MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

29 Sept 2026

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 हजार 500 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। MP कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन और आबकारी समेत 5 विभागों में 20% आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके अलावा दमोह-कटनी सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए।

2 से 6 अक्टूबर तक MP में रहेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इंदौर में संघ की बैठक में होंगे शामिल, बालाघाट भी जाएंगे

02 Oct 2026

By Aman Vaishnav

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। वे नागपुर से सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे। इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होगी, जिसमें सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ शताब्दी वर्ष की यह आखिरी अहम संगठनात्मक बैठक है। इसके बाद भागवत 6 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे।

सीएम मोहन यादव की आज मैराथन बैठक, मंत्रालय में विभागों की समीक्षा, शाम को बीजेपी दफ्तर में मंथन

30 Sept 2026

By Aman Vaishnav

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार, 30 सितंबर को कई अहम बैठकों में शामिल होंगे। सीएम मोहन सुबह मंत्रालय पहुंचकर विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर में निवेश प्रोत्साहन और कृषि महोत्सव पर चर्चा होगी। वहीं शाम को बीजेपी दफ्तर में कोर कमेटी की बैठक होगी। आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

सीएम मोहन यादव का दौरा: कैबिनेट के बाद अखिल भारतीय कालिदास समारोह की बैठक में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का दौरा: कैबिनेट के बाद अखिल भारतीय कालिदास समारोह की बैठक में होंगे शामिल

29 Sept 2026

By Aman Vaishnav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार 29 सितंबर को भोपाल में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे सीएम मोहन यादव मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में सीएम अखिल भारतीय कालिदास समारोह की केंद्रीय समिति की बैठक में भी शामिल होंगे। आइए विस्तार से जानते हैें सीएम मोहन यादव का दौरा...

3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

30 Sept 2026

By Aman Vaishnav

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान अमित शाह भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही अमित शाह कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर ली है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माउथ ऑर्गन सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और माउथ ऑर्गन सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026

By Aman Vaishnav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 2 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह भोपाल में महत्वपूर्ण अधिकारियों से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद वे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री माउथ ऑर्गन वादकों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन भी करेंगे। दोपहर में वे उज्जैन के आयुर्वेदिक सेमिनार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा जुड़ेंगे। आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 71 रुपए तक बढ़ गए दाम

01 Oct 2026

By Amresh Kushwaha

त्योहारी सीजन से पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 01 अक्टूबर से 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में कीमत 62.50 रुपए बढ़कर 2,810 रुपए हुई। पटना में सबसे ज्यादा 71.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई। भोपाल में सिलेंडर का रेट 2,815 रुपए है। घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बदली। LPG price के शहरवार रेट खबर में पढ़ें...

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 950 अंक टूटा, निफ्टी 23 हजार नीचे, इंवेस्टर्स के 6 लाख करोड़ डूबे

28 Sept 2026

By Arohi Raj

सोमवार की शुरुआत में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला है। बड़ी कंपनियों से लेकर छोटी कंपनियों तक, सब लाल निशान में थे। सेंसेक्स 950 अंक टूटा है। निफ्टी भी 23 हजार नीचे आ गया है। हफ्ते के पहले ही दिन इंवेस्टर्स को बड़ा झटका लगा है। दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही गिरावट में आ गए।

मोहन कैबिनेट बैठक में नर्मदा मिशन मंजूर, 1.46 लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

18 Aug 2026

By Amresh Kushwaha

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी 18 अगस्त को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में विकास संबंधी कई योजनाओं पर अहम फैसले लिए गए हैं।

MP News | 5 साल तक बढ़ी लाड़ली बहनों की खुशियों की मियाद, द सूत्र की खबर पर मुहर
MP News | 5 साल तक बढ़ी लाड़ली बहनों की खुशियों की मियाद, द सूत्र की खबर पर मुहर

18 Aug 2026

By The Sootr

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनीपुलेट की, रिटायर जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में मीडिया से चर्चा की। इसमें टेंडर फाइल में साइन होने में 66 दिन की देरी पर महापौर को घेरा, लेकिन पूरी रिपोर्ट को कठघरे में खड़ा कर दिया। इसले अलावा सिंघार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द रहने की खबर है। नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे नहीं चलेंगे। इनमें हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस शामिल हैं। रद्द फेरे 7 से 17 दिसंबर के बीच हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा चार और राज्यों के यात्री प्रभावित होंगे।

सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति
सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो बजट कैसे बना, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति

02 Oct 2026

By Arohi Raj

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति सामने आई है। सीएचसी पीएचसी उपकरण खरीदी की लिस्ट में सीएचसी राजपुर का नाम है। इसके लिए उपकरण और फर्नीचर तय किए गए हैं। लेकिन गुना में इस नाम का कोई स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं है। जिले को 14.62 लाख का बजट मिला है। सीएमएचओ ने संचालनालय को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है।

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

02 Oct 2026

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मानसून का अंतिम चरण चल रहा है, जिससे मौसम का रूख सूखा होने की ओर बढ़ रहा है। 2 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर और जोधपुर में कोई प्रमुख बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी महसूस की जा सकती है, जो किसानों के कामकाज पर नकारात्मक असर डाल सकती है।

एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक

02 Oct 2026

By Aman Vaishnav

तेल कंपनियों ने ई-केवाईसी न कराने वाले गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए हैं। राजधानी भोपाल में करीब 83 हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हुए हैं। इनमें मंत्री, विधायक और पूर्व विधानसभा स्पीकर भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कुल 23 लाख 92 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी है। ब्लॉक कनेक्शन पर रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होगी। ई-केवाईसी पूरी कराने के बाद ही गैस कनेक्शन दोबारा चालू हो सकेगा।