साल 2025 में कब है होली और दीपावली?, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Vikram Jain | Jan 01, 2025, 17:17 IST
Festivals Calendar Photograph: (the sootr)
नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है, नए साल के साथ-साथ लोगों को व्रत और त्योहारों का इंतजार भी बेसब्री रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।
2025 Calendar: नववर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल 2025 की शुरुआत हिंदू पंचांग के अनुसार बहुत ही शुभ मानी जा रही है। इस साल का आरंभ व्याघात योग और उत्तराषाढा नक्षत्र के संयोग में हुआ है, जो पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल है। ज्योतिषियों का मानना है कि साल 2025 कल्याणकारी रहेगा और इसमें कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिससे जातकों को धन लाभ की संभावना बन रही है।
इस साल का खास आकर्षण मकर राशि में चंद्रमा का प्रवेश और मंगल की स्थिति है, जिससे धन योग के बनने का संकेत मिल रहा है। इससे पूरे साल जातकों को मनचाहे लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। साल की शुरुआत में ही कई प्रमुख त्योहारों का आयोजन होने जा रहा है, जिनमें मकर संक्रांति, शिवरात्रि, होली, और दिवाली जैसे पर्व शामिल हैं। इसके बाद महाशिवरात्रि, होली और दीपावली जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। जानें साल 2025 में कौन से प्रमुख त्योहार और व्रत कब मनाए जाएंगे।
2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार
जनवरी 2025 के त्योहार
- नववर्ष- बुधवार, 1 जनवरी
- गुरु गोबिंद सिंह जयंती- सोमवार, 06 जनवरी
- लोहड़ी- सोमवार, 13 जनवरी
- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति- मंगलवार, 14 जनवरी
- गणतंत्र दिवस- रविवार, 26 जनवरी
फरवरी 2025 के त्योहार
- बसंत पंचमी- सोमवार, 3 फरवरी
- शिवाजी महाराज जयंती- बुधवार, 19 फरवरी
- महाशिवरात्रि- बुधवार, 26 फरवरी
मार्च 2025 के त्योहार
- होलिका दहन- गुरुवार, 13 मार्च
- होली (धुलेंडी)- शुक्रवार, 14 मार्च
- चंद्र ग्रहण- शुक्रवार, 14 मार्च
- पहला सूर्य ग्रहण- शनिवार, 29 मार्च
- चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना-रविवार, 30 मार्च
अप्रैल 2025 के त्योहार
- रामनवमी- रविवार, 06 अप्रैल
- महावीर जयंती- 10 अप्रैल
- हनुमान जयंती- 12 अप्रैल
मई 2025 के त्योहार
- बुद्ध पूर्णिमा- सोमवार, 12 मई
जुलाई 2025 के त्योहार
- देवशयनी एकादशी- रविवार, 06 जुलाई
- सावन शिवरात्रि- बुधवार, 23 जुलाई
अगस्त 2025 के त्योहार
- चौथा सावन सोमवार व्रत- 4 अगस्त
- सावन पुत्रदा एकादशी- 5 अगस्त
- प्रदोष व्रत- 6 अगस्त
- हयग्रीव जयंती, वरलक्ष्मी व्रत- 8 अगस्त
- रक्षाबंधन, सावन पूर्णिमा व्रत- शनिवार, 09 अगस्त
- कजरी तीज- मंगलवार, 12 अगस्त
- स्वतंत्रता दिवस- शुक्रवार, 15 अगस्त
- कृष्ण जन्माष्टमी- शनिवार, 16 अगस्त
- हरतालिका तीज- मंगलवार, 26 अगस्त
- गणेश चतुर्थी- बुधवार, 27 अगस्त
सितंबर 2025 के त्योहार
- अनंत चतुर्दशी- शनिवार, 6 सितंबर
- आश्विन अमावस्या, सूर्य ग्रहण- रविवार, 21 सितंबर
- शारदीय नवरात्रि, कलश स्थापना- सोमवार, 22 सितंबर
- दुर्गा महाअष्टमी पूजा- 30 सितंबर
अक्टूबर 2025 के त्योहार
- दुर्गा महा नवमी पूजा- 1 अक्टूबर
- दशहरा, गांधी जयंती- गुरुवार, 2 अक्टूबर
- शरद पूर्णिमा- 6 अक्टूबर
- करवा चौथ- शुक्रवार, 10 अक्टूबर
- धनतेरस- शनिवार, 18 अक्टूबर
- नरक चतुर्दशी- 20 अक्तूबर
- दीपावली- 21 अक्टूबर
- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट- बुधवार, 22 अक्टूबर
- भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा- गुरुवार, 23 अक्टूबर
- नहाय खाय- शनिवार, 25 अक्टूबर
- खरना- रविवार, 26 अक्टूबर
- छठ पूजा, संध्या अर्घ्य- सोमवार, 27 अक्टूबर
- उषा अर्घ्य, पारण-मंगलवार, 28 अक्टूबर
नवंबर 2025 के त्योहार
- देवोत्थान एकादशी-शनिवार, 01 नवंबर
- कार्तिक पूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती- बुधवार, 05 नवंबर
दिसंबर 2025
- क्रिसमस- गुरुवार, 25 दिसंबर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari