कॉरपोरेट की जॉब छोड़ सिविल सेवा की राह चुनी और तीसरे प्रयास में बन गईं आईएएस संस्कृति सोमानी
Abhilasha Saksena Chakraborty | Feb 01, 2026, 17:29 IST
IAS Sanskriti Soman
आज भी यह धारणा बनी हुई है कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा छोटे शहरों के छात्रों के लिए आसान नहीं होती। लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले से निकलकर यूपीएससी 2022 में AIR 49 हासिल करने वाली आईएएस संस्कृति सोमानी ने इस सोच को बदल दिया है।
आज भी माना जाता है कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा छोटे शहरों के छात्रों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन संस्कृति सोमानी ने मध्य प्रदेश के बदनावर से निकलकर आईआईटी बीएचयू और यूपीएससी 2022 में AIR 49 हासिल की।
अनुशासन, मोबाइल से दूरी और सटीक रणनीति के सहारे उन्होंने दिखा दिया कि सच्ची मेहनत के सामने कोई बाधा टिक नहीं पाती। आज संस्कृति ना सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंनेसाबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई मंजिल दूर नहीं होती।
संस्कृति सोमानी का जन्म मध्य प्रदेश के धार जिले में हुआ। उनके पिता बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी और मां किरण सोमानी हैं। दोनों ने हमेशा शिक्षा और मूल्यों को जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। संस्कृति मानती हैं कि परिवार का भरोसा और निरंतर प्रोत्साहन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।
![Sanskriti Somani Biography, Age, UPSC Marksheet, Rank, Optional Subject, Preparation Strategy - IAS Bio]()
ये भी पढ़ें:
आईएएस डॉ सौरभ सोनवणे: प्रशासन में किताबी ज्ञान नहीं, ऑन-द-स्पॉट निर्णय क्षमता आती है काम
संस्कृति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं। वर्ष 2011 में उन्होंने काश्यप विद्यापीठ से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद 2013 में 12वीं में उन्होंने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
उन्होंने आईआईटी जीईई में ऑल इंडिया रैंक 2235 हासिल की और देश के प्रतिष्ठित IIT बीएचयू, वाराणसी में दाखिला पाया। संस्कृति ने 2018 में IIT BHU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की।
कॉलेज के दौरान उन्हें IIT COLOR अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इंटर-IIT वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतकर खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
![Sanskriti Somani and her mother take up the #RedDotChallenge. Somani had got 49th rank in UPSC civil services result (2022-23) and is from Dhar, Madhya Pradesh @diipakhosla @UNICEFIndia Madhya Pradesh ❤️ takes]()
IIT से पढ़ाई पूरी करने के बाद संस्कृति ने गोल्डमैन सैक्स जैसी वैश्विक कंपनी में काम किया। कॉरपोरेट करियर में सफलता के बावजूद उनका सपना हमेशा से आईएएस अधिकारी बनने का रहा।उन्होंने बिना किसी जल्दबाजी के पूरी रणनीति के साथ यूपीएससी (UPSC) की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का कठिन निर्णय लेने में देरी नहीं लगाई।
ये भी पढ़ें:
आईएएस विवेक केवी ने हालातों से नहीं मानी हार, अनुसूचित वन्नन समुदाय से पहला IAS बन रच दिया इतिहास
संस्कृति सोमानी का यूपीएससी सफर आसान नहीं रहा। पहले प्रयास में वे लिखित परीक्षा पास कर गईं, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हो पाया। असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया। तीसरे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा 2022 में AIR 49 हासिल कर इतिहास रच दिया। उनका वैकल्पिक विषय राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध था।
आज के समय में ज्यादातर युवा मोबाइल फोन के बिना अपनी दिनचर्या की कल्पना भी नहीं कर पाते। संस्कृति ने तकनीक से दूरी बनाकर पढ़ाई को अपनी प्राथमिकता बनाया। वो बताती हैं कि पढ़ाई का कोई तय समय नहीं था। नींद के अलावा जो भी वक्त मिलता, वह उसे विषयों को गहराई से समझने में लगाती थीं। आज उनकी यह लगन और अनुशासन ही कामयाबी की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आई है।
![Sanskriti Somani was honored for passing the collector's exam]()
ये भी पढ़ें:
विनम्र स्वभाव और मजबूत नेतृत्व वाले अधिकारी हैं आईएएस गौरव बेनल
संस्कृति सोमानी को असम के लखीमपुर जिले के नवगठित उप-जिले धकुआखाना में सब-डिविजनल कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है।
संस्कृति सोमानी की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा, अनुशासन और धैर्य से हर कुछ संभव है. छोटे शहर से निकलकर देश की सर्वोच्च सेवा तक पहुंचने वाली संस्कृति आज हर किसी के लिए प्रेरणा हैं।
ये भी पढ़ें:
IAS लगा रहे डिजिटल अटेंडेंस, 75 फीसदी शिक्षकों ने नहीं लगाई हाजिरी, डीपीआई का अल्टीमेटम
अनुशासन, मोबाइल से दूरी और सटीक रणनीति के सहारे उन्होंने दिखा दिया कि सच्ची मेहनत के सामने कोई बाधा टिक नहीं पाती। आज संस्कृति ना सिर्फ अपने गांव, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंनेसाबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई मंजिल दूर नहीं होती।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
Sanskriti Somani Biography, Age, UPSC Marksheet, Rank, Optional Subject, Preparation Strategy - IAS Bio
ये भी पढ़ें:
आईएएस डॉ सौरभ सोनवणे: प्रशासन में किताबी ज्ञान नहीं, ऑन-द-स्पॉट निर्णय क्षमता आती है काम
शुरू से रहीं हैं होनहार छात्रा
उन्होंने आईआईटी जीईई में ऑल इंडिया रैंक 2235 हासिल की और देश के प्रतिष्ठित IIT बीएचयू, वाराणसी में दाखिला पाया। संस्कृति ने 2018 में IIT BHU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की।
कॉलेज के दौरान उन्हें IIT COLOR अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इंटर-IIT वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतकर खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Sanskriti Somani and her mother take up the #RedDotChallenge. Somani had got 49th rank in UPSC civil services result (2022-23) and is from Dhar, Madhya Pradesh @diipakhosla @UNICEFIndia Madhya Pradesh ❤️ takes
कॉरपोरेट की जॉब छोड़कर शुरू की तैयारी
ये भी पढ़ें:
आईएएस विवेक केवी ने हालातों से नहीं मानी हार, अनुसूचित वन्नन समुदाय से पहला IAS बन रच दिया इतिहास
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
मोबाइल से बनाई थी दूरी
Sanskriti Somani was honored for passing the collector's exam
ये भी पढ़ें:
विनम्र स्वभाव और मजबूत नेतृत्व वाले अधिकारी हैं आईएएस गौरव बेनल
प्रत्याशियों के लिए टिप्स
- कम किताबें पढ़ें, लेकिन बार-बार दोहरायें
- समय मिलाकर आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें
- ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट देने की कोशिश करें
- न्यूजपेपर और मैगजीन नियमित रूप से पढ़ें
करियर एक नजर
- नाम: आईएएस संस्कृति सोमानी
- जन्म: 27-03-1995
- जन्मस्थान: धार, मध्य प्रदेश
- एजुकेशन: बीटेक
- बैच: 2023
- कैडर: असम
पदस्थापना
संस्कृति सोमानी की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा, अनुशासन और धैर्य से हर कुछ संभव है. छोटे शहर से निकलकर देश की सर्वोच्च सेवा तक पहुंचने वाली संस्कृति आज हर किसी के लिए प्रेरणा हैं।
ये भी पढ़ें:
IAS लगा रहे डिजिटल अटेंडेंस, 75 फीसदी शिक्षकों ने नहीं लगाई हाजिरी, डीपीआई का अल्टीमेटम
FAQ
- आईएएस संस्कृति सोमानी कौन हैं?
आईएएस संस्कृति सोमानी मध्य प्रदेश के धार जिले की रहने वाली 2023 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 49 हासिल की। - यूपीएससी में संस्कृति सोमानी का वैकल्पिक विषय क्या था?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में संस्कृति सोमानी का वैकल्पिक विषय राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध (Political Science & International Relations) था। - वर्तमान में संस्कृति सोमानी की पोस्टिंग कहां है?
संस्कृति सोमानी को असम कैडर आवंटित हुआ है और वर्तमान में वे असम के लखीमपुर जिले के नवगठित उप-जिले धकुआखाना में सब-डिविजनल कमिश्नर (SDM) के रूप में पदस्थ हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari