संविधान दिवस 2026: सरकार से सवाल पूछने से लेकर न्याय मांगने तक, जानिए आम आदमी के लिए क्यों जरूरी है संविधान

The Sootr | Updated:
Share
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का हक देता है संविधान
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का हक देता है संविधान

सरकारी फैसले पर सवाल उठाना हो, अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करनी हो या फिर अन्याय के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाना हो, एक आम आदमी को यह ताकत संविधान ही देता है। भारतीय संविधान महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्रता, समानता और न्याय का आधार है।

संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट एवं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहित शर्मा ने संविधान के महत्व और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपनी बात रखी। अधिवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था।

इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। हालांकि, इस दिन का महत्व केवल कार्यक्रम आयोजित करने या संविधान की प्रस्तावना पढ़ने तक सीमित नहीं है। जरूरी है कि आम आदमी संविधान के महत्व को समझे और उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए।

रोहित शर्मा- MP हाईकोर्ट में अधिवक्ता (Advocate) हैं
रोहित शर्मा- MP हाईकोर्ट में अधिवक्ता (Advocate) हैं

आम आदमी के अधिकारों की ढाल है संविधान

अधिवक्ता शर्मा के मुताबिक, नागरिकों के मौलिक अधिकार (Fundamental Rights), उनकी स्वतंत्रता और देश में लागू होने वाले कानूनों का आधार संविधान है। सरकार की शक्तियां और संस्थाओं की जिम्मेदारियां भी संविधान से ही तय होती हैं। इसकी प्रस्तावना में लिखे शब्द ‘हम, भारत के लोग’ बताते हैं कि देश के लोकतंत्र की असली ताकत उसके नागरिक हैं।

न्याय मिलने में देरी आज भी बड़ी चुनौती

उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक न्यायालयों ने समय-समय पर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की है। साथ ही शासन की शक्तियों की सीमाएं भी तय की हैं। इसके बावजूद अदालतों में लंबित मुकदमे, न्याय मिलने में देरी और सभी लोगों तक न्याय की समान पहुंच (Access to Justice) सुनिश्चित करना आज भी बड़ी चुनौती है। संविधान की वास्तविक ताकत तब दिखाई देती है, जब एक साधारण नागरिक बिना डर के अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके और न्याय की मांग कर सके।

अपने अधिकारों के साथ दूसरों के हक का भी रखें ख्याल

अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि संविधान की रक्षा करना केवल अदालतों, वकीलों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को भी अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना होगा। संवैधानिक मूल्यों (Constitutional Values) का सम्मान करना और दूसरों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संविधान दिवस पर हमें यह भी विचार करना चाहिए कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हम अपनी जिम्मेदारी कितनी ईमानदारी से निभा रहे हैं।

Tags:
  • संविधान दिवस 2026
  • Constitution Day 2026
  • Importance of Constitution for Citizens
  • आम आदमी के लिए संविधान का महत्व
  • Indian Constitution
  • Fundamental Rights
  • नागरिक अधिकार
  • Access to Justice
  • संविधान की प्रस्तावना
  • Samvidhan Diwas
छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग
Barkatullah University के रिजल्ट में गड़बड़ी, 200 में से 65 छात्रों को मिले डबल जीरो, परीक्षा देने के बाद भी छात्रा एब्सेंट

By Kaushiki

Barkatullah University के रिजल्ट में गड़बड़ी, 200 में से 65 छात्रों को मिले डबल जीरो, परीक्षा देने के बाद भी छात्रा एब्सेंट
इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत

By Sanjay Gupta

इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस

By Sanjay Gupta

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!

By Aman Vaishnav

टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!
संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे

By Harrison Masih

संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे