ढाई साल बाद भजनलाल को मिला भाजपा का कमरा नंबर 5, कार्यालय से वसुंधरा राजे युग का अंत

Ashish Bhardwaj | Apr 06, 2026, 13:57 IST
Share
bjp office
Photograph: (the sootr)

आखिरकार राजस्थान के सीएम भजनलाल को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सेपरेट कक्ष मिल गया है। उन्हें वही कमरा दिया गया है, जो वसुंधरा राजे के पास लंबे समय से था।

News In Short

  • सीएम भजनलाल को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मिला सेपरेट कक्ष।
  • भजनलाल को कमरा नंबर 5 दिया गया, जिस पर उनकी नेम प्लेट लगी।
  • सीएम को कक्ष आवंटन में भाजपा को ढाई साल का समय लगा।
  • यह वही कक्ष है, जहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे लंबे समय से बैठती थी।
  • राजस्थान भाजपा कार्यालय से वसुंधरा राजे के युग का अंत।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को ढाई साल बाद जयपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में कक्ष मिल गया है। कार्यालय के बहुचर्चित कमरा नंबर 5 के बाहर अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम की नेम प्लेट चमकने लगी है। यह कमरा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए आरक्षित था।

भाजपा कार्यालय से राजे युग का अंत

​यह बदलाव केवल एक कमरे का आवंटन भर नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर बदलते समीकरणों का संकेत भी है। दरअसल, यह वही कमरा नंबर 5 है, जो लंबे समय से ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए निर्धारित था। प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान से वसुंधरा राजे इसी कमरे का उपयोग करती रही हैं।

​हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी भजनलाल शर्मा के लिए अब तक प्रदेश कार्यालय में कोई स्थायी जगह तय नहीं थी। लगभग ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद इस कमरे से वसुंधरा राजे के नाम की पट्टिका हटाकर वर्तमान मुख्यमंत्री के नाम की नेम प्लेट लगाई गई है। पार्टी गलियारों में इसे राजे युग के धीरे-धीरे सिमटने के तौर पर देखा जा रहा है।

​स्थापना दिवस पर कक्ष की शुरुआत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस कक्ष में बैठकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित थे।

संगठन और सरकार के बीच बढ़ेगा तालमेल

कमरा नंबर 5 हमेशा से राजस्थान भाजपा की राजनीति का केंद्र रहा है। इस कमरे का हस्तांतरण यह स्पष्ट करता है कि अब संगठन की पूरी कमान और सरकार का रसूख वर्तमान नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

​पार्टी पदाधिकारियों ने इस निर्णय को संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया है। पार्टी के अनुसार मुख्यमंत्री को अक्सर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ गोपनीय और वन-टू-वन संवाद करना होता है। पार्टी मुख्यालय में समर्पित कक्ष होने से यह संवाद अब अधिक सहज होगा।

​कार्यकर्ताओं के लिए सुलभ होंगे सीएम

पार्टी के अनुसार अभी तक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं को अक्सर मुख्यमंत्री आवास या सचिवालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, जहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कारण पहुंच आसान नहीं होती थी। अब राजस्थान भाजपा कार्यालय में कक्ष अलॉट होने से आम कार्यकर्ता अपने संगठन के मुखिया से उसी माहौल में मिल सकेंगे, जहां से उन्होंने अपनी राजनीति शुरू की है।

ये भी पढे़:-

सालासर मंदिर में बाउंसरों की दबंगई, हरियाणा से आए भक्तों को पीटा

भूमि कंवर्जन में बड़ा फर्जीवाड़ा, 238 म्यूटेशन भर दिए, 40 नामांतरण खारिज, एक बाबू सस्पेंड

सीमा पर ड्रोन तस्करी बढ़ी, डेढ़ साल में 175 करोड़ की हेरोइन जब्त, सुरक्षा चक्र को चुनौती

फ्लैट में नशीले पदार्थों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का ड्रग्स बरामद

Tags:
  • सीएम भजनलाल
  • प्रेमचंद बैरवा
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
  • भाजपा के स्थापना दिवस
  • घनश्याम तिवाड़ी
  • राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
  • राजस्थान भाजपा कार्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा