शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 950 अंक टूटा, निफ्टी 23 हजार नीचे, इंवेस्टर्स के 6 लाख करोड़ डूबे

Arohi Raj | Sootr Creatives | Sept 28, 2026, 12:30 IST
Share
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बहुत खराब रही। बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली।<br>
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बहुत खराब रही। बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली।

सोमवार की शुरुआत में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला है। बड़ी कंपनियों से लेकर छोटी कंपनियों तक, सब लाल निशान में थे। सेंसेक्स 950 अंक टूटा है। निफ्टी भी 23 हजार नीचे आ गया है। हफ्ते के पहले ही दिन इंवेस्टर्स को बड़ा झटका लगा है। दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही गिरावट में आ गए।

सेंसेक्स का हाल

सेंसेक्स 30 शेयरों वाला इंडेक्स है। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का है। पिछले शुक्रवार को यह 73 हजार 895 पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 73 हजार 734 पर खुला। इसके बाद अचानक शेयर बाजार में भारी गिरावट शुरू हो गया।

सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा गिरकर 73 हजार 138 पर आ गया। फिर गिरावट की रफ्तार और तेज हो गई। देखते ही देखते सेंसेक्स 950 अंक टूट गया है। यह 73 हजार के नीचे चला गया। तब यह 72 हजार 921 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी का हाल

निफ्टी का हाल भी सेंसेक्स जैसा ही रहा है। यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स है। इसमें 50 शेयर शामिल हैं। पिछला बंद स्तर 23 हजार 140 था। सोमवार को यह 23 हजार 65 पर खुला। फिर एक झटके में निफ्टी 23 हजार नीचे फिसल गया।

किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

बड़ी कंपनियों के सभी 30 शेयर लाल निशान के दायरे में आ गए थे। बड़ी कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूट गए। सबसे ज्यादा गिरावट इन शेयरों में दिखी

  • HDFC बैंक: 1.90 फीसदी
  • कोटक बैंक: 1.80 फीसदी
  • SBI: 1.60 फीसदी
  • HUL: 1.58 फीसदी
  • ट्रेंट: 1.56 फीसदी
  • बजाज फाइनेंस: 1.40 फीसदी
  • रिलायंस: 1.35 फीसदी
  • ICICI बैंक: 1.34 फीसदी

बैंक और आईटी शेयरों में भी गिरावट

बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त बिकवाली (Sell-off) हुई। बीएसई का बैंकेक्स 1.60 फीसदी नीचे आ गया। आईटी शेयर भी कमजोर रहे। आईटी इंडेक्स 1.10 फीसदी फिसल गया।

इस गिरावट में निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। देखते ही देखते उनके छह लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब गए।

एक नजर में समझें

  • सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा टूटकर 72 हजार 9 सौ 21 पर पहुंचा।
  • निफ्टी 23 हजार के नीचे फिसलकर 22 हजार 8 सौ 55 पर रहा।
  • सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे।
  • निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूबे।
  • ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल के पार गया।

बाजार क्यों गिरा?

इस गिरावट का सीधा कनेक्शन अमेरिका से है। अमेरिका और ईरान की शांति बातचीत (Peace Talk) में अड़चन बनी हुई है। ईरान ने एक प्रस्ताव दिया था। उसमें होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात थी। लड़ाई खत्म करने की बात भी उसमें शामिल थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया।

इसके बाद कच्चे तेल की कीमतें फिर तेजी से चढ़ने लगीं। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी बढ़ा हुआ था। यह 106 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रहा था।

फॉरेन इंवेस्टर्स का मूड भी फिर बिगड़ गया है। इसका असर बाजार के माहौल पर दिख रहा है। बीते शुक्रवार को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर (FII) ने जमकर शेयर बेचे थे। उन्होंने 3 हजार 6 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली (Sell-off) की थी।

आगे किस पर नजर

अब बाजार की नजर अमेरिका और ईरान की बातचीत पर रहेगी। कच्चे तेल की कीमतों पर भी इंवेस्टर्स की निगाह रहने वाली है। फॉरेनर इंवेस्टर्स की खरीद-बिकवाली (sell-off) भी बाजार की चाल तय करेगी।

  1. सेंसेक्स में इतनी गिरावट क्यों आई?
    सेंसेक्स में गिरावट का सीधा संबंध अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति बातचीत में अड़चन से है, जब अमेरिका ने ईरान द्वारा दिए गए एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
  2. निवेशकों को इस गिरावट से कितना नुकसान हुआ है?
    इस गिरावट के कारण निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
  3. निफ्टी का प्रदर्शन सेंसेक्स से किस तरह प्रभावित हुआ?
    निफ्टी ने भी सेंसेक्स की तरह ही गिरावट का सामना किया और यह 23 हजार के नीचे गिरकर 22 हजार 855 पर रहा।
Tags:
  • आईटी शेयर
  • Sensex Nifty Today
  • इंवेस्टर्स के 6 लाख करोड़ डूबे
  • शेयर बाजार
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
  • सेंसेक्स 950 अंक टूटा
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • निफ्टी 23 हजार नीचे
  • इंवेस्टर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google