60 दिन में होंगी 48 लाख शादियां, इस साल विवाह के 18 शुभ मुहूर्त

Sandeep Kumar | Published:
Share
SHADI CAIT
SHADI CAIT

इस साल अनुमानित 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। ऐसा हम नहीं कहते है बल्कि कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की तरफ से कहा गया है। कैट ने कहा है कि इस शादी के सीजन में करीब 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।

दिवाली के फेस्टिवल सीजन से देश की अर्थव्यवस्था को एक मजबूती मिली है। दीपों के उत्सव के दौरान करीब 4.15 लाख करोड़ रुपए के सामान की खरीदारी की गई है। अब व्यापारियों की निगाहें शादियों के सीजन पर टिकी हैं।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ( Praveen Khandelwal ) के मुताबिक, इस साल नवंबर-दिसंबर में करीब 48 लाख शादियां होंगी। इसके चलते देश में 6 लाख करोड़ रुपए का व्यापार होने की उम्मीद है। दिल्ली में ही अकेले 4.6 लाख शादियां होने का अनुमान है। विवाह समारोह के चलते राष्ट्रीय राजधानी में 1.10 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है। इस साल शादी के लिए कुल 18 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं।

16 नवंबर को दिल्ली में धर्म संसद का आयोजन, जुटेंगे सनातनी

7 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद

कैट ( CAIT ) के अनुसार, शादियों का सीजन ( wedding season ) 12 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान करीब 48 लाख शादियां ( marriage ) होने का अनुमान है। रिटेल क्षेत्र, जिसमें सामान और सेवाएं दोनों शामिल हैं, उसमें लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का व्यापार होने की उम्मीद है। पिछले साल इस सीजन में 35 लाख शादियों से कुल 4.25 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ था। इस साल शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों में वृद्धि होने के कारण व्यापार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का अनुमान है। साल 2023 में 11 शुभ मुहूर्त थे, जबकि इस साल 18 मुहूर्त होने से व्यापार को और बढ़ावा मिलने का अनुमान है।

साजिद ने अपनाया हिंदू धर्म, शेखर बनकर काजल से की शादी, जानें लव स्टोरी

ये तारीख है शुभ मुहुर्त की

CAIT की वेद और अध्यात्म समिति के संयोजक आचार्य दुर्गेश तारे ( Acharya Durgesh Tare ) के मुताबिक, इस साल शादी सीजन नवंबर महीने में शुरू हो रहा है। जिसमें शुभ तिथियां 12, 17, 18, 22, 25, 26, 28 और 29 हैं। दिसंबर में ये तिथियां 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15 और 16 हैं। इसके बाद लगभग एक महीने तक शादियों के सीजन में विराम होगा। 2025 के मध्य जनवरी से विवाह समारोह फिर से शुरू होंगा। वे मार्च तक जारी रहेंगे।

वोकल फॉर लोकल को मजबूत कर रहा कैट

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा है कि, उपभोक्ता के खरीदी व्यवहार में बड़ा परिवर्तन आया है। अब उपभोक्ता विदेशी सामान के मुकाबले भारतीय उत्पादों को खरीदने में ज़्यादा दिलचस्पी देखा रहे है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल विजन की बड़ी सफलता है। कैट इस अभियान को आगे और मजबूत करेगा है।

कैट ने दिया शादियों के खर्चे का अनुमानित ब्योरा

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शादी के खर्चों का ब्योरा देते हुए बताया है कि, इस सीजन में अनुमान के मुताबिक देशभर में 10 लाख शादियां, 3 लाख रुपए के खर्च पर संपन्न होंगी। 10 लाख शादियां, 30 लाख रुपए, 7 लाख शादियां, 15 लाख रुपए, 50,000 शादियां, 1 करोड़ या उससे अधिक के खर्च पर होने का अनुमान है।

FAQ

  1. भारत में कितनी शादियों का अनुमान है ?
    इस साल लगभग 48 लाख शादियों का अनुमान लगाया गया है।
  2. कैट (CAIT) के अनुसार शादी के सीजन में कितने करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है?
    कैट के अनुसार, शादी के सीजन में लगभग 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।
  3. शादी का सीजन कब शुरू होगा और कब तक चलेगा ?
    शादी का सीजन 12 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा।
  4. इस साल में कितने शुभ मुहूर्त हैं और वे कब हैं ?
    इस साल कुल 18 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें नवंबर में 12, 17, 18, 22, 25, 26, 28 और 29 तारीखें शामिल हैं, जबकि दिसंबर में ये तिथियां 4, 5, 9, 10, 11, 14, 15 और 16 हैं।

hesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शादी
  • वोकल फॉर लोकल
  • शुभ विवाह
  • शुभ विवाह 2024
  • 48 लाख शादियां
  • CAIT
NEWS STRIKE: MP में 2.5 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ? आउटसोर्स पर सरकार का बड़ा फैसला

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: MP में 2.5 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ? आउटसोर्स पर सरकार का बड़ा फैसला
चक्रवाती तूफान अकवान से खतरा! MP-CG में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

By Aman Vaishnav

चक्रवाती तूफान अकवान से खतरा! MP-CG में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस
भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन

By Sandeep Kumar

भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान

By Sandeep Kumar

शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान
सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब

By Mukesh Sharma

सनी देओल की सूर्या पर रिलीज से पहले संकट, डॉक्टरों के विरोध पर हाईकोर्ट सख्त, निर्माता से मांगा जवाब
भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

भोपाल में धरना-प्रदर्शन करना अब आसान नहीं! रैली और आमसभा से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई