1 जून से पैसों से जुड़े नियमों में होगा बड़ा बदलाव! जेब पर असर डाल सकते हैं ये नए अपडेट

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 29, 2025, 13:13 IST
Share
These money related rules will be changed form June 1
These money related rules will be changed form June 1

1 जून 2025 से एलपीजी सिलेंडर की कीमत, क्रेडिट कार्ड नियम, एटीएम चार्ज, FD की ब्याज दरें और EPFO से जुड़ी सेवाओं में बड़े बदलाव लागू हो सकते हैं। ये बदलाव आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की वित्तीय योजना पर सीधा असर डाल सकते हैं।

हर महीने की तरह जून में भी 1 तारीख को पैसों से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब, सेवाओं और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं। रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम से लेकर FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) ब्याज दर, क्रेडिट कार्ड और ATM ट्रांजैक्शन से जुड़ी नई शर्तें लागू की जा सकती हैं। आइए जानते हैं 1 जून 2025 से कौन से नई बदलाव होने वाले हैं।

LPG सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव

हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के दाम में बदलाव होता है। जून में भी कीमतें घट या बढ़ सकती हैं। यदि दाम बढ़ते हैं तो आम जनता की रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है, वहीं गिरावट से थोड़ी राहत मिल सकती है। मई के महीने में रसोई गैस की क़ीमत में थोड़ी कटौती होने से आम आदमी को राहत मिली थी।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नई शर्तें

  • अगर जून से आपका ऑटो-डेबिट किसी कारण से फेल होता है तो उस पर 2% पेनल्टी देनी होगी।
  • क्रेडिट कार्ड से फ्यूल और यूटिलिटी बिल जैसे बिजली या अन्य बिल पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
  • क्रेडिट कार्ड से इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
  • जून से क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड पॉइंट्स की कटौती संभव है।

ATM निकासी शुल्क में बढ़ोतरी

  • बैंकों द्वारा ATM Transaction Rules में बदलाव किया जा सकता है।
  • इसमें हर महीने फ्री निकासी की लिमिट के बाद लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी शामिल हो सकती है।
ये भी पढ़ें: आ गया यूपीआई नाउ पे लेटर, मंथ एंड में पैसे खत्म होने की चिंता हुई दूर, शून्य बैलेंस पर भी हो सकेगा लेनदेन

FD की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना

बैंक अपनी सावधि जमा (Fixed deposit) ब्याज दरें भी 1 जून से संशोधित कर सकते हैं। अभी तक 6.5% से 7.5% की दर पर ब्याज मिल रहा है, लेकिन RBI की नीतियों के अनुसार यह घट सकती है, जिससे निवेशकों को नुकसान हो सकता है।

EPFO के नए वर्जन से मिलेगी राहत

प्रोविडेंट फण्ड के पात्र कर्मचारियों के लिए EPFO वर्जन 3.0 लॉन्च किया जा सकता है, जिससे PF क्लेम करना, डाटा अपडेट करना और पैसा निकालना बेहद आसान हो जाएगा। इसमें एटीएम कार्ड जैसे सिस्टम से सीधा पीएफ निकालने की सुविधा मिलेगी। इन बदले नियमों के हिसाब से आप भी अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग अपडेट कर लीजिए जिससे अचानक से आपको नुक़सान नहीं हो जाए।

FAQ

  1. क्या 1 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलेंगे?
    हां, हर महीने की 1 तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। 1 जून को भी इसमें बढ़ोतरी या कमी हो सकती है, जो घरेलू बजट पर असर डालेगी।
  2. 2. क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कौन-कौन सी नई शर्तें लागू हो सकती हैं?
    1 जून 2025 से ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी, फ्यूल और यूटिलिटी बिल पर अतिरिक्त शुल्क, इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज और रिवॉर्ड प्वाइंट्स में कटौती जैसे बदलाव संभावित हैं।
  3. 3. क्या EPFO के नए वर्जन से कोई सुविधा मिलेगी?
    हां, EPFO Version 3.0 से पीएफ निकालना, अपडेट करना और क्लेम करना काफी आसान हो जाएगा। इसके तहत ATM कार्ड जैसा सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

banking sector | epfo news today | Fixed Deposit Rates

Tags:
  • क्रेडिट कार्ड
  • LPG cylinder price
  • EPFO
  • FD
  • banking sector
  • ATM
  • LPG
  • Fixed Deposit
  • Fixed Deposit Rates
  • epfo news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग