सालासर मंदिर में बाउंसरों की दबंगई, हरियाणा से आए भक्तों को पीटा

Ashish Bhardwaj | Apr 06, 2026, 13:12 IST
Share
salarar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में बाउंसरों ने हरियाणा से आए भक्तों को जमकर पीटा। विवाद मंदिर में वीडियो कॉल पर दर्शन कराने को लेकर हुआ।

News In Short

  • सालासर धाम में श्रृद्धालुओं से बाउंसरों के मारपीट करने का मामला आया सामने।
  • वीडियो कॉल करते समय बाउंसरों ने मोबाइल छीनकर की श्रद्धालुओं की धुनाई।
  • सालासर थाने में शिकायत पर भी नहीं मिला पीड़ित श्रद्धालुओं को न्याय।
  • मंदिर कमेटी ने उल्टे श्रद्धालुओं पर महिला गार्ड से मारपीट का लगाया आरोप।
  • मंदिर प्रबंधन ने घटना को पावन धाम की मर्यादा के खिलाफ बताया।

News In Detail

राजस्थान के प्रसिद्ध सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में बांउसरों की दबंगई सामने आई है।मंदिर में रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दर्शन के दौरान वीडियो बनाने को लेकर मंदिर के बाउंसरों ने श्रद्धालुओं को पीट दिया। हरियाणा के हिसार से आए एक परिवार ने आरोप लगाया है कि बाउंसरों ने महिलाओं को जमीन पर पटककर पीटा। वहीं मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं पर महिला गार्ड से मारपीट करने का आरोप लगाया हे।

वीडियो कॉल बना विवाद की जड़

घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हिसार के राजगुरु मार्केट में दुकान चलाने वाले संजय अपने परिवार के साथ कतार में खड़े होकर दर्शन कर रहे थे। संजय के मुताबिक उनका एक रिश्तेदार बीमार होने के कारण मंदिर नहीं आ सका था, इसलिए परिवार की एक महिला उसे वीडियो कॉल के जरिए बजरंग बली के दर्शन करा रही थी। जैसे ही मोबाइल निकाला, वहां तैनात बाउंसरों ने बदतमीजी शुरू कर दी।

बाउंसरों ने हाथ से फोन छीनकर फर्श पर पटक दिया। विरोध करने पर मंदिर के 30 से 40 बाउंसर इकट्ठा हो गए और महिलाओं को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। इससे वे अचेत हो गईं। बाद में उन्हें पानी पिलाकर उठाना पड़ा।

थाने में भी नहीं मिला इंसाफ?

शृद्धालु संजय का कहना है कि मारपीट के बाद जब वह और उनका परिवार शिकायत लेकर सालासर पुलिस थाने पहुंचे तो वहां का अनुभव और भी चौंकाने वाला रहा। एसएचओ ने न्याय दिलाने की बजाय धमकी दी और कहा कि उन पर एससी/एसटी एक्ट लगा दिया जाएगा। मंदिर से जुड़े 50-60 लोग थाने में इकट्ठा हो गए और दबाव बनाने लगे। परिवार से जबरन एक वीडियो बनवाया गया, जिसमें उन्हें यह कहलवाया कि उनसे गलती हुई है और सिर्फ हल्की धक्का-मुक्की हुई थी।

मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को दोषी ठहराया

वहीं, सालासर बालाजी मंदिर कमेटी ने एक पत्र जारी कर परिवार के आरोपों को एकतरफा बताया है। कमेटी का कहना है कि श्रद्धालुओं ने सालासर मंदिर की महिला गार्ड के साथ मारपीट की, जिसके पुख्ता सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। कमेटी के अनुसार थाने में थाना प्रभारी के सामने श्रद्धालुओं ने अपनी गलती स्वीकार की और लिखित में माफी मांगी है। मंदिर प्रबंधन ने इस पूरी घटना को पावन धाम की मर्यादा के खिलाफ और निंदनीय बताया है।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 12.16.21 PM
WhatsApp Image 2026-04-06 at 12.16.21 PM

ये भी पढे़:-

भूमि कंवर्जन में बड़ा फर्जीवाड़ा, 238 म्यूटेशन भर दिए, 40 नामांतरण खारिज, एक बाबू सस्पेंड

सीमा पर ड्रोन तस्करी बढ़ी, डेढ़ साल में 175 करोड़ की हेरोइन जब्त, सुरक्षा चक्र को चुनौती

फ्लैट में नशीले पदार्थों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का ड्रग्स बरामद

अधिकारियों की कार्यशैली से लेकर चुनावों में देरी पर जवाबदेही तय

Tags:
  • राजस्थान
  • वीडियो कॉल
  • सालासर बालाजी
  • सालासर मंदिर
  • सालासर बालाजी धाम में बांउसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा