104 भारतीयों की वापसी, अमेरिकी दूतावास का बयान: घुसपैठियों के लिए नहीं है जगह

Jitendra Shrivastava | Feb 06, 2025, 21:39 IST
Share
thesootr
104-indians-deported Photograph: (thesootr)

अमेरिका से 104 भारतीय नागरिकों की हाथ-पैर बांधकर भारत वापसी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त नीति पर भारत में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा है।

डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति के तहत अमेरिका ने अवैध तरीके से घुसे 104 भारतीय नागरिकों को सैन्य विमान से भारत वापस भेज दिया है। इस घटना के बाद भारत में सियासी बहस छिड़ गई है। अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कानूनों का पालन जरूरी है। विपक्ष ने इस मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

अमेरिकी दूतावास के बयान में अवैध प्रवासियों को 'एलियंस' कहा गया। बयान में कहा गया कि इन अवैध एलियंस (प्रवासियों) को देश से निकालने के लिए इमिग्रेशन कानूनों का ईमानदारी से पालन करना अमेरिकी की नीति है।

अमेरिका से 104 भारतीय नागरिकों की हाथ-पैर बांधकर भारत वापसी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त नीति पर भारत में विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा है। उधर, अमेरिकी दूतावास ने इस कदम को सुरक्षा नीति का हिस्सा बताया है।

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप सरकार का सख्त रुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में अमेरिका ने 104 भारतीय नागरिकों को हाथ-पैर बांधकर विशेष सैन्य विमान से भारत भेजा। इन प्रवासियों में 79 पुरुष, 25 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। ये सभी मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर पकड़े गए थे।

ये खबरें भी पढ़ें...

अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी पर जयशंकर ने दी सफाई, बताई 10 बड़ी बातें

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए तैयार इंदौर, देखिए सुंदर तस्वीरें

भारत में सियासी विवाद, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को अपमानजनक स्थिति में वापस भेजा गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

अमेरिकी दूतावास का बयान

नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने बयान में कहा कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूतावास ने बताया कि इमिग्रेशन कानूनों को सख्ती से लागू करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें...

महाकुंभ में पाकिस्तान से आए 68 हिंदू, कराची के महाराज को भी मिला वीजा

आकाशदीप की दर्दभरी दास्तां

वापसी करने वालों में पंजाब के आकाशदीप सिंह भी शामिल हैं। उनके पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि बेटे को विदेश भेजने में 45 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। उन्होंने अपनी जमीन और मां की संपत्ति बेच दी। अब कर्ज के बोझ तले दबे स्वर्ण सिंह बेटे की घर वापसी से संतोष तो जताते हैं, पर साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में जर्मन नागरिक ने बीच सड़क मचाया बवाल, जानिए क्या था कारण

ट्रंप की नई रणनीति पर उठा विवाद

डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य विमानों से प्रवासियों को वापस भेजने का आदेश देकर विवाद को जन्म दिया है। कई देशों ने इस कदम की आलोचना की है। कोलंबिया ने अपने नागरिकों को सम्मानजनक तरीके से वापस लाने के लिए सिविल विमान भेजा।

Tags:
  • प्रवासी भारतीय
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • अमेरिकी राष्ट्रपति
  • अमेरिकी दूतावास दिल्ली
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा