25 साल में दसवीं बार सीएम बने नीतीश कुमार, पटना के गांधी मैदान में ली शपथ, पीएम ने हाथ मिलाकर दी शुभकामनाएं

Sanjay Dhiman | Published:
Share
Cm nitish bihar election-2025
Photograph: (the sootr)

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में हुए इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया।

PATNA. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद पर 10वीं बार शपथ ली। यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता शामिल हुए।

इस मौके पर हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

समारोह में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई। इस बार कुल 26 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें से जदयू के 8, भाजपा के 14, लोजपा (आर) के 2 और रालोमो और हम के एक-एक मंत्री होंगे।

bihar-news_563edcac6fd79a131a6278a6ce00fe6e-612421
bihar-news_563edcac6fd79a131a6278a6ce00fe6e-612421


यह खबरें भी पढ़ें...

बिहार चुनाव 2025: अर्श से फर्श पर महागठबंधन, जानें 2020 के मुकाबले क्यों हुआ इतना बुरा हाल?

बिहार चुनाव के नतीजों ने गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति: भूपेश ने कसा तंज, पंकज झा का पलटवार, CM ने मनाया जश्न

नीतीश कैबिनेट: BJP को 14, JDU को 7 मंत्री पद

नीतीश कुमार का शपथग्रहण के साथ ही नए मंत्रिमंडल के लिए कोटा और संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है। इस नई NDA सरकार में बीजेपी को सबसे ज्यादा 14 मंत्री पद मिले हैं। जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्रियों ने शपथ ली।

गठबंधन के छोटे सहयोगियों को भी जगह मिली है। जीतनराम मांझी की पार्टी HAM (सेक्युलर) से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन मंत्री बनाए गए है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM से उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जाएगा।

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से भी मंत्री बनाए जाने की खबर है। इस पूरी लिस्ट में कुल 26 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

bihar-news_54bac750cfeca869156bfc0550884ac6-539895
bihar-news_54bac750cfeca869156bfc0550884ac6-539895


नीतीश कैबिनेट के मंत्री

क्र. सं.मंत्री का नामपार्टी कोटा
1.विजय चौधरीजदयू
2.विजेंद्र प्रसाद यादवजदयू
3.श्रवण कुमारजदयू
4.मंगल पांडेयबीजेपी
5.डॉ दिलीप जायसवालबीजेपी
6.अशोक चौधरीजदयू
7.लेशी सिंहजदयू
8.मदन सहनीजदयू
9.नितिन नवीनबीजेपी
10.रामकृपाल यादवबीजेपी
11.संतोष कुमार सुमनहम (सेक्युलर)
12.सुनील कुमारजदयू
13.जमा खानजदयू
14.संजय सिंह टाइगरबीजेपी
15.अरुण शंकर प्रसादबीजेपी
16.सुरेंद्र मेहताबीजेपी
17.नारायण प्रसादबीजेपी
18.रमा निषादबीजेपी
19.लखेंद्र कुमार रोशनबीजेपी
20.श्रेयसी सिंहबीजेपी
21.प्रमोद कुमारबीजेपी
22.संजय कुमार सिंहबीजेपी
23.दीपक प्रकाशरालोमो (RLM)

नीतीश कुमार: बिहार के 19 साल के 'रिकॉर्डतोड़' मुख्यमंत्री

बिहार की सियासत में नीतीश कुमार का नाम अब श्री कृष्ण सिंह के साथ लिया जाता है। यह दोनों ही मुख्यमंत्री हैं, जिनका कार्यकाल दस साल से ज्यादा रहा है।

नीतीश कुमार ने सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वह अब तक 10 वीं बार शपथ ली है, जो एक रिकार्ड है।

नीतीश कुमार पहली बार 2000 में सीएम बने थे, यह कार्यकाल केवल 7 दिन का रहा। उन्होंने 3 मार्च 2000 को शपथ ली और 10 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। 2005 में जब वह दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो यह सिलसिला 2014 तक चला। बीच में, 2014 में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने और आम चुनावों में हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

लेकिन 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने फिर वापसी की। पिछले नौ सालों में, नीतीश ने छह बार शपथ ली है। वह 2017 में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में आए, 2022 में फिर महागठबंधन में गए, और जनवरी 2024 में एक बार फिर एनडीए में वापस आ गए।

कुल मिलाकर, नीतीश कुमार इस पद पर 19 साल से अधिक समय तक रहकर बिहार की राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी के आरोप, 2 हफ्ते में देंगे सबूत

बिहार चुनाव में मोदी के साथ चला मोहन मैजिक, यादव बाहुल्य इलाकों में NDA की अप्रत्याशित जीत

बिहार में 10वीं बार 'नीतीशे कुमार', आज शपथग्रहण... किस पार्टी के कितने  मंत्री लेंगे शपथ? | Bihar Nitish Kumar Government Formation oath ceremony  Samrat Choudhary Vijay Sinha
बिहार में 10वीं बार 'नीतीशे कुमार', आज शपथग्रहण... किस पार्टी के कितने मंत्री लेंगे शपथ? | Bihar Nitish Kumar Government Formation oath ceremony Samrat Choudhary Vijay Sinha


बिहार में 19 साल CM रहने का रिकार्ड

बिहार की सियासत में अब तक सिर्फ चार मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जो पांच साल से ज्यादा समय तक इस पद पर रहे हैं।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम नीतीश कुमार का है, जो 19 साल से ज्यादा समय तक सीएम रहे हैं। दूसरे नंबर पर श्री कृष्ण सिन्हा हैं, जो आजादी के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 11 साल तक सीएम के रूप में काम किया।

तीसरे नंबर पर राबड़ी देवी हैं, जो बिहार की पहली और अब तक की एकमात्र महिला सीएम हैं। लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद 1997 में वह मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होंने तीन बार शपथ ली और उनका कुल कार्यकाल 7 साल का रहा।

d0ff9ad6-468
d0ff9ad6-468


वायरल हो रहा 25 साल पुराना फोटो

नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम ट्रेंड कर रहा है। इधर नीतीश और पीएम मोदी से जुड़े कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक फोटो ऐसा है जिसमें नीतीश कुमार दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पीएम मोदी पीछे खड़े होकर नीतीश कुमार के कान में कुछ कहते दिख रहे हैं। लोग इस फोटो को लेकर कई तरह के मीम्स और चुटकियां ले रहे हैं। लोग कह रहे हैं, समय किसी का नहीं हुआ, समय-समय की बात है, कुर्सी वो ही है, बैठने वाले आपस में बदल गए।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नीतीश कुमार
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • चिराग पासवान
  • बिहार चुनाव
  • नीतीश कुमार का शपथग्रहण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर