लाखों में गोवंश, MP में आठ लाख पार, फिर भी गोवर्धन पर गोबर का संकट

Raj Singh | Oct 29, 2024, 10:34 IST
Share
cows.
cows.

दिवाली से ठीक पहले देश और प्रदेश में गायों की दुर्दशा पर चर्चा शुरू हो गई है। जंगलों, सड़कों और खेतों में अनगिनत आवारा गायें घूम रही हैं, लेकिन गोवर्धन पूजा के लिए थोड़ा सा गोबर भी मिलना मुश्किल हो रहा है।

दिवाली के उत्सव से ठीक पहले देश-प्रदेश में गोवंश की दुर्दशा पर मंथन शुरू हो गया है। जंगल, सड़क और खेतों में बेहिसाब लावारिस गौवंश भटक रहे हैं लेकिन गोवर्धन पूजा के लिए जरा सा गोबर मिलना भी मुश्किल हो रहा है। एक दशक पहले तक जहां आंगन-चौबारों में पूजा के लिए आदमकद गोवर्धन विग्रह नजर आते थे। वहां अब इन विग्रहों का आना खिलौने जैसे हो गया है। गोबर भी अब डेरी से खरीदना पड़ रहा है तो कंडे ऑनलाइन मिल रहे हैं। गोवर्धन पूजा की परम्परा और गोवंशपूजक समाज में गोवर्धन विग्रह बनाने के लिए गोबर की कमी संस्कृति की अधोगति की ओर इशारा कर रही है।

देश और प्रदेश में लावारिस गोवंश के कारण हाइवे पर हादसे, खेतों में फसलों की बर्बादी को लेकर खूब चर्चा होती है। गायों को माता का दर्जा और सम्मान के दावों के बावजूद ये अव्यवस्था क्यों हैं। एक ओर गोवंश को ठिकाना नहीं मिल रहा तो दूसरी ओर खास त्योहार पर पूजा-पाठ के लिए गोबर तक उपलब्ध नहीं है। ये अव्यवस्था क्यों हैं, पढ़िए द सूत्र की खास खबर ...

गोवर्धन पूजा की मान्यता?

अवसर दीपोत्सव और गोवर्धन पूजा का है तो पहले इस महापर्व और परम्परा पर बात करते हैं। भारत में आज भी आबादी का बड़ा हिस्सा गांवों में ही रहता है। यानी ग्रामीण परिवार खेती_किसानी पर निर्भर हैं और इसके लिए गोवंश पालते हैं। इसी वजह से गोवंश हमारी संस्कृति और परम्परा का अहम हिस्सा रहे हैं। दिवाली का त्योहार समृद्धि और वैभव का प्रतीक है। किसानों की संपन्नता खेत ओर गोवंश पर आधारित है। इसलिए दीपोत्सव पर गोवंश को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। वहीं इसको लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी-अपनी मान्यताएं और परम्पराएं कहानियां भी हैं।

सबसे पहले कृष्ण ने की थी गोवर्धन पूजा

Shree Krishna Started Govardhan Puja Muhurat And Govardhan Katha |  श्रीकृष्ण ने शुरू की थी की ये परंपरा, इससे करवाया कर्तव्यों का ज्ञान |  Dainik Bhaskar
Shree Krishna Started Govardhan Puja Muhurat And Govardhan Katha | श्रीकृष्ण ने शुरू की थी की ये परंपरा, इससे करवाया कर्तव्यों का ज्ञान | Dainik Bhaskar


दिवाली का त्योहार पांच दिवसीय होता है। लक्ष्मी पूजा के अगले दिन गोर्वधन पूजा होती है। गोवर्धन पूजा के प्रसंग को श्रीकृष्ण लीला से जोड़ा जाता है। बताया जाता है इंद्र द्वारा अतिवृष्टि करने से ब्रज के लोग परेशान थे। तब श्रीकृष्ण ने गिरिराज पर्वत को उठा लिया था। इंद्र को भूल समझ आ गई और उसे क्षमा मांगनी पड़ी थी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने सबसे पहले गोवर्धन गिरि की पूजा की थी। तब से ही दिवाली के अगले दिन गाय के गोबर से गोवर्धन गिरि का विग्रह बनाकर पूजा की जाती है।

सीहोर में डेढ़ साल पहले विधायक निधि से बनी गौशाला महज शोपीस बनी, पानी और बिजली की व्यवस्था करना भूले, लावारिस घूम रहा गौवंश

गोवंश की रक्षा का संदेश देता है पर्व

गोवर्धन पूजा के पर्व की पारम्परिक मान्यता को लेकर अलग-अलग कहानियां हैं लेकिन उन सभी का संदेश एक ही है। सभी गोवंश और प्रकृति की रक्षा का संदेश देती हैं। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ने के कारण ये जनश्रुतियां और भी खास हो जाती है लेकिन गोवंश पालक समाज और सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले परिवार ही अब गोवंश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। यही वजह है कि उपयोगिता खत्म होते ही लोग अपनी गाय और बछड़ों को सड़कों पर छोड़ देते हैं। फिर यही गाय, बैल और बछड़े सड़कों पर समस्या बन जाते हैं।

50 लाख लावारिस गोवंश, एमपी में इनकी संख्या 9 लाख

Besahara Gauvansh Sahbhagita Yojana: आवारा गाय-बैलों के पालन पर सरकार देती  है हजारों रुपये, ऐसे करें आवेदन - Besahara Gauvansh Sahbhagita Yojana uttar  pradesh government giving 900 rupees monthly ...
Besahara Gauvansh Sahbhagita Yojana: आवारा गाय-बैलों के पालन पर सरकार देती है हजारों रुपये, ऐसे करें आवेदन - Besahara Gauvansh Sahbhagita Yojana uttar pradesh government giving 900 rupees monthly ...


देश में लावारिस गोवंश चिंता में डालने वाला है। साल 2022 में हुई 20वी पशुधन गणना के अनुसार देश में 50.21 लाख से ज्यादा गाय, बैल और बछड़े सड़कों पर हैं। यानी इतने लावारिस गोवंश की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। लावारिस गोवंश के मामले में मध्यप्रदेश देश का तीसरा बड़ा राज्य है। एमपी में 8 लाख 53 हजार से ज्यादा गोवंश सड़कों पर मंडरा रहा है। सबसे ज्यादा 12 लाख 72 हजार लावारिस गोवंश राजस्थान और 11 लाख 84 हजार गाय-बैल और बछड़े उत्तरप्रदेश में लावारिस हैं। गुजरात में भी लावारिस गोवंश की संख्या 3 लाख 44 हजार है। पशुधन गणना के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में लावारिस गोवंश की संख्या 45 लाख से भी ज्यादा है। जबकि देश के बाकी सभी राज्यों में यह आंकड़ा केवल 5 लाख ही है। पशुपालकों के राज्यों में ही गोवंश की हालत ज्यादा खराब है।

मुंह मोड़ा इसलिए दूध-घी, गोबर का संकट

गोवर्धन को भगवान की तरह पूजने की परम्परा निभाने वाले परिवार ही अब गोवंश के पालन से दूर हो चले हैं। गोवंश से मुंह मोड़ने का ही नतीजा है कि अब मिलावटी दूध, घी, मक्खन पर निर्भर हो गए हैं। बार-बार मिलावट के मामले पकड़ में आने के बाद भी उन्हीं उत्पादों का सेवन कर अपनी ही सेहत बिगाड़ रहे हैं। वहीं गोबर भी अब पहुंच से दूर है क्योंकि उसके लिए भी या तो डेरी पर जाना पड़ता है। गोवंश सड़कों पर भले ही सैंकड़ों की संख्या में नजर आते हैं लेकिन उनके गोबर का संकट त्योहार पर जरूर आ जाता है। घरों में गोवंश न होने के कारण अब गोबर से बने गोवर्धन विग्रह का आकार भी सिकुड़ गया है। एक दशक पहले या कुछ साल पहले तक लोग घर के आंगन या दरवाजे पर आदमकद गोवर्धन विग्रह बनाकर पूजते थे । वहां खिलौना के आकार के गोवर्धन बनने लगे हैं।

4 दिनों तक मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, होगी गोवर्धन पूजा

लावारिस गोवंश की स्थिति

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • गौशाला में गोबर के सबसे बड़े गोवर्धन
  • गाय
  • भगवान श्री कृष्ण
  • गोबर
  • गोवंश
  • आवारा पशु
  • गोवर्धन पूजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा