भारत के लिए फिर अशुभ साबित हुआ यह अंपायर, 10 साल से लगातार टीम इंडिया की कई बड़ी हार का रहा है गवाह

Jitendra Shrivastava | Nov 20, 2023, 24:00 IST
Share
भारत के लिए फिर अशुभ साबित हुआ यह अंपायर, 10 साल से लगातार टीम इंडिया की कई बड़ी हार का रहा है गवाह
भारत के लिए फिर अशुभ साबित हुआ यह अंपायर, 10 साल से लगातार टीम इंडिया की कई बड़ी हार का रहा है गवाह

भारतीय टीम के लिए अंपायर रिचर्ड केटलबोरो एक बार फिर अशुभ साबित हुए। रिचर्ड केटलबोरो भारतीय टीम की कई बड़े हार के गवाह रहे हैं।

NEW DELHI. भारतीय टीम के लिए अंपायर रिचर्ड केटलबोरो एक बार फिर अशुभ साबित हुए। दरअसल, रिचर्ड केटलबोरो भारतीय टीम की कई बड़े हार के चश्मदीद रहे हैं। यह सिलसिला पिछले तकरीबन 10 साल से बदस्तूर जारी है। आज एक बार फिर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, इस मैच में अंपायर रिचर्ड केटलबोरो थे। टीम इंडिया की हार और अंपायर रिचर्ड केटलबोरो का कनेक्शन साल 2014 में शुरू हुआ था, जो आज तक जारी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में भी थे अंपायर

टी20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में रिचर्ड केटलबोरो ने अंपायर की भूमिका निभाई थी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल में हार गई थी। महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था, उस मैच में रिचर्ड केटलबोरो ने अंपायरिंग की थी। यह सिलसिला आगे भी चलता रहा। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने हराया, टीम इंडिया की उस हार का भी रिचर्ड केटलबोरो चश्मदीद गवाह रहे, यानि उस मैच में रिचर्ड केटलबोरो ने अंपायरिंग की थी।

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भी अंपायर केटलबोरो ही थे

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। उस मैच में भी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो थे। इसके 2 साल बाद यानि वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई, उस मैच में बतौर अंपायर रिचर्ड केटलबोरो थे। वहीं, अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारी है, इस मैच में भी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ही थे।

Tags:
  • World Cup Cricket Final
  • Umpire Richard Kettleborough
  • unlucky umpire for India
  • witnessed many big defeats of Team India
  • वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल
  • अंपायर रिचर्ड केटलबोरो
  • भारत के लिए अशुभ अंपायर
  • टीम इंडिया की कई बड़ी हार गवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari