहों के मंत्रिमंडल में देवगुरु बृहस्पति राजा का सिंहासन संभालेंगे।

जबकि मंगल देव मंत्री की कमान संभालेंगे। ज्योतिष गणना के मुताबिक, ग्रहों की ये नई चाल न केवल देश-दुनिया की दिशा बदलेगी, बल्कि कई राशियों की सोई हुई किस्मत को भी चमकाने वाली है। आइए जानें हिंदू नववर्ष 2026 का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

गुरु बने राजा और मंगल को मिला मंत्री पद

विक्रम संवत 2083 में ग्रहों के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो रहा है। ज्योतिष शास्त्रके मुताबिक, इस साल देवगुरु बृहस्पति राजा का पद संभालेंगे। गुरु के शासन में दुनियाभर में धर्म, ज्ञान और नैतिकता का विस्तार होता है।

इससे समाज में सुख-शांति बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। गुरु की छत्रछाया में देश की आर्थिक स्थिति को भी नई मजबूती मिलने की संभावना है।

वहीं, ऊर्जा के प्रतीक मंगल देव मंत्री की भूमिका में होंगे। मंगल के मंत्री बनने से लोगों के अंदर साहस और काम करने की नई ऊर्जा का संचार होगा। जहां गुरु बुद्धि से रास्ते बनाएंगे, वहीं मंगल उन लक्ष्यों को साहस से पूरा करने में मदद करेंगे।

इनके लिए खुलेगा खुशियों का द्वार

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,ग्रहों की ये विशेष स्थिति कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगी।

  • मिथुन राशि
    नए साल में मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपको करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन और नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा।
  • तुला राशि
    तुला राशि के जातकों पर इस साल किस्मत बहुत मेहरबान रहेगी। आपके जो काम लंबे समय से रुके थे, वे अब पूरे होंगे। भाग्य के सहयोग से आपको हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी।
  • धनु राशि
    धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा। पुराने निवेश से भी आपको इस साल तगड़ा मुनाफा होने वाला है।
  • मकर राशि
    मकर राशि वालों को समाज में नई पहचान और बड़ा सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी सलाह का सम्मान करेंगे और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
  • मीन राशि
    मीन राशि के जातकों को परिवार की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। शनि के प्रभाव के बावजूद गुरु आपकी हर मुश्किल में रक्षा करेंगे। घर में शांति बनी रहेगी और संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

ग्रहों का गोचर और उनका प्रभाव

साल की शुरुआत में गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद वे कर्क और फिर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव पूरे वर्ष मीन राशि में रहकर सबको अनुशासित करेंगे। राहु और केतु का गोचर भी आर्थिक बदलावों के संकेत दे रहा है।

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लोग सात्विक जीवन अपनाएंगे। व्यापारियों के लिए ये साल नई योजनाओं पर काम करने वाला होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में कड़ी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। भगवान विष्णु की पूजा करना इस साल अत्यंत फलदायी साबित होगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें...

बाबा महाकाल ने भक्तों संग खेली होली, हुआ भव्य श्रृंगार, कल से बदलेगा पूजा का समय

इस बार 12 नहीं बल्कि 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष 2026, जानें क्यों जुड़ रहा कैलेंडर में एक्स्ट्रा महीना

जानें हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने फाल्गुन माह का महत्व, भूल के भी न करें ये काम

घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कपूर आरती के साथ शामिल करें ये चीज, नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर

Tags:
  • ज्योतिष शास्त्र
  • मंगल
  • हिंदू नववर्ष
  • बृहस्पति
  • भारतीय संस्कृति
  • विक्रम संवत
  • चैत्र माह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा