आईएएस तपस्या परिहार ने सेल्फ-स्टडी और सही रणनीति से दूसरे प्रयास में हासिल की 2३वीं रैंक

Abhilasha Saksena Chakraborty | Nov 22, 2025, 14:26 IST
Share
IAS Tapasya parihar
IAS Tapasya parihar

दबंग अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली तपस्या परिहार ने साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर यूपीएससी की परीक्षा में AIR-23 हासिल की। आज वो देश की तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा हैं।

यूपीएससी में सफलता के लिए पढ़ाई के साथ मजबूत संकल्प, सही रणनीति और निरंतर मेहनत जरूरी होती है। इन तीनों बातों पर अमल कर तपस्या परिहार आज देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

साधारण परिवेश से आने के बावजूद उन्होंने इस कठिन परीक्षा को अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और सेल्फ-स्टडी के सहारे पास किया। तपस्या ने UPSC में AIR-23 हासिल कर एक नई मिसाल कायम की और वे 2018 बैच की IAS अधिकारी बनीं।

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल

IAS Tapasya parihar मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता विश्वास परिहार किसान हैं। उनकी दादी देवकुंवर परिहार नरसिंहपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनकी बहन प्रतिज्ञा परिहार भी जिले में जनपद अध्यक्ष हैं। तपस्या का छोटा भाई विकल्प परिहार दिल्ली के थिएटर जगत से जुड़ा है।

तपस्या शुरू से ही पढ़ाई में आगे रहीं। उनकी स्कूली शिक्षा नरसिंहपुर के केंद्रीय विद्यालय में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए वे पुणे गईं, जहां उन्होंने 2015 में प्रतिष्ठित इंडियन लॉ सोसाइटी, लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की।

IAS Tapasya
IAS Tapasya


ये भी पढ़ें:

8वीं क्लास से शुरू की तैयारी, बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं आईएएस स्वाति मीना

पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी

तपस्या ने पहली बार UPSC की तैयारी कोचिंग से शुरू की। वह प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं। यह असफलता उनके लिए बड़ा झटका थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को और मजबूत बनाया। उन्हें समझ आया कि असली ताकत सेल्फ-स्टडी में है।

IAS Tapasya parihar ने अपनी नई रणनीति बनाई। वह खुद नियमित नोट्स तैयार करती थीं। वह रोजाना अभ्यास करती थीं। वह लगातार पुराने टॉपिक्स का रिवीजन करती रहीं। इस बार उनका लक्ष्य पहले से कहीं अधिक स्पष्ट था।

दूसरे प्रयास में UPSC में ऑल इंडिया रैंक 23

कड़ी मेहनत, प्लानिंग और निरंतर अभ्यास के बाद तपस्या ने 2017 में अपना दूसरा प्रयास दिया। इस बार उनकी तैयारी पहले से कहीं अधिक मजबूत थी। परिणाम आने पर उन्होंने 23वीं रैंक हासिल कर सभी को चौंका दिया। वे 2018 बैच की IAS अधिकारी बनीं और उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया।

IAS tapsya
IAS tapsya


क्या थी तपस्या की परीक्षा रणनीति

तपस्या बताती हैं कि उन्होंने मेन्स के लिए लेखन का खूब अभ्यास किया। मॉक टेस्ट को अपनी तैयारी का अहम हिस्सा बनाया। यही उनकी सफलता की नींव साबित हुआ। प्रारंभिक परीक्षा के लिए आठ घंटे पढ़ाई की और NCERT को ही आधार बनाया। मुख्य परीक्षा के लिए दस से बारह घंटे पढ़ाई की। मॉक टेस्ट पर मुख्यतः फोकस किया। पर्याप्त नींद, डाइट और मेंटल रेस्ट पर ख़ास ध्यान दिया।

ये भी पढ़ें:

IAS भारती दीक्षित ने IAS पति आशीष मोदी पर लगाया मानसिक-शारीरिक हिंसा का आरोप, दर्ज कराई FIR

IFS अधिकारी से की लव मैरिज

मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान तपस्या की मुलाकात आईएफएस गर्वित गंगवार से हुई। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

IAS Tapasya Parihar
IAS Tapasya Parihar


कन्यादान की रस्म को कहा ‘ना’ शादी के समय तपस्या ने एक अनोखा और साहसिक निर्णय लिया। उन्होंने कन्यादान की रस्म को स्वीकार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि वे कोई दान की जाने वाली वस्तु नहीं हैं। उनके इस विचार का परिवार और वर पक्ष दोनों ने सम्मान किया, और बिना कन्यादान के आईएफएस गर्वित गंगवार के साथ शादी सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़ें:

Bureaucracy Live: आईएएस सिबी चक्रवर्ती का जन्मदिन आज, इन पदों पर निभा चुके जिम्मेदारियां

रिश्वत देने वाले शिक्षक को करवाया गिरफ्तार

छतरपुर जिला पंचायत सीईओ दबंग अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। एक बार विशाल अस्थाना नाम का विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार अनुपस्थित रहा। उसने चुनाव प्रशिक्षण में भी हिस्सा नहीं लिया। इसी कारण उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद वह बहाली के लिए परेशान था। उसने बहाली के लिए सीईओ को एक आवेदन दिया। साथ ही उसने 50 हजार रुपये का लिफाफा रखा। यह लिफाफा उसने मेडम की टेबल पर रखा। तपस्या परिहार ने शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली टीआई को फोन किया। पुलिस ने शिक्षक को वहीं गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर

करियर एक नजर

नाम: तपस्या परिहार

जन्म: 11/12/1992

जन्मस्थान: नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

एजुकेशन: बीए, एलएलबी

बैच: 2018

केडर: मध्य प्रदेश

पदस्थापना

आईएएस तपस्या परिहार वर्तमान में कटनी नगर निगम कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले वो छतरपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी औरबड़वानी जिले के सेंधवा में एसडीएम रह चुकी हैं।

सोशल मीडिया अकाउंट: IAS तपस्या परिहार



तपस्या परिहार की यात्रा दिखाती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।


FAQ

  1. तपस्या परिहार ने UPSC में कौन-सी रैंक हासिल की थी?
    उन्होंने वर्ष 2017 में UPSC में ऑल इंडिया रैंक 23 हासिल की।
  2. तपस्या परिहार किस राज्य कैडर की IAS अधिकारी हैं?
    वे मध्य प्रदेश कैडर की 2018 बैच की IAS अधिकारी हैं।
  3. क्या तपस्या परिहार ने UPSC की तैयारी कोचिंग से की थी?
    पहले प्रयास में उन्होंने कोचिंग ली थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में उन्होंने पूरी तरह सेल्फ-स्टडी से UPSC क्लियर किया।












Tags:
  • IAS
  • कटनी नगर निगम
  • IAS TAPASYA PARIHAR
  • आईएफएस गर्वित गंगवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा