खाद लेने आई छात्रा को नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई ने जड़ा थप्पड़, अधिकारी पर कालाबाजारी के आरोप

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
chhatarpur-women-tehsildar-slaps-accused-black-marketing-fertilizer
chhatarpur-women-tehsildar-slaps-accused-black-marketing-fertilizer

छतरपुर में महिला नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई पर एक लड़की को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। लड़की का कहना है कि वह पिछले दो महीने से खाद लेने के लिए आ रही थी, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला।

Chhatarpur News :छतरपुर जिले में बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई (Neetu Singhai) ने एक लड़की को थप्पड़ मार दिया।

लड़की का कहना है कि वह पिछले दो महीने से खाद लेने के लिए तहसील कार्यालय जा रही थी, लेकिन उसे खाद नहीं मिल रही थी। जब उसने टोकन मांगा, तो ऋतु सिंघई ने कहा कि महिलाओं को टोकन नहीं मिलेगा, सिर्फ पुरुषों को मिलेगा। आरोप है कि जब लड़की ने फिर से टोकन मांगा, तो नायब तहसीलदार ने उसे थप्पड़ मार दिया।
fdac8172-7ae
fdac8172-7ae


ये है पूरा मामला

यह घटना परा गांव में हुई, जब गुड़िया पटेल नामक युवती खाद लेने के लिए तहसील कार्यालय पहुंची थी। ऋतु सिंघई ने उसे बताया कि टोकन बांटने का समय सुबह 9 बजे था, जबकि अब समय 11 बज चुका था।

उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ बढ़ने के कारण टोकन देना बंद कर दिया गया है, और अब 6 दिसंबर से फिर से टोकन दिए जाएंगे।

पढ़ाई छोड़कर खाद लेने पहुंची थी युवती

गुड़िया पटेल ने बताया कि उनकी 5 दिसंबर को परीक्षा है। इस वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर खाद लेने के लिए लाइन में खड़ा होना शुरू किया।



वह पिछले एक महीने से खाद के लिए परेशान थीं। उनका कहना था कि कई बार खाद लेने आईं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। हर बार निराशा का सामना करना पड़ा।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ये खबरें भी पढ़ें...

मप्र में फिर गहराया खाद संकट: अशोकनगर में पथराव, टीकमगढ़ में किसानों ने लगाया जाम

News Strike : रीवा में किसानों पर बरसीं लाठियां, MP में गहराया खाद संकट, कब एक्शन लेगी सरकार?

नायब तहसीलदार पर खाद की कालाबाजारी के आरोप

गुड़िया ने नायब तहसीलदार पर खाद की कालाबाजारी (मध्यप्रदेश में खाद संकट) में शामिल होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि 15 ट्रक खाद तहसील में पड़ी हुई है, लेकिन उसे काले बाजारी में बेचा जा रहा है।

गुड़िया ने यह भी आरोप लगाया कि लगभग 250 महिलाएं रात 2 बजे से खाद के लिए लाइन में खड़ी रहती हैं, लेकिन किसी को भी खाद नहीं मिल रही है।

उन्होंने नायब तहसीलदार पर मिलीभगत करने और कमीशन लेकर खाद की कालाबाजारी करवाने का आरोप लगाया।

ये खबरें भी पढ़ें...

खाद संकट पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भिड़े

भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड - मन की बात में बोले पीएम मोदी

हमारी कॉलर और दुपट्टे खींच रहे लोग- ऋतु सिंघई

मीडिया से बातचीत में नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई ने कहा कि यहां जो अव्यवस्था हो रही है, चार अधिकारियों के साथ जो ये लोग कर रहे हैं, क्या आप उसका समर्थन करते हैं? लोग लाइन नहीं बना रहे हैं। हम पर आरोप लगा रहे हैं। हमपर चढ़ा रहे हैं, दुपट्टे खींच रहे हैं, हमारी कॉलर खींच रहे हैं। हर तरीके से इतना पास से वीडियो बना रहे हैं।

Tags:
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर
  • मध्यप्रदेश में खाद संकट
  • खाद संकट
  • नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर