चर्चा में आए 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस के नाम से मिली धमकी

Dolly patil | Oct 29, 2024, 12:56 IST
Share
abhinav
abhinav

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का आतंक उत्तर प्रदेश तक फैल गया है। यहां सोशल मीडिया पर फेमस हुए अभिनव अरोड़ा की मां ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि उन्हें बिश्नोई गैंग से लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां आ रही हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का आतंक उत्तर प्रदेश तक फैल गया है। यहां हाल में सोशल मीडिया पर फेमस हुए अभिनव अरोड़ा की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है। अभिनव अरोड़ा के परिवार की ओर से बताया जा रहा है कि उन्हें बिश्नोई गैंग से लगातारफोन परधमकियां दी जा रही हैं।

आया था धमकी भरा कॉल

अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति अरोड़ा ने धमकी देने वालों के खिलाफ मथुरा कोतवाली में केस दर्ज करवाया है। मीडिया को इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमें कॉल के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तरफ से धमकी मिली है। धमकी में अभिनव को जान से मारने की बात कही गई है। ज्योति अरोड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि बीती रात भी उन्हें फोन आया था लेकिन वे फोन नहीं उठा पाई थी। दूसरे दिन फिर उसी नंबर से फोन आया है जिसमें अभिनव को जान से मार देने की धमकी दी गई।

क्यों हो रही अभिनव अरोड़ा की चर्चा

बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि, इस बच्चे की मुसीबतें फिलहाल कम नहीं हो रही हैं। जब रामभद्राचार्य महाराज का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अभिनव अरोड़ा को उस वक्त स्टेज से नीचे उतारते नजर आ रहे हैं। जब अभिनव अरोड़ा राम का नाम जप रहे होते हैं।

अभिनव अरोड़ा को बताया मूर्ख

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह बच्चा भगवान का ध्यान नहीं कर रहा था। Abhinav Arora रील बनाने के लिए जयकारा लगा रहा था। जिसे रामभद्राचार्य महाराज समझ गए और उन्होंने उसे मंच से नीचे उतार दिया। वहीं, अब स्वामी रामभद्राचार्य का एक और वीडियो सामने आया है। सुल्तानपुर कार्यक्रम में पहुंचे रामभद्राचार्य महाराज ने अब अभिनव अरोड़ा को मूर्ख बताया है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या और बिश्नोई गैंग

हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बिश्नोई गैंग लगातार सुर्खियों में आ रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे किए जा रहे हैं। अब बिश्नोई गैंग की ओर से सोशल मीडिया फेम अभिनव अरोड़ा को धमकियां दी जा रही हैं। बता दें अभिनव को हाल में सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

सलमान खान पर लॉरेंस की नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार बिश्नोई गैंग की नजर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर कई सालों से है। कुछ समय पहले सलमान खान के घर पर बिश्नोई गैंग की ओर से हमला किया गया था। बाबा सिद्दीकी के साथ सलमान खान का गहरा रिश्ता था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की सलमान खान के साथ नजदीकी होने के कारण उनकी हत्या की गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • Lawrence Bishnoi
  • सलमान खान
  • gangster Lawrence Bishnoi
  • कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई
  • बाबा सिद्दीकी
  • अभिनव अरोड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज