नए साल की शुरुआत इन 6 खुशखबरियों के साथ, जानें क्या बदलेगा 2025 में?

Siddhi Tamrakar | Jan 01, 2025, 15:51 IST
Share
new year 2025
new year 2025

2025 का आना कई बड़ी उम्मीदों और बदलावों के साथ हुआ है। फाइनेंस, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट, स्पोर्ट्स, और धार्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में 2025 में बड़े बदलाव और नई शुरुआतें देखने को मिलेंगी।

2025 का आना कई बड़ी उम्मीदों और बदलावों के साथ हुआ है। यह साल केवल कैलेंडर बदलने का समय नहीं है, बल्कि नई संभावनाओं, विकास और प्रगति का प्रतीक भी है। फाइनेंस, एजुकेशन, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट, स्पोर्ट्स, और धार्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में 2025 में बड़े बदलाव और नई शुरुआतें देखने को मिलेंगी। आइए, जानते हैं उन 6 खास खबरों के बारे में जो इस साल को खास बनाएंगी।

फाइनेंस: घटेंगी ब्याज दरें और शेयर सेटलमेंट होगा आसान

2025 में आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत की उम्मीद है।

  • ब्याज दरें घटेंगी: महंगाई दर 4-4.5% तक सीमित रह सकती है, और रेपो रेट में 0.75% तक की कटौती संभव है। इससे होम लोन, कार लोन जैसे सभी लोन सस्ते हो सकते हैं।
  • ईपीएफ कार्ड से निकासी: ईपीएफ सब्सक्राइबर्स जल्द ही कार्ड का इस्तेमाल करके अपने जमा का 50% हिस्सा निकाल सकेंगे। इसकी घोषणा जनवरी में होने की संभावना है।
  • तेज शेयर सेटलमेंट: टॉप 500 शेयरों के लिए वैकल्पिक T+0 सेटलमेंट शुरू होगा। 31 जनवरी से शेयर बेचने पर उसी दिन पैसा खाते में आ जाएगा।

एजुकेशन: नई शिक्षा नीति के तहत बड़े बदलाव

शिक्षा क्षेत्र में 2025 कई नई शुरुआतों का गवाह बनेगा।

  • बोर्ड परीक्षा में लचीलापन: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं हर 6 महिने के गैप से अब साल में दो बार होंगी।
  • कॉलेजों और विवि में एडमिशन साल में 2 बार: अब साल में दो बार कॉलेज और विश्वविद्यालय (university) में एडमिशन प्रोसेस होगी।
  • किताबें सस्ती: कक्षा 9 से 12 तक की किताबें 20% सस्ती होंगी और कक्षा-8 तक की किताबें मात्र ₹65 में मिलेंगी।

हेल्थ: नई वैक्सीन और दवाएं देंगी राहत

स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2025 एक क्रांतिकारी साल होगा।

  • कैंसर वैक्सीन: रूस की 100% सक्सेस रेट वाली कैंसर वैक्सीन भारत में लॉन्च होगी।
  • नई डायबिटीज दवा: टाइप-2 डायबिटीज के लिए टिर्जेसेप्टाइड दवा भारत में उपलब्ध होगी।
  • टीबी खत्म करने का लक्ष्य: केंद्र सरकार 2025 तक टीबी खत्म करने का अभियान चलाएगी।

ट्रांसपोर्ट: नए एयरपोर्ट और अंतरिक्ष यात्रा का रोमांच

इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा।

  • जेवर और नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू: अप्रैल और मई में देश के दो बड़े एयरपोर्ट चालू हो जाएंगे।
  • सबसे लंबा एक्सप्रेसवे: दिल्ली-मुंबई के बीच 1 हजार 300 किमी का एक्सप्रेसवे अक्टूबर में खुलने वाला है, जिससे यात्रा का समय 12 घंटे रह जाएगा।
  • स्पेस टूरिज्म की शुरुआत: स्पेस औरा कंपनी स्पेस बैलून के जरिए 35 किमी की ऊंचाई तक अंतरिक्ष यात्रा शुरू करेगी।

स्पोर्ट्स: खो-खो वर्ल्ड कप और भारत-पाक भिड़ेंगे

2025 खेल प्रेमियों के लिए भी रोमांच से भरा रहेगा।

  • खो-खो वर्ल्ड कप: भारत पहली बार 13 से 19 जनवरी तक खो-खो वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।
  • चैंपियंस ट्रॉफी: 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच भारत और पाकिस्तान दुबई में आमने-सामने होंगे।
  • फीफा क्लब वर्ल्ड कप: जून-जुलाई में अमेरिका में क्लब फुटबॉल का बड़ा आयोजन होगा।

धार्मिक पर्यटन: राम मंदिर और महाकुंभ

धार्मिक पर्यटन (religious tourism) के क्षेत्र में भी यह साल ऐतिहासिक रहेगा।

  • महाकुंभ प्रयागराज: 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा।
  • राम मंदिर का दूसरा चरण: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जून 2025 तक पूरा होगा और श्रीराम म्यूजियम सितंबर तक बनकर तैयार होगा।
  • काशी विश्वनाथ रोपवे: मई-जून तक वाराणसी में 4 किमी लंबे रोपवे का काम पूरा होगा, जो हर घंटे 6 हजार लोगों को ले जा सकेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नई शिक्षा नीति
  • एजुकेशन न्यूज
  • हेल्थ न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • डायबिटीज
  • नया साल 2025
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...