अन्नदा 2025ः ये हैं नियम और शर्तें

Manish Kumar | Apr 26, 2025, 16:31 IST
Share
-annada-2025-the-sootr
-annada-2025-the-sootr

अन्नदा 2025 अभियान 22 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 1 जुलाई 2025 तक चलेगा। 1 जुलाई को 'द सूत्र' के स्थापना दिवस पर इसका भव्य समापन समारोह होगा।

मध्य भारत का प्रतिष्ठित मीडिया हाउस द सूत्र महिलाओं के लिए लेकर आया है अन्नदा 2025...। महिलाएं रील बनाकर 11 लाख रुपए तक के इनाम जीत सकती हैं... जानें पूरे नियम-कायदे...

यह हैं प्रतियोगिता में शामिल होने संबंधी जरूरी गाइडलाइन...

  • इस प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नहीं है।
  • यह आयोजन सिर्फ महिलाओं के लिए है, इसमें दादी से लेकर पोती तक कोई भी भाग ले सकती हैं, हालांकि कपल भी वीडियो बनाकर पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन पुरस्कार की राशि की हकदार महिला ही होगी।
  • बस, एक मात्र जो अनिवार्य शर्त है कि प्रतिभागी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो सोशल मीडिया की Community Guidelines के अनुरूप होनी चाहिए।
  • वीडियो में किसी भी तरह की अभद्र भाषा, अपमानजनक सामग्री, धार्मिक या सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली बात अथवा कंटेंट न हो।
  • किसी अन्य व्यक्ति की अनुमति के बिना उसका चेहरा, आवाज या सामग्री उपयोग न करें।
  • इसके बावजूद भी यदि रील वीडियो द सूत्र की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा तो उसे डिलीट करने का अधिकार ज्यूरी के पास सुरक्षित रहेगा।

कब से कब तक प्रतियोगिता

ये प्रतियोगिता 23 अप्रैल से 23 जून तक जारी रहेगी। इस अवधि में आपको वीडियो का स्क्रीनशॉट हमें हमारे वॉट्सऐप नंबर 62-6969-5353 या 6262-8383-20 पर 23 जून की रात 12 बजे तक भेजना अनिवार्य है। यदि आपने इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर वीडियो द सूत्र के साथ कोलेब किया है तो दोनों के स्क्रीनशॉट भेजना होंगे।

कैसे होगा विजेता का चयन...

विजेता महिलाओं का चयन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रील वीडियो को मिले व्यूज और क्रिएटिविटी के आधार पर किया जाएगा। हालांकि अंतिम ​फैसला ज्यूरी के विवेक पर निर्भर करेगा। यदि अवॉर्ड की किसी कैटेगिरी में टाई की नौबत आती है तो विजेता का चयन वीडियो पर मिले लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में भेजे गए सभी वीडियो, सामग्री और रचनात्मक आइडियाज का पूर्ण अधिकार 'द सूत्र' के पास सुरक्षित रहेगा। इनका उपयोग द सूत्र अपने सोशल मीडिया, वेबसाइट या किसी भी प्रचार-प्रसार में कर सकता है। इस प्रतियोगिता में द सूत्र परिवार से जुड़ा कोई भी सदस्य भागीदारी नहीं कर सकेगा। किसी भी विवाद का न्याय क्षेत्र भोपाल रहेगा।

11 महिलाओं को मिलेगा अवसर

अंतिम रूप से चयनित 11 महिलाओं को 1 जुलाई को होने वाले द सूत्र के भव्य कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका दिया जाएगा। आने—जाने और ठहरने का खर्च प्रतिभागी को स्वयं वहन करना होगा। 1 जुलाई के कार्यक्रम में महिलाएं अपने टैलेंट का प्रदर्शन भी कर सकेंगी। हर प्रतिभागी को दो मिनट का समय दिया जाएगा। हालांकि ऐसा करना अनिवार्य नहीं होगा।

सवालों के जवाब के लिए कॉल करें

62-6969-5353 या 6262-8383-20 नंबर पर आप अपनी शंका, समाधान और प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक हासिल कर सकते हैं। हमारी टीम आपको गाइड करेगी। आपको कोई टेक्निकल दिक्कत आ रही है तो वह बताएगी।

कुल 400 महिलाओं को मिलेंगे गारंटीड पुरस्कार



annda 2025 Graph
annda 2025 Graph


जैसे... प्रथम पुरस्कार के लिए आपकी रील की न्यूनतम व्यूअरशिप 12 लाख 50 हजार होनी चाहिए। इससे कम व्यूज आए तो आपको पहला पुरस्कार नहीं मिलेगा। इसी तरह ​दूसरा, तीसरा और बाकी पुरस्कार तय किए जाएंगे।

दूसरा, आपने इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर वीडियो पोस्ट किया है तो दोनों की टोटल व्यूअरशिप काउंट की जाएगी। यानी आप दोनों पर वीडियो पोस्ट करने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि आपने किसी एक ही प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट किया है तो सिर्फ उसी के व्यूज काउंट किए जाएंगे। आप यह दावा नहीं कर सकेंगे कि किसी दूसरे प्रतिभागी ने दो प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, जबकि मेरा सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर ही अकाउंट है।

अंतिम और सबसे अहम बात यह है कि आपको जो पुरस्कार राशि मिलेगी, वो आयकर अधिनियम 1961 की धारा 194 B के तहत टीडीएस काटकर चैक से मिलेगी। काटी गई टीडीएस की राशि आप आयकर रिटर्न में क्लैम कर सकते हैं।

thesootr links

मोहन यादव | CM मोहन यादव | ladli behna | the sootr

Tags:
  • मोहन यादव
  • द सूत्र
  • CM मोहन यादव
  • the sootr
  • ladli behna
  • अन्नदा
  • अन्नदा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड