लाड़ली बहनों को मिलेंगे 11 लाख के इनाम, सामर्थ्य और सौंदर्य का होगा सम्मान!
The Sootr | Apr 22, 2025, 11:00 IST
Photograph: (the sootr)
लाड़ली बहनों के लिए सामर्थ्य और सौंदर्य का उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य उनकी छुपी हुई कला और हुनर को सामने लाना है। इस अभियान में बहनें 11 लाख रुपए तक के इनाम जीत सकती हैं। यह एक मंच प्रदान करेगा, जिससे बहनों को पहचान मिलेगी।
भोपाल. आज का वक्त महिलाओं का है...वे महिलाएं, जो कभी घर की चारदीवारी में सीमित समझी जाती थीं, आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। लाड़ली बहनों ने हर भूमिका में खुद को साबित किया है, मगर हर हुनरमंद बहन को उसकी पहचान दिलाने के लिए सबसे जरूरी होता है एक मंच और अब वह मंच तैयार हो चुका है।
जी हां, लाड़ली बहनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए जल्द ही होने जा रहा है सामर्थ्य और सौंदर्य का उत्सव। इस अभियान का उद्देश्य घर-परिवार, समाज और डिजिटल दुनिया में बहनों की उस छुपी हुई कला और हुनर को सबके सामने लाना है, जिसे शायद अब तक कोई मंच नहीं मिला। सबसे खास यह है कि बहनें इस अभियान के जरिए 11 लाख रुपए तक के इनाम जीत सकती हैं।
इस अभियान का शुभारंभ 22 अप्रैल 2025, मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।राजधानी भोपाल के प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में एमपी की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके और जानी-मानी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रद्धा पंडित विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
छतरपुर जिले की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लूऐंसर बिन्नू रानी अपनी बुंदेली बोली में चुलबुली बातों से सबको गुदगुदाएंगी। भोपाल की सिंगर आकृति मेहरा सुरीली आवाज से समां बांधेंगीं। शाम 5 बजे सैकड़ों लाड़ली बहनों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ.यादव इस अभियान के आधिकारिक लोगो का अनावरण करेंगे और इसी के साथ महिलाओं की इस रचनात्मक प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
यह प्रतियोगिता 22 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 22 जून 2025 तक चलेगी। 1 जुलाई को इसका भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता लाड़ली बहनों को 11 लाख रुपए तक के इनाम से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाओं को अपने टैलेंट की छोटी-सी वीडियो रील बनानी होगी और तय प्रक्रिया के तहत भेजनी होगी। खास बात ये है कि प्रतियोगिता के लिए कोई सीमाएं नहीं हैं, आप जो भी करती हैं, वही आपकी पहचान बन सकता है। जैसे, डांस, मिमिक्री, भजन या कोई गाना, शायरी या कॉमेडी, स्पोर्ट्स या गेम एक्टिविटी, एक्टिंग या पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग, हैंडक्राफ्ट, योग या फिटनेस, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना, मेकअप आर्ट, किचन गार्डनिंग, होम डेकोर, मूर्ति निर्माण, खेती-किसानी या आपकी कोई अन्य खास कला... हर हुनर को यहां सम्मान मिलेगा।
यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, यह एक अभियान है, उस आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का, जो हर बहन के भीतर है। अब वक्त है उसे दिखाने का। अधिक जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ। पढ़ते और देखते रहिए www.TheSootr.com
22 अप्रैल की रात 9 बजे इस प्रतियोगिता की शुरुआत हो जाएगी। www.TheSootr.com पर आपको रात 9 बजे पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसमें बस एक फॉर्म भरकर आप इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं। इसी खबर में आपको एक वीडियो भी मिलेगा, जिससे देखकर आप प्रतियोगिता से जुड़ी सारी जानकारी (नियम, शर्तें, इनाम आदि) देख और सुन भी सकते हैं।
जी हां, लाड़ली बहनों की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए जल्द ही होने जा रहा है सामर्थ्य और सौंदर्य का उत्सव। इस अभियान का उद्देश्य घर-परिवार, समाज और डिजिटल दुनिया में बहनों की उस छुपी हुई कला और हुनर को सबके सामने लाना है, जिसे शायद अब तक कोई मंच नहीं मिला। सबसे खास यह है कि बहनें इस अभियान के जरिए 11 लाख रुपए तक के इनाम जीत सकती हैं।
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
बिन्नू अपनी बातों से गुदगुदाएंगी
कब से कब तक चलेगी प्रतियोगिता
लाड़ली बहनों, हो जाइए तैयार!
रात 9 बजे खुल जाएगी लाइन
अन्नदा 2025
thesootr links
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel