सरल और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं आईएएस प्रीति यादव, शादी भी रचाई थी सादगी से
Abhilasha Saksena Chakraborty | Sept 23, 2025, 15:35 IST
IAS PREETI YADAV
अधिकतर IAS अधिकारी जहाँ अपने रौबदार अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं प्रीति यादव ने सादगी और संवेदनशीलता को अपनी पहचान बनाया है। आज वे उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो मेहनत और लगन के दम पर अपने सपनों को सच करना चाहती हैं।
वाराणसी की बेटी प्रीति यादव आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। 2016 बैच की यह IAS अधिकारी बताती हैं कि सफलता किसी एक रात का चमत्कार नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की लम्बी यात्रा है। अपने कठिन संघर्ष, सही रणनीति और आत्मविश्वास के बल पर UPSC में ऑल इंडिया रैंक 145 हासिल की थी।
प्रीति यादव का जन्म वाराणसी, उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता उत्तर प्रदेश सरकार में इंजीनियर थे और माता एक गृहिणी। तीन भाई-बहनों में प्रीति सबसे बड़ी थीं। उनके पति दिलीप कुमार यादव ( IAS DILIP KUMAR YADAV ) भी आईएएस हैं और वो दो प्यारे बच्चों की माँ हैं। कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
![IAS preeti yadav with husband Dilip Kumar Yadav]()
प्रीति यादव का UPSC सफर आसान नहीं रहा। पहले दो प्रयासों में असफलता हाथ लगी, लेकिन, 2015 की परीक्षा में तीसरे प्रयास में वो सफल रहीं। उनका वैकल्पिक विषय पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था। पहले प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी अलग-अलग रखी, लेकिन बाद में उन्होंने इंटीग्रेटेड तैयारी की रणनीति अपनाई, जिसने उन्हें सफलता दिलाई।
![आईएएस प्रीति यादव]()
प्रीति यादव की सफलता के दो मूल मंत्र थे दृढ़ता और गलतियों को सुधारना। सफल होने के लिए पूरी तरह से समर्पित प्रयास और धैर्य की आवश्यकता होती है। उनका कहना है- यदि कोई अभ्यर्थी पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझे और लगातार रिवीजन करे तो सफलता अवश्य मिलती है। मैंने पूरी तैयारी में NCERT की किताबों और समाचार पत्रों की मदद ली। उनका मानना है कि मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना प्रीलिम्स की कुंजी है। इंटरनेट की मदद ले सकते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल समझदारी से करें। मैंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी दूरी बनाकर रखी थी। चुनौतियाँ आयेंगी लेकिन कभी उम्मीद न छोड़ें, क्योंकि लगन और कड़ी मेहनत देर से लेकिन, हमेशा रंग लाती है। बाधाओं से घबरायें नहीं, बस आप जो पाना चाहते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करें।
ये भी पढ़ें:
IAS गुंचा सनोबर : देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आईएएस गुंचा
प्रीति खुद एक इंजीनियर हैं और वो मानती हैं कि अच्छी डिग्री होने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है और आपको हमेशा यक़ीन रहता है कि अगर चयन नहीं हुआ तब ही कुछ तो कर ही लेंगे। वो बताती हैं कि यूपीएससी के साथ वो कई परीक्षाएं देती रहीं। एक साथ उन्होंने 6 परीक्षाएं पास की थीं।
एक और जहां हर लड़की बहुत धूम-धाम से शादी करना चाहती है, प्रीति यादव ने इस प्रथा को तोड़कर IAS दिलीप यादव से बेहद सादगीपूर्ण तरीके से खंडवा कलेक्टोरेट में शादी की थी। उन्होंने कहा कि शादी में दिखावा करने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार खर्च करना चाहिए और दहेज जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त करना चाहिए। आप शादी में बेकार में दिखावे के लिए पैसा खर्च करने की जगह इसका इस्तेमाल शिक्षा और दूसरे कामों में कर सकते हैं।
![IAS Preeti yadav marriage]()
प्रीति कहती हैं- मेरी जॉब ऐसी है जिसमें समय का कोई ठिकाना नहीं लेकिन फैमिली को समय देना भी उतना ही जरूरी है। इसलिए दोनों को बैलेंस करना पढ़ता है। महिलाओं के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी होता है। पूरी कोशिश करती हूँ की घर और काम दोनों को बराबर समय दे सकूं। पति भी आईएएस हैं तो एक ही पेशा होने से काफी मदद मिलती है। मेरा मानना है जब जिम्मेदारी आती है तो उसको पूरा करने की शक्ति भी अपने आप ही आ जाती है।
ये भी पढ़ें:
सख्त अधिकारी के साथ संवेदनशील इंसान भी हैं IAS किशोर कुमार कन्याल
सरल स्वभाव के साथ ही उनका काम करने का अन्दाज भी बिलकुल अलग है। अगर आवश्यकता हो तो प्रीति अवकाश के दिन भी काम करने से पीछे नहीं हटतीं। जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के रूप में वो अक्सर वीकेंड पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों, कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कंपोस्ट प्लांट और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी का निरीक्षण करती थीं। उनका मानना है- काम से ही मोटिवेशन मिलती है। अगर छुट्टी के दिन थोड़ा सा समय देकर आप कुछ बड़े परिवर्तन ला सकें तो वो इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है।
नाम: आईएएस प्रीति यादव
जन्म: 25-12-1991
जन्मस्थान: वाराणसी, उत्तरप्रदेश
एजुकेशन: बीटेक
बैच: 2016
कैडर: एमपी
वर्तमान में प्रीति यादव अगर मालवा की कलेक्टर (Collector) हैं। इसके पहले वो जबलपुर नगर निगम की आयुक्त रही हैं। उसके पहले वो राजगढ़ ज़िला पंचायत की सीईओ और खंडवा की असिस्टेंट कलेक्टर भी रह चुकी हैं।
![IAS Preeti Yadav Service record]()
प्रीति यादव की कहानी यह दर्शाती है कि सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प, सही रणनीति और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उनकी यात्रा हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा
IAS preeti yadav with husband Dilip Kumar Yadav
UPSC का सफर और प्रयास
क्या था प्रीति यादव का सक्सेस मंत्र
आईएएस प्रीति यादव
प्रीति यादव की सफलता के दो मूल मंत्र थे दृढ़ता और गलतियों को सुधारना। सफल होने के लिए पूरी तरह से समर्पित प्रयास और धैर्य की आवश्यकता होती है। उनका कहना है- यदि कोई अभ्यर्थी पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझे और लगातार रिवीजन करे तो सफलता अवश्य मिलती है। मैंने पूरी तैयारी में NCERT की किताबों और समाचार पत्रों की मदद ली। उनका मानना है कि मॉक टेस्ट और पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना प्रीलिम्स की कुंजी है। इंटरनेट की मदद ले सकते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल समझदारी से करें। मैंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी दूरी बनाकर रखी थी। चुनौतियाँ आयेंगी लेकिन कभी उम्मीद न छोड़ें, क्योंकि लगन और कड़ी मेहनत देर से लेकिन, हमेशा रंग लाती है। बाधाओं से घबरायें नहीं, बस आप जो पाना चाहते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करें।
ये भी पढ़ें:
IAS गुंचा सनोबर : देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा हैं आईएएस गुंचा
बैक अप रखना जरूरी
शादी को लेकर रहीं चर्चा में
IAS Preeti yadav marriage
फैमिली और वर्क को बैलेंस करना ज़रूरी
ये भी पढ़ें:
सख्त अधिकारी के साथ संवेदनशील इंसान भी हैं IAS किशोर कुमार कन्याल
छुट्टी के दिन भी करती हैं काम
करियर एक नजर
जन्म: 25-12-1991
जन्मस्थान: वाराणसी, उत्तरप्रदेश
एजुकेशन: बीटेक
बैच: 2016
कैडर: एमपी
पदस्थापना
देखें IAS प्रीति यादव का सर्विस रिकॉर्ड
IAS Preeti Yadav Service record
प्रीति यादव की कहानी यह दर्शाती है कि सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प, सही रणनीति और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उनकी यात्रा हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती है।
FAQ
- IAS प्रीति यादव किस बैच की अधिकारी हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक क्या थी?
वे 2016 बैच की IAS अधिकारी हैं और UPSC में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 145 हासिल की थी। - प्रीति यादव का शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है?
प्रीति यादव का शैक्षणिक पृष्ठभूमि क्या है? - IAS प्रीति यादव की सफलता का मुख्य मंत्र क्या रहा?
उनका मानना है कि दृढ़ संकल्प, गलतियों से सीखना, लगातार रिवीजन, मॉक टेस्ट और धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं। - प्रीति यादव अपनी शादी को लेकर क्यों चर्चा में रहीं?
उन्होंने IAS दिलीप यादव से सादगीपूर्ण तरीके से खंडवा कलेक्ट्रेट में शादी की थी। इसी वजह से वो चर्चा में रहीं। - IAS प्रीति यादव वर्तमान में किस पद पर कार्यरत हैं?
फिलहाल वे अगर मालवा की कलेक्टर हैं। इससे पहले वे जबलपुर नगर निगम की आयुक्त और राजगढ़ जिला पंचायत की सीईओ रह चुकी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari