नेवी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सड़क हादसे में मौत, पांच पीढ़ियों में थी पहली सैन्य अधिकारी

Ashish Bhardwaj | Apr 06, 2026, 18:07 IST
Share
ashu
Photograph: (the sootr)

भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। 23 वर्षीय अंशु ड्यूटी पर जाते समय गुजरात में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। वे अपने परिवार की पांच पीढ़ियों में पहली महिला सैन्य अधिकारी थीं।

News In Short

  • भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का गुजरात में सड़क हादसे में निधन।
  • अंशु पुणे में प्रशिक्षण के बाद अपनी अगली ड्यूटी के लिए आईएनएस वलसुरा जा रही थीं।
  • वह परिवार की पांच पीढ़ियों में पहली सैन्य अधिकारी महिला थीं, 23 साल की उम्र में निधन।
  • अंशु राठौड़ ने 2024 में पहले प्रयास में सेना में कमीशन प्राप्त किया था।
  • अंशु राठौड़ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

News In Detail

राजस्थान की बेटी और भारतीय नौसेना में नेवी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़ का गुजरात के जामनगर में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। वह ड्यूटी पर जाते समय कार में सवार थीं, तभी उनकी गाड़ी की किसी दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अंशु की उम्र मात्र 23 साल थी। सोमवार दोपहर जब उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव बिठुड़ा पहुंची तो हर आंख नम हो गई।

ड्यूटी के लिए जाते समय हुआ हादसा

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। लेफ्टिनेंट अंशु पुणे में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपनी अगली ड्यूटी के लिए आईएनएस वलसुरा जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अंशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में मौजूद अन्य दो सैन्य अधिकारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पांच पीढ़ियों में पहली सैन्य अधिकारी

अंशु का परिवार पीढ़ियों से देश सेवा में समर्पित रहा है। उनके दादा और पिता (किशन सिंह) दोनों भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में उनके पिता जयपुर में आबकारी थाना अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

पिता किशन सिंह ने गर्व और भारी मन से बताया कि अंशु हमारे परिवार की पांच पीढ़ियों में पहली लड़की थी, जिसने सेना में कमीशन प्राप्त किया था। उसने 2024 में अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया था।

आईएएस बनकर करना चाहती थीं देश सेवा

अंशु न केवल एक कुशल सैन्य अधिकारी थीं, बल्कि उनकी आंखों में भविष्य के लिए बड़े सपने थे। वे भविष्य में IAS या IPS बनकर प्रशासनिक सेवा के जरिए देश की सेवा करना चाहती थीं और बाद में राजनीति में आने का भी लक्ष्य रखती थीं। विशाखापट्टनम, मुंबई और पुणे में प्रशिक्षण के बाद वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

सोमवार को अंशु की पार्थिव देह सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव बिठुड़ा लाई गई। प्रशासन, सैन्य अधिकारियों और हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंशु के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई है, जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढे़:-

सरहदी और नए जिलों में क्यों पिछड़ रही जन-धन योजना, जानिए पूरा मामला

अब 200 किमी की रफ्तार पर भी वाहन का कटेगा टोल, जयपुर-दिल्ली हाईवे बनेगा नो स्टॉप कॉरिडोर

राजनीतिक नियुक्तियों में वफादारों को मिले जगह, अवसरवादियों को नहीं, वसुंधरा राजे ने सरकार को दी सलाह

गारनेट के काले कारोबार में खाकी और खादी का गठजोड़, विधायक का करीबी गिरफ्तार, आईपीएस माधव उपाध्याय एपीओ

Tags:
  • भारतीय नौसेना
  • आईएएस
  • सड़क हादसे
  • जामनगर
  • नेवी लेफ्टिनेंट अंशु राठौड़
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया