विराट-राहुल की हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट, स्टार्क ने 3 विकेट झटके
BP Shrivastava | Nov 19, 2023, 24:00 IST
विराट-राहुल की हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट, स्टार्क ने 3 विकेट झटके
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट रखा है।
स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का टारगेट रखा है। भारतीय पारी में रोहित शर्मा (47), विराट कोहली (54) केएल राहुल (66) शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस के खाते में दो विकेट आए।
विराट-राहुल की फिफ्टी
30 रन के स्कोर पर शुभमन गिल (4) के आउट होने के बाद भी कप्तान रोहित का बल्ला चलता रहा। रोहित ने 31 गंदों मे 47 रन बनाए। जिसमें चार बाउंड्री और तीन छक्के शामिल हैं। पारी के तीनों छक्के रोहित के नाम ही रहे। रोहित को ग्लेन मैक्सवेल ने ट्रैविस हेड से कैच कराया। इसके बाद विराट ने पारी को संभाला, लेकिन उनका साथ देने आए श्रेयस अय्यर ने सभी को निराश किया। श्रेयस ने 4 रन बनाए। केएल राहुल ने धैर्यपूर्ण ने बल्लेबाजी की। राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 22 गेंदों में 9 रन बनाए। वे हेजलवुड का पहला शिकार बने। सूर्यकुमार यादव ने 18 रन का योगदान दिया। इसके बाद डबल डिजीट में कुलदीप यादव (10) ही पहुंच सके। पूरी भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन बना सकी।
मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके
गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। स्टार्क ने 10 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट और कप्तान पैट कमिंस ने 34 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिया। भारत के कुलदीप यादव दूसरा रन बनाने के चक्कर में आउट हुए।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari