स्मार्ट स्ट्रेटिजी से यूपीएससी में हिन्दी मीडियम के टॉपर बने आईएएस रवि कुमार सिहाग
Abhilasha Saksena Chakraborty | Nov 25, 2025, 14:47 IST
IAS Ravi Sihag
किसान परिवार के रवि कुमार सिहाग ने UPSC क्रैक कर AIR-18 हासिल की। हिंदी माध्यम से टॉपर बनकर उन्होंने लाखों युवाओं को प्रेरित किया कि हालात चाहे जैसे हों, मंजिल मेहनत से ही मिलती है।
सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना कई युवा देखते हैं। लेकिन, इस कठिन यात्रा में सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनमें दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास होता है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के छोटे से गांव के रवि कुमार सिहाग इसी जज्बे की मिसाल हैं।
किसान परिवार से आने वाले इस युवा ने न सिर्फ़ तीन बार UPSC क्रैक किया, बल्कि अंततः AIR-18 हासिल कर IAS बनकर दिखाया। वो अपने बैच के हिन्दी माध्यम के टॉपर भी थे।
IAS Ravi Kumar Sihag का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर के विजयनगर में 13-7-1995 को हुआ था। उनके पिता रामकुमार सिहाग किसान हैं और माता विमला देवी गृहिणी। घर में तीन बड़ी बहनों के बीच रवि इकलौते भाई हैं।
सीमित संसाधनों में ही रवि ने मंजिल तक पहुंचने का रास्ता निकाला। 7वीं तक शिक्षा अपने ही गांव के सरस्वती विद्या मंदिर में की। 12वीं विजयनगर के न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल से करने के बाद बी.ए. शारदा कॉलेज, अनूपगढ़ से किया। शुरू से ही पढ़ाई में रुचि थी, इसलिए हर कदम पर सफलता मिलती गई।
कॉलेज के दौरान उन्होंने यह तय कर लिया कि उनका लक्ष्य UPSC ही होगा। रवि कहते हैं परिवार ने लगातार प्रोत्साहित किया। खासतौर पर मेरी बहन पूनम ने मुझे इस दौरान काफी प्रेरित किया। शायद इसी वजह से मैं लंबे समय तक इस परीक्षा की तैयारी करता रहा और आखिर में परिणाम सामने है।
रवि ने UPSC तैयारी की शुरुआत 2016 में शुरू की थी। किताबें जुटाईं, सीमित संसाधनों में पढ़ाई की और हर प्रयास से सीखकर आगे बढ़ते गए। उनका मानना है कि यदि अभ्यास, धैर्य और निरंतरता हो, तो कठिन से कठिन परीक्षा भी पास की जा सकती है।
ये भी पढ़ें:
अजाक्स के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर भड़के पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी
रवि कुमार सिहाग ने अपना पहला प्रयास 2018 में दिया। पहली बार में ही उनका चयन हो गया। लेकिन रैंक 337 आने के कारण इण्डियन डिफेंस अकाउंट सर्विस मिली। 2019 में दूसरा प्रयास दिया। इस बार 317 रैंक आयी और इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) में चयन हुआ। लेकिन, रवि को आईएएस ही बनना था, इसलिए फिर 2020 में तीसरी बार परीक्षा दी। इस बार क़िस्मत ने साथ नहीं दिया और मुख्य परीक्षा में ही वो फेल हो गये। लेकिन हार नहीं मानी। आख़िर 2021 का चौथा प्रयास निर्णायक साबित हुआ। इस बार AIR-18 के साथ उनका चयन आईएएस में हो गया।
![IAS Ravi Kumar Sihag]()
आमतौर पर माना जाता है कि यूपीएससी में अंग्रेजी माध्यम के प्रत्याशी ही ज्यादा सफल हो पाते हैं। लेकिन, रवि ने यह परीक्षा हिंदी माध्यम से ही देकर पास की। वो अपने बैच के हिन्दी मीडियम के टॉपर भी रहे। उनका मानना है कि अगर आपकी बेसिक इंग्लिश ठीक है तो आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है। आप अंग्रेजी के कंटेंट का भी आसानी से अनुवाद कर सकते हैं। वो कहते हैं कि जब मैं पहले एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, तब ही मैंने अपनी अंग्रेजी सुधार ली थी। इसका फायदा मुझे यूपीएससी के समय मिला। उन्होंने अपना ऑप्शनल विषय भी हिन्दी साहित्य ही चुना था।
ये भी पढ़ें:
IIT में असफल हुए, UPSC में चमके: जानें देवास कलेक्टर आईएएस ऋतुराज सिंह की सफलता का सफर
IAS Ravi Kumar Sihag कहते हैं इस परीक्षा में सबसे जरूरी है खुद को लंबे समय तक मोटिवेटेड रखना। जरूरी नहीं है कि सफलता पहले या दूसरे प्रयास में मिल जाये। सफलता के लिए निरंतर हार्डवर्क करना जरूरी है।
कई तरह की रणनीतिययां खोजने के बजाय स्वयं का आकलन करें और उसी के अनुसार तैयारी करें। हर कोई अलग है इसलिए किसी की भी स्ट्रेटेजी एक जैसी नहीं हो सकती। बहुत अधिक स्टडी मटेरियल के पीछे मत भागिए। कम पढ़ें, लेकिन अच्छे से पढ़ें।
![ravi kumar]()
ये भी पढ़ें:
हर दिन १५ घंटे लाइब्रेरी में पढ़ाई कर पहले प्रयास में बन गए आईएएस सृजन वर्मा
हाल ही में आईएएस रवि कुमार सिहाग का नाम चर्चा में आया, जब उनके आरक्षण श्रेणी से जुड़े दस्तावेजों पर सवाल उठे। DoPT (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने संबंधित राज्यों से जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या उनका EWS प्रमाणपत्र सही था? रवि ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि उनके सभी दस्तावेज वैधानिक हैं।
ये भी पढ़ें:
IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
रवि कुमार वर्तमान में लखनादौनसिवनी में एसडीओ हैं।
IAS रवि कुमार सिहाग ने आईएएस बनकर यह साबित कर दिखाया है कि हालात चाहे जैसे हों, सपनों की उड़ान नहीं रुकती। असफलताएँ रास्ता बदल सकती हैं, मंजिल नहीं।
किसान परिवार से आने वाले इस युवा ने न सिर्फ़ तीन बार UPSC क्रैक किया, बल्कि अंततः AIR-18 हासिल कर IAS बनकर दिखाया। वो अपने बैच के हिन्दी माध्यम के टॉपर भी थे।
साधारण परिवार से शुरू हुआ असाधारण सफर
सीमित संसाधनों में ही रवि ने मंजिल तक पहुंचने का रास्ता निकाला। 7वीं तक शिक्षा अपने ही गांव के सरस्वती विद्या मंदिर में की। 12वीं विजयनगर के न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल से करने के बाद बी.ए. शारदा कॉलेज, अनूपगढ़ से किया। शुरू से ही पढ़ाई में रुचि थी, इसलिए हर कदम पर सफलता मिलती गई।
कॉलेज के दौरान उन्होंने यह तय कर लिया कि उनका लक्ष्य UPSC ही होगा। रवि कहते हैं परिवार ने लगातार प्रोत्साहित किया। खासतौर पर मेरी बहन पूनम ने मुझे इस दौरान काफी प्रेरित किया। शायद इसी वजह से मैं लंबे समय तक इस परीक्षा की तैयारी करता रहा और आखिर में परिणाम सामने है।
सीमित संसाधनों में की UPSC की तैयारी
ये भी पढ़ें:
अजाक्स के नए अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर भड़के पूर्व आईएएस हीरालाल त्रिवेदी
चार प्रयास के बाद हुई जीत
IAS Ravi Kumar Sihag
हिन्दी मीडियम के टॉपर
ये भी पढ़ें:
IIT में असफल हुए, UPSC में चमके: जानें देवास कलेक्टर आईएएस ऋतुराज सिंह की सफलता का सफर
लगातार हार्डवर्क जरूरी है
खुद की स्ट्रेटेजी बनाएं
ravi kumar
ये भी पढ़ें:
हर दिन १५ घंटे लाइब्रेरी में पढ़ाई कर पहले प्रयास में बन गए आईएएस सृजन वर्मा
EWS प्रमाणपत्र पर विवाद
ये भी पढ़ें:
IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
करियर एक नजर
नाम: आईएएस रवि कुमार सिहाग
जन्म: 13-7-1995
जन्मस्थान: श्रीगंगानगर, राजस्थान
एजुकेशन: बीए
बैच: 2022
कैडर : मध्य प्रदेश
पदस्थापना
Social media accounts of IAS Ravi Kumar Sihag
| Platform | Profile Link |
|---|---|
| Twitter (X) | https://x.com/RaviKrSihag01 |
| hhttps://www.instagram.com/ravisihag01/?hl=en | |
| https://www.facebook.com/ias.ravi.kumar.sihag.2025 |
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA