रेगुलर लोन को बताया NPA, 30 करोड़ की जमीन औने-पौने दाम में की नीलाम, बैंक मैनेजर और IAS-IRS की पत्नियों पर FIR
Chandresh Sharma | Published:
रेगुलर लोन को बताया NPA, 30 करोड़ की जमीन औने-पौने दाम में की नीलाम, बैंक मैनेजर और IAS-IRS की पत्नियों पर FIR
भोपाल में जिला अदालत के आदेश के बाद कोलार थाना पुलिस ने जमीन के कथित घोटाले में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और IAS-IRS की पत्नियों पर मामला दर्ज किया है
BHOPAL. भोपाल में जिला अदालत के आदेश के बाद कोलार थाना पुलिस ने जमीन के कथित घोटाले में बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन मैनेजर राकेश भटिया, आईएएस वीरेंद्र सिंह की पत्नी रेणी चौधरी, आईआरएस अधिकारी की पत्नी सुनीता हेडरिया, आयुष विभाग के पूर्व ओएसडी की बेटी मुस्कान गुप्ता समेत सोनू पचौरी और वैल्यूअर मनोज गुप्ता समेत मेसर्स अबरार खान को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है।
यह था मामला
दरअसल शाहपुरा निवासी आदित्य भटनागर ने अपनी कंपनी के लिए साल 2010 में 4.75 करोड़ का लोन बैंक ऑफ बड़ौदा से लिया था। इसके बाद कंपनी को 12.72 करोड़ का टर्म लोन दिया गया। मॉर्डगेज के लिए रहन रखी गई बंजारी स्थित जमीन का वैल्युएशन 13.72 करोड़ रुपए से ज्यादा का था। लोन की किश्तें साल 2016 तक लगातार जमा हो रही थीं। बावजूद इसके मार्च 2016 मं खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना भी आदित्य को एक माह बाद दी गई। इस मामले का विवाद डीआरटी जबलपुर में विचाराधीन है। फिर भी बैंक प्रबंधन ने साल 2021 में वैल्यूअर की मदद से महज 6.22 करोड़ में नीलाम कर दिया।
यहां हुई धांधली
दरअसल जिस जमीन को 6.22 करोड़ रुपए में नीलाम किया गया उसकी वर्तमान कीमत 30 करोड़ रुपए है। बैंक ने एक अंग्रेजी अखबार में नीलामी सूचना प्रसारित कराई और नीलामी में सिंगल पार्टी ही शामिल हुई थी। जमीन की इस प्रकार नीलामी हो जाने के बाद आदित्य ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने बैंक प्रबंधन के अधिकारी, वैल्यूअर समेत नीलामी में शामिल लोगों पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari