इन 14 तरीकों से हो रहा साइबर स्कैम, जानकर आप भी रह सकते हैं सावधान
Ravi Singh | Jan 07, 2025, 17:25 IST
14 new methods of cyber Scam know be careful 1
साइबर फ्रॉड के मामलों बढ़े हैं। जालसाज अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे 14 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे ठग लोगों को धोखा दे रहे हैं।
जैसे-जैसे तकनीकी विकास हो रहा है। वैसे-वैसे हमारे जीवन को आसान बनाने वाले कई उपकरण सामने आ रहे हैं। पहले जिन कामों में समय लगता था, अब तकनीक की सहायता से बहुत जल्दी हो जाते हैं। चाहे वह बैंकिंग हो, शॉपिंग हो, या फिर ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप्स का उपयोग हो, सभी चीजें इंटरनेट के जरिए सरल हो गई हैं। लेकिन जहां कई काम आसान हुए हैं, वहीं कुछ नई समस्याएं भी सामने आई हैं। अब ठगी के तरीके बदल गए हैं। हाल ही में साइबर फ्रॉड के मामलों भी बढ़े हैं। जालसाज अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। यहां हम आपको ऐसे 14 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे ठग लोगों को धोखा दे रहे हैं।
1. डिजिटल अरेस्ट
जब किसी को पैसों की आवश्यकता होती है, तो साइबर ठग उन्हें बिना किसी डॉक्यूमेंट के लोन दिलाने का झांसा देते हैं। फिर फीस लेकर उनका संपर्क तोड़ देते हैं।
ठग लोगों को लॉटरी या लकी ड्रॉ का विजेता बनाने का दावा करते हैं और उनसे पहले टैक्स के रूप में पैसे मांगते हैं।
मौजूदा समय में निवेश करना सभी के लिए काफी जरुरी हो गया है। इसी का लाभ साइबर ठग भी उठाते हैं। ठग स्कीम्स का लालच देकर निवेशकों को बड़े रिटर्न का वादा करते हैं। जैसे ही लोग निवेश करते हैं, ठग उनका पैसा लेकर फरार हो जाते हैं।
नौकरी के नाम पर लोगों के साथ ठगी होने की केस काफी देखने को मिल रहे हैं। इसमें साइबर ठग बेरोजगारों को फर्जी नौकरी देने का वादा करते हैं, फिर आवेदन शुल्क या ट्रेनिंग फीस लेकर फरार हो जाते हैं।
यह स्केम भी आजकल काफी देखने को मिल रहा है। यहां ठग मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। इसके बाद फर्जी शादी के प्रस्ताव भेजते हैं और जब लोग सीरियस हो जाते हैं। तब फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी होने की बात कहकर पैसे लूट लेते हैं।
इस स्कैम में ठग लोगों को कॉल करके कहते हैं कि आपके नाम पर पार्सल आ रहा था। जिसमें ड्रग्स मिला है और उसे अब एजेंसी ने जप्त कर लिया है। आपके या तो जुर्माना भरना पड़ेगा या जेल जाना पड़ेगा। इससे बचने के लिए ठग लोगों से पैसे ले लेते हैं।
इस स्कैम में ठगे जाने वाले लोगों को भी एहसास नहीं होता कि वह ठग लिए गए हैं। इसमें ठग नेचुरल डिजास्टर और एनजीओ में फंडिंग के लिए लोगों से पैसे मांगते हैं।
इसमें ठग असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाते हैं। और फिर जो कोई इस वेबसाइट पर आकर शॉपिंग करता है तो लोगों को खराब प्रोडक्ट या किसी चीज की जगह पर दूसरी चीज भेज देते है।
इस स्कैम में ठग आपके मोबाइल पर कुछ रुपये क्रेडिट होने का मैसेज भेजते हैं, और आपको कॉल करके कहते हैं कि गलती से आपके नंबर पर पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। मेरे पैसे लौटा दीजिए और लोग सिर्फ मैसेज देखकर के ही पैसे लौटा देते हैं। जो कि उनके खाते में पैसे क्रेडिट नहीं हुए होते हैं।
इस समय हर दूसरी-तीसरी चीज में लोगों को केवाईसी करवानी पड़ती रहती है। इसका लाभ ठग उठाते हैं. केवाईसी के नाम पर ठग सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और लोगों से केवाईसी करवाने के नाम पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं।
इस स्कैम में ठग लोगों के सिस्टम में वायरस के नाम पर ठग लेते हैं। वह कॉल करके कहते हैं आपके सिस्टम में वायरस है इसे हटाने के लिए हम आपको एक लिंक भेज रहे हैं। और जैसे ही कोई उसे लिंक पर क्लिक करता है तक पर पूरे सिस्टम की जानकारी पहुंच जाती है और वह फ्रॉड कर देते हैं।
अगर आप ठगी से बचना चाहते हैं, तो कभी भी अजनबी नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। अपनी पर्सनल जानकारी किसी से शेयर न करें और न ही कोई ओटीपी बताएं। जब भी पेमेंट करें, तो भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। अगर आपके साथ किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज कराएं।
जानकर रह सकते हैं सावधान
1. डिजिटल अरेस्ट स्कैम
यह तरीका इन दिनों सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। कई लोग डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो चुके हैं। इसमें साइबर ठग किसी को पुलिस द्वारा अरेस्ट किए जाने का डर दिखाकर उनसे पैसे मांगते हैं।
2. लोन स्कैम
3. लकी ड्रॉ स्कैम
4. इन्वेस्टमेंट स्कैम
5. फिशिंग स्कैम
इस तरीके का उपयोग भी लोगों को ठगने के लिए काफी किया जा रहा है। इसमें ठग बड़े संगठनों या सरकारी विभागों का रूप धारण करके लोगों की पर्सनल जानकारी प्राप्त करते हैं, इसके बाद उनके बैंक की जानकारी चोरी करते हैं और खाते में जमा पैसे निकाल देते हैं।
6. नौकरी स्कैम
7. मैट्रिमोनियल साइट स्कैम
8. पार्सल स्कैम
9. चैरिटी स्कैम
10. कैश ऑन डिलीवरी स्कैम
11. गलती से पैसे भेजने वाला स्कैम
12. केवाईसी स्कैम
13. टेक्निकल सपोर्ट स्कैम
14. अपने बचाव के उपाय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari