आज का इतिहास: एक गैराज से कैसे शुरू हुई दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी The Walt Disney Company

Kaushiki | Oct 16, 2025, 08:00 IST
Share
Today-history-16-october-walt-disney-company-history-founders
Today-history-16-october-walt-disney-company-history-founders

वॉल्ट डिज्नी कंपनी की शुरुआत 16 अक्टूबर 1923 को दो भाई ने एक छोटे से गैराज से की थी। ओसवाल्ड को खोने के बाद मिकी माउस का जन्म हुआ। इसने कंपनी को मिकी माउस, स्नो व्हाइट, डिज्नीलैंड और मार्वल जैसे विशाल ग्लोबल एम्पायर में बदल दिया।

दुनिया की सबसे बड़ी और प्यारी एंटरटेनमेंट कंपनी, द वॉल्ट डिज्नी कंपनी की कहानी परीकथा से कम नहीं है। यह सफर शुरू हुआ था 16 अक्टूबर 1923 को।

उस समय दो भाई वॉल्टर इलियास डिज्नी (Walt Disney) और रॉय ओलिवर डिज्नी (Roy O. Disney) ने मिलकर एक छोटे से स्टूडियो की नींव रखी।

आज यह कंपनी सिर्फ कार्टून नहीं बनाती, बल्कि पूरी दुनिया को जादू और खुशियों से भर देती है। आइए आज के इतिहास में जानें कैसे एक गैराज से शुरू हुई थी एंटरटेनमेंट कंपनी, द वॉल्ट डिज्नी की कहानी...

वॉल्ट डिज्नी कंपनी का जन्म

हर बड़ी कहानी की शुरुआत अक्सर छोटी होती है। द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) की शुरुआत तो और भी साधारण थी। 1923 में, स्टूडियो दिवालिया होने पर वॉल्ट डिज्नी हॉलीवुड में भाई रॉय ओ. डिज्नी के पास आ गए। वॉल्ट में जीनियस आर्टिस्टिक थी और रॉय के पास बिजनेस की समझ। दोनों के पास पैसा तो नहीं था लेकिन एक बड़ा सपना था।

Silent celebration for Walt Disney Company's birth anniversary
Silent celebration for Walt Disney Company's birth anniversary


इसी दौरान, वॉल्ट को अपनी पुरानी फिल्म 'एलिस वंडरलैंड' के लिए न्यूयॉर्क की एक डिस्ट्रीब्यूटर, मार्गरेट जे. विंकलर से एक कॉन्ट्रैक्ट मिला। यह कॉन्ट्रैक्ट 'एलिस कॉमेडीज' नाम की शॉर्ट फिल्म सीरीज बनाने के लिए था।

इसी कॉन्ट्रैक्ट ने दोनों भाइयों को हिम्मत दी। 16 अक्टूबर 1923 को उन्होंने औपचारिक रूप से 'डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो' की स्थापना की। यही वो तारीख है जब द वॉल्ट डिज्नी कंपनी का जन्म हुआ। शुरुआत में उनका स्टूडियो रॉय के चाचा के गैराज में था जो एक बहुत ही छोटी-सी जगह थी। वॉल्ट क्रिएटिव काम देखते थे और रॉय ने पैसे का सारा हिसाब-किताब और बिजनेस संभाला।

संघर्ष के दिन और पहले आइकॉनिक कैरेक्टर्स

शुरुआत में, 'एलिस कॉमेडीज' से कंपनी को थोड़ी सफलता मिली। लेकिन 1927 में, वॉल्ट ने एक नया कैरेक्टर बनाया: ओसवाल्ड द लकी रैबिट (Oswald the Lucky Rabbit)। यह कैरेक्टर तुरंत हिट हो गया।

वॉल्ट को लगा कि अब उनकी कंपनी की गाड़ी पटरी पर आ गई है, मगर होनी को कुछ और मंजूर था। जब वॉल्ट अपने डिस्ट्रीब्यूटर से और पैसे मांगने गए, तो उन्हें पता चला कि डिस्ट्रीब्यूटर ने न सिर्फ ओसवाल्ड के राइट्स उनसे छीन लिए थे, बल्कि वॉल्ट के ज्यादातर एनिमेटर्स को भी अपनी कंपनी में हायर कर लिया था।

यह वॉल्ट के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। उस दिन वॉल्ट ने कसम खाई कि वह भविष्य में हमेशा अपने कैरेक्टर्स का फुल कंट्रोल रखेंगे।

मिकी माउस का जन्म

ओसवाल्ड को खोने के बाद, वॉल्ट डिज्नी ने हार नहीं मानी। न्यूयॉर्क से वापस ट्रेन में आते हुए, उन्होंने अपने दिमाग में एक नए कैरेक्टर का स्केच बनाया एक छोटा, शरारती चूहा। वॉल्ट ने इसका नाम 'मॉरटिमर माउस' सोचा था, लेकिन उनकी पत्नी लिलियन को यह नाम पसंद नहीं आया। उन्होंने सुझाव दिया, मिकी माउस।

डिज्नी कंपनी ने पूरे किये 100 साल, जानें ओस्टवॉल्ड कार्टून से लेकर मिकी  माउस बनने की रोचक कहानी - Disney company was started on October 16 know  interesting facts from Ostwald cartoon
डिज्नी कंपनी ने पूरे किये 100 साल, जानें ओस्टवॉल्ड कार्टून से लेकर मिकी माउस बनने की रोचक कहानी - Disney company was started on October 16 know interesting facts from Ostwald cartoon


1928 में, मिकी माउस पहली बार "स्टीमबोट विली" नाम की शॉर्ट फिल्म में पर्दे पर आया। यह कार्टून सिर्फ इसलिए खास नहीं था क्योंकि इसमें मिकी माउस था।

बल्कि इसलिए भी खास था क्योंकि यह पूरी तरह से सिन्क्रोनाइज्ड साउंड वाला पहला कार्टून था। यानी जहां कार्टून में आवाज आती थी, वहीं कैरेक्टर लिप्सिंग भी करते थे। मिकी माउस की यह सफलता जबरदस्त थी। वह रातों-रात दुनिया का सबसे पॉपुलर कार्टून कैरेक्टर बन गया। आज भी यह वॉल्ट डिज्नी कंपनी का ग्लोबल सिम्बल है।

वॉल्ट डिज़्नी के जन्मदिन पर उनके बारे में 10 रोचक तथ्य! - MickeyBlog.com
वॉल्ट डिज़्नी के जन्मदिन पर उनके बारे में 10 रोचक तथ्य! - MickeyBlog.com


एनीमेशन का गोल्डन ऐज और डिज्नी का एक्सपेंशन

मिकी माउस, डोनाल्ड डक और गूफी की सफलता ने कंपनी को स्थिरता दी। लेकिन वॉल्ट डिज्नी कभी रुकना नहीं चाहते थे। 1934 में, उन्होंने अपने एनिमेटर्स को बताया कि वह एक पूरी लंबाई की एनिमेटेड फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं: 'स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स' (Snow White and the Seven Dwarfs)। हॉलीवुड में इसे 'डिज्नी' फॉली' कहा गया। यानी डिज्नी की बेवकूफी क्योंकि किसी को यकीन नहीं था कि लोग डेढ़ घंटे तक कार्टून देखेंगे।

5 दिसंबर: वाल्टर एलियास डिज्नी, अमेरिकी एनिमेटर, निर्माता और वॉल्ट डिज्नी  कंपनी के सह-संस्थापक, का जन्म 1901 में शिकागो, इलिनोइस में हुआ था ...
5 दिसंबर: वाल्टर एलियास डिज्नी, अमेरिकी एनिमेटर, निर्माता और वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सह-संस्थापक, का जन्म 1901 में शिकागो, इलिनोइस में हुआ था ...


मगर 1937 में जब 'स्नो व्हाइट' रिलीज हुई, तो यह एक ऐतिहासिक स्मैश हिट साबित हुई। इसने वॉल्ट डिज्नी को एनिमेशन की दुनिया का अन-डिस्प्यूटेड किंग बना दिया।

इसके बाद 'पिनोक्कियो' (Pinocchio), 'फैंटासिया' (Fantasia), 'डम्बो' (Dumbo) और 'बाम्बी' (Bambi) जैसी क्लासिक फिल्में आईं, जिन्होंने एनीमेशन को एकजेन्युइन आर्ट फॉर्म बना दिया।

वॉल्ट डिज़्नी के साम्राज्य का इतिहास - ट्रैवल टुमॉरो
वॉल्ट डिज़्नी के साम्राज्य का इतिहास - ट्रैवल टुमॉरो


थीम पार्क और ग्लोबल एम्पायर

वॉल्ट डिज्नी सिर्फ फिल्में नहीं बनाना चाहते थे वह चाहते थे कि लोग उनके कैरेक्टर्स को रियल लाइफ में मिल सकें। इसी सपने को पूरा करने के लिए, 1955 में कैलिफोर्निया में दुनिया का पहला थीम पार्क खुला: डिज्नीलैंड (Disneyland)। यह थीम पार्क मनोरंजन उद्योग में एक क्रांति लेकर आया और आज द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा थीम पार्क्स से आता है।

वॉल्ट डिज्नी की मृत्यु (1966) के बाद उनके भाई रॉय ने उनके सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट, फ्लोरिडा के वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड (Walt Disney World) को पूरा किया।

रॉय का निधन भी 1971 में इसके इनॉगरेशन के तुरंत बाद हो गया, लेकिन दोनों भाइयों की विरासत आगे बढ़ती रही। 1986 में कंपनी का नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर द वॉल्ट डिज्नी कंपनी रखा गया।

डिज्नी पार्कों में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहा है, 10 वर्षों में पूंजीगत  व्यय दोगुना करेगा - वॉल्ट डिज्नी कंपनी
डिज्नी पार्कों में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहा है, 10 वर्षों में पूंजीगत व्यय दोगुना करेगा - वॉल्ट डिज्नी कंपनी


मॉडर्न एक्सपेंशन और मीडिया जगत पर कब्जा

1990 के दशक से लेकर 21वीं सदी तक, The Walt Disney Company ने कई बड़े अधिग्रहण किए। इसने इसे एक छोटे कार्टून स्टूडियो से मीडिया और मनोरंजन ग्रुप में बदल दिया:

  • पिक्सार (Pixar - 2006): टॉय स्टोरी, फाइंडिंग नेमो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का घर।
  • मार्वल एंटरटेनमेंट (Marvel Entertainment - 2009): आयरन मैन, एवेंजर्स जैसे सुपरहीरो का साम्राज्य।
  • ल्यूकासफिल्म (Lucasfilm - 2012): स्टार वॉर्स (Star Wars) फ्रेंचाइजी।
  • 21 सेंचुरी फॉक्स (21st Century Fox - 2019): अपने विशाल कंटेंट और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ।
आज, द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) के पास Disney+, ESPN, ABC Network जैसे विशाल मीडिया नेटवर्क और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भी हैं।

Reference Link:

  • The Walt Disney (Disney India)Company Official Website - History Section: https://www.thewaltdisneycompany.com/about/history/
  • Disney Parks, Experiences and Products: https://disneyparks.disney.go.com/blog/
  • Encyclopaedia Britannica - Walt Disney: https://www.britannica.com/biography/Walt-Disney

16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है और 16 अक्टूबर का दिन भी इतिहास (आज की यादगार घटनाएं) में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है।

इस दिन दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने इतिहास की दिशा बदल दी। आइए जानते हैं 16 अक्टूबर को भारत और विश्व में घटी कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में, जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ा सकती हैं।

विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1590: इतालवी संगीतकार कार्लो गेसुआल्डो ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।
  • 1710: ब्रिटिश सैनिकों ने पोर्ट रॉयल पर कब्ज़ा किया।
  • 1757: ऑस्ट्रियाई सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्ज़ा किया।
  • 1793: फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सज़ा दी गई।
  • 1793: प्रथम गठबंधन का युद्ध: फ्रांसीसी सेनाओं को वॉटिग्नि की लड़ाई में जीत मिली।
  • 1834: लंदन में वेस्टमिंस्टर का अधिकांश पैलेस आग से नष्ट हो गया।
  • 1841: चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड ने किंग्सटन, ओंटारियो, कनाडा में क्वीन्स कॉलेज की स्थापना की।
  • 1848: पहला अमेरिकी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पेनसिल्वेनिया में खोला गया।
  • 1849: एवेरी कॉलेज, एलेगेंनी के पेनसिल्वेनिया में स्थापित किया गया।
  • 1859: अमेरिकी उन्मूलनवादी जॉन ब्राउन ने हार्पर्स फेरी आर्मरी, वेस्ट विर्जिनिया पर एक छापे का नेतृत्व किया।
  • 1861: संघीय डाक टिकटों को बेचना का काम शुरू किया गया।
  • 1869: कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में पहले आवासीय महाविद्यालय, गिर्टन कॉलेज की स्थापना की गई।
  • 1872: यूनिवर्सिटी कॉलेज वेल्स (बाद में ऐबरिस्टविथ विश्वविद्यालय) ने अपना पहला अकादमिक सत्र शुरू किया।
  • 1923: रॉय और वॉल्ट डिज़्नी ने डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो की स्थापना की।
  • 1934: कुओमितांग सैनिकों से घिरे चीनी कम्युनिस्टों ने जियांग्शी से 'लॉन्ग मार्च' शुरू किया।
  • 1935: मैसाचुसेट्स विकलांगता घोड़े की दौड़ का उद्घाटन किया गया।
  • 1939: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
  • 1940: नाज़ी गवर्नर-जनरल हंस फ्रैंक ने पोलैंड पर कब्ज़े वाले सबसे बड़े यहूदी बस्ती, वारसॉ यहूदी बस्ती की स्थापना की।
  • 1945: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना हुई।
  • 1951: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी।
  • 1959: बोस्टन पैट्रियट्स एएफएल अमेरिकन फुटबॉल क्लब की स्थापना हुई।
  • 1964: चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
  • 1968: टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस ने मेक्सिको सिटी समर ओलंपिक में ब्लैक पावर को सलामी दी।
  • 1975: पूर्वी तिमोर के आक्रमण के लिए इंडोनेशियाई विशेष बल के सिपाही द्वारा पांच ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन पत्रकारों को मार दिया गया था।
  • 1978: पोलैंड के कार्डिनल करोल जोजेफ वोज्टीला, पहले स्लाव देश से पहले गैर-इतालवी पोप (पोप जॉन पॉल II) बने।
  • 1982: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1984: 'द बिल' आईटीवी पर शुरू हुआ, जो बाद में ब्रिटिश टेलीविजन इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला पुलिस प्रक्रियात्मक बन गया।
  • 1995: द नेशन ऑफ इस्लाम के लुइस फ़ारखान ने वाशिंगटन, डीसी में 'मिलियन मैन मार्च' का आह्वान किया।
  • 1996: ग्वाटेमाला सिटी के एस्तियो मटेओ फ्लोरेस में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ में कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई।
  • 2005: दक्षिण थाईलैंड के विद्रोह में एक बौद्ध मंदिर में आग लग गई जिससे बौद्ध भिक्षु और पांच अन्य लोग मारे गए।
  • 2006: रूसी और अमेरिकी वैज्ञानिकों ने परमाणु संख्या 118 के साथ एक नए रासायनिक तत्व (यूनोक्टियम) की खोज को प्रकट किया।
  • 2008: यूनाइटेड स्टेट्स कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स सितंबर के दौरान गिरती लागत के समान था।
  • 2009: बर्लिन में न्युज संग्रहालय आधिकारिक तौर पर 70 साल बाद फिर से खुल गया।
  • 2010: विश्व खाद्य दिवस पर, संयुक्त राष्ट्र ने भोजन की कमी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
  • 2012: सिटीग्रुप के सीईओ विक्रम पंडित ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2012: सौर मंडल के बाहर एक नए ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
  • 2013: रूस में गोताखोरों द्वारा चेल्याबिंस्क उल्का के एक हिस्से (1,255lb) को बरामद किया गया।
  • 2013: दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 49 लोगों की मौत हुई।
  • 2014: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इबोला महामारी में मदद के लिए सैन्य भंडार भेजने को मंज़ूरी दी।
  • 456: मैगीस्टर मिलिटम रिकिमर ने पियासेंज़ा में सम्राट एविटस को हराया।

भारत की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1905: लॉर्ड कर्नज द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन हुआ।
  • 1948: भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।
  • 1968: भारतवंशी हरगोविंद खुराना को दवा और शरीर विज्ञान के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2007: भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के बारे में संदेह व्यक्त किया।
  • 2011: ब्रिटिश भारतीय फौजा सिंह को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा 100 वर्ष की आयु में पूर्ण मैराथन समाप्त करने वाला सबसे पुराना व्यक्ति प्रमाणित किया गया।
आज का इतिहास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...

Tags:
  • आज का इतिहास
  • Disney India
  • आज की तारीख का इतिहास
  • आज की यादगार घटनाएं
  • आज के दिन की कहानी
  • The Walt Disney Company
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा