राजनीतिक चंदा: साल 2024-25 में बीजेपी को मिले 757 करोड़, वहीं कांग्रेस का रहा बुरा हाल, जानें वजह...

Amresh Kushwaha | Dec 04, 2025, 15:25 IST
Share
2024-25-bjp-congress-donation-analysis-report
2024-25-bjp-congress-donation-analysis-report

भारत में चुनावी चंदा सत्ता की राजनीति को प्रभावित करता है। 2024-25 में बीजेपी को 757 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 8.4% हिस्सा मिला है। जानें क्या कहती है हालिया रिपोर्ट...

भारत की राजनीति में पैसा बड़ी भूमिका निभाता है। खासकर चुनावी चंदा इसका अहम हिस्सा है। कांग्रेस की लगातार हार और भाजपा का बढ़ता प्रभाव, चुनावी चंदे के बंटवारे को प्रभावित करता है।

इसी चंदे को लेकर हाल ही में एक चौकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया कि टाटा समूह के प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट (PET) से 915 करोड़ रुपए का राजनीतिक चंदा दिया है। इसमें से सबसे बड़ा हिस्सा 83% भाजपा को मिला है। वहीं, कांग्रेस को केवल 8.4% हिस्सा मिला है।

भाजपा के मिला इतना चंदा

बीजेपी ने लंबे वक्त से सत्ता में रहने के कारण राजनीतिक चंदा जुटाने में खास सफलता पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट (PET) से भाजपा को 757.6 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। इसके अलावा, भाजपा को न्यू डेमोक्रेटिक ट्रस्ट से 150 करोड़, ट्रायम्फ ट्रस्ट से 21 करोड़ मिले हैं। वहीं, जन कल्याण ट्रस्ट से 9.5 लाख और हार्मनी ट्रस्ट से 30.1 करोड़ रुपए मिले हैं। इससे साफ होता है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी को चंदे का बड़ा हिस्सा मिलता है।
संचार साथी ऐप के प्री-इंस्टॉल का आदेश वापस, विपक्ष के कड़े विरोध के बाद सरकार बैकफुट पर

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

चुनावी बॉन्ड्स पर रोक बेअसर

बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद, भाजपा को मिलने वाले चंदे पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। यह साबित करता है कि सत्ता में रहने वाली पार्टी के पास राजनीतिक चंदे का बड़ा हिस्सा होता है, चाहे कानूनी बदलाव आएं या न आएं।

कांग्रेस और भाजपा के चंदे में अंतर:

पार्टीचंदा (2024-25)प्रतिशत (%)
भाजपा 757.6 करोड़83%
कांग्रेस77.3 करोड़8.4%
ये खबर भी पढ़िए...Tatkaal Ticket Booking Rule: तत्काल टिकट के लिए OTP वेरिफिकेशन जरूरी, नए नियम लागू

कांग्रेस की क्या है स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को साल 2024-25 में PET से कुल 77.3 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। न्यू डेमोक्रेटिक ट्रस्ट से उसे सिर्फ 5 करोड़ मिले हैं। इसके अलावा, दूसरे ट्रस्टों से भी उसे कुछ ही करोड़ रुपए का दान मिला है। वहीं, साल 2023-24 में कांग्रेस को इलेक्टोरल बॉन्ड से 828 करोड़ रुपए का चंदा मिला था, जो अब घटकर काफी कम हो गया है।

ये खबर भी पढ़िए...अब घर बैठे मिनटों में पता करें अपना SIR form status, जानें स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

किन कंपनियों ने दिया चंदा?

टाटा समूह की कंपनियों ने प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट के माध्यम से राजनीतिक चंदे का बड़ा हिस्सा दिया है। इन कंपनियों ने भी दिया इतना चंदा-

  • टाटा संस - 308 करोड़ रुपए
  • TCS - 217.6 करोड़ रुपए
  • टाटा स्टील - 173 करोड़ रुपए
  • टाटा मोटर्स - 49.4 करोड़ रुपए
  • टाटा पावर - 39.5 करोड़ रुपए
  • टाटा कम्यूनिकेशन - 14.8 करोड़ रुपए
इसके अलावा, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा एलेक्सी और टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम ने भी योगदान दिया है। प्रत्येक ने 19.7 करोड़ रुपए का दान किया है।

ये खबर भी पढ़िए...WHO ने पॉपुलर GLP-1 Drug पर जारी की ग्लोबल गाइडलाइन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • राजनीतिक चंदा
  • टाटा समूह
  • प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट
  • न्यू डेमोक्रेटिक ट्रस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान