MP समेत पूरे देश ने इस तरह किया नए साल का स्वागत, देखें खास तस्वीरें

Siddhi Tamrakar | Jan 01, 2025, 09:27 IST
Share
new year celebration 2025
new year celebration 2025

साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत को लेकर मध्य प्रदेश में ही नहीं देशभर में उत्साह और जश्न का माहौल रहा। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में नया साल कैसे मनाया गया है।

साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत को लेकर मध्य प्रदेश में ही नहीं देशभर में उत्साह और जश्न का माहौल रहा। देश के हर शहर और पर्यटन स्थल ने अपने खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया। जहां मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड के बावजूद डीजे की धुनों पर युवाओं का उत्साह देखने लायक था, तो वहीं पचमढ़ी में पर्यटकों की भारी भीड़ ने सतपुड़ा की रानी को गुलजार कर दिया है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती से भक्तिमय माहौल बना, जबकि खजुराहो के आसमान में आतिशबाजी की रंगीन रोशनी ने सबका दिल जीत लिया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के अस्सी घाट पर भव्य गंगा आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक सुख प्रदान किया, तो तिरुपति बालाजी मंदिर में लाखों भक्तों ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। गोवा की मस्तीभरी रातें और शिमला की बर्फीली वादियों ने नए साल के जश्न को और खास बना दिया। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में नया साल कैसे मनाया गया है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 2025 की भस्म आरती

उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में साल 2025 की पहली भस्म आरती का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। भस्म आरती के बाद पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।

नर्मदापुरम में गर्मजोशी के साथ नए साल का स्वागत

नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड में युवाओं ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। नए साल का सेलिब्रेशन शाम से शुरू हुआ और रात 12 बजे जैसे ही घड़ी ने 2025 का संकेत दिया, लोग खुशी से झूम उठे।
स्वयंवर गार्डन में नए साल का स्वागत हुआ।
स्वयंवर गार्डन में नए साल का स्वागत हुआ।

टूरिस्ट से गुलजार पचमढ़ी

मध्यप्रदेश के कश्मीर कहे जाने वाले पचमढ़ी में नए साल का जश्न जोरों पर रहा। बड़ी संख्या में सैलानी 2024 के आखिरी सूर्यास्त को देखने धूपगढ़ पहुंचे। पचमढ़ी के होटलों, रिसॉर्ट्स, और प्राइवेट गार्डन्स में जोरदार पार्टियां हुईं। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से हजारों पर्यटक पहुंचे। सभी होटल पहले से फुल रहे और सैलानियों ने यहां नए साल का स्वागत धूमधाम से किया।
1001104865_1735674221
1001104865_1735674221

खजुराहो का आसमान रंगीन रोशनी से जगमगाया

मध्य प्रदेश के खजुराहो में नए साल के जश्न के दौरान आसमान रंगीन रोशनी और आतिशबाजी से भर गया। ऐतिहासिक मंदिरों के बीच रोशनी का यह अनोखा संगमपर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिएसाल 2025 के स्वागत का मुख्य आकर्षण बना।
Firecrackers Pictures | Download Free Images on Unsplash
Firecrackers Pictures | Download Free Images on Unsplash

वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नए साल 2025 के पहले दिन अस्सी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीपदान और आरती में भाग लेकर गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराया।
Ganga aarti will not be held at ghats without registration बिना पंजीकरण के घाटों  पर नहीं होगी गंगा आरती, Varanasi Hindi News - Hindustan
Ganga aarti will not be held at ghats without registration बिना पंजीकरण के घाटों पर नहीं होगी गंगा आरती, Varanasi Hindi News - Hindustan

तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़

तिरुपति बालाजी मंदिर में साल 2025 की शुरुआत पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने घंटों लंबी कतार में खड़े होकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

गोवा में केक काटकर और पार्टियों से साल 2025 का स्वागत

गोवा में नए साल 2025 का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बीच पार्टियों, संगीत और आतिशबाजी के बीच लोगों ने केक काटकर जश्न मनाया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने गोवा में न्यू ईयर का भरपूर आनंद लिया।
New Year 2025 Celebration LIVE: नए साल का काउंटडाउन शुरू, न्यूजीलैंड में बस  होने वाला है आगाज - happy new year 2025 live updates worldwide celebration  photos videos NTC - AajTak
New Year 2025 Celebration LIVE: नए साल का काउंटडाउन शुरू, न्यूजीलैंड में बस होने वाला है आगाज - happy new year 2025 live updates worldwide celebration photos videos NTC - AajTak

शिमला में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रौनक

नए साल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग शिमला पहुंचे। बर्फबारी और खुबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच शिमला में न्यू ईयर सेलिब्रेशन ने हर किसी का दिल जीत लिया। शिमला के मॉल रोड और रिज मैदान पर पर्यटकों का भारी जमावड़ा देखा गया।
हिमाचल : धरे रह गए इंतजाम, शिमला में उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंचे पर्यटक,  होटलों के सिर्फ 60 फीसदी कमरे भरे, जानें वजह - tourists did not reach  shimla to ...
हिमाचल : धरे रह गए इंतजाम, शिमला में उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंचे पर्यटक, होटलों के सिर्फ 60 फीसदी कमरे भरे, जानें वजह - tourists did not reach shimla to ...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • गोवा
  • नेशनल न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • पचमढ़ी
  • न्यू ईयर
  • शिमला
  • नया साल 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग