रेखा गुप्ता के साथ इन 6 विधायकों ने ली शपथ, जानें कैसा है सबका राजनीतिक सफर

Sandeep Kumar | Feb 20, 2025, 14:29 IST
Share
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta

रेखा गुप्ता के साथ छह नेताओं शपथ दिलाई गई। इन नेताओं में प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं।

बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम रेखा गुप्ता ने बताया दिल्ली में महिलाओं के खाते में कब से आएंगे 2500 रुपए, जानें

मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता

रेखा गुप्ता के साथ छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इन नेताओं में प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह, आशीष सूद, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं। इस बार की कैबिनेट में बीजेपी ने सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें पंकज सिंह को राजपूत चेहरा, रवींद्र इंद्रराज को दलित चेहरा और अन्य नेताओं को भी महत्व दिया गया है। आइए, जानते हैं दिल्ली कैबिनेट में शामिल छह मंत्रियों के बारे में-

ये खबर भी पढ़िए...रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा बने मंत्री

प्रवेश सिंह वर्मा

b34569b2-e03
b34569b2-e03


दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख जाट चेहरा, परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हाल ही में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों के अंतर से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें “जायंट किलर” कहा जाने लगा। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया, जिसके बाद वर्मा को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल किया गया। इससे पहले, वह 2014 से 2024 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए...रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एमपी के दामाद प्रवेश वर्मा बने मंत्री

कपिल मिश्रा

e6fdda45-da6
e6fdda45-da6


भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करावल नगर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों के अंतर से हराया। कपिल मिश्रा इससे पहले 2015 में आप के टिकट पर इसी सीट से विधायक बने थे। जीत के बाद उन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार में जल संसाधन मंत्री बनाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने तत्कालीन सहयोगी सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। इसके बाद, 2020 के विधानसभा चुनाव में मिश्रा ने बीजेपी के टिकट पर मॉडल टाउन सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें आप के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़िए...कौन हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा? CM की कुर्सी के हैं दावेदार

आशीष सूद

939b1195-738
939b1195-738


दिल्ली की राजनीति के कद्दावर नेता आशीष सूद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी प्रमुख चेहरा माने जा रहे थे। उन्होंने जनकपुरी सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीन कुमार को 18,766 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सूद भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर मामलों के सह-प्रभारी भी हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर जीत दर्ज कर वापसी की है। सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार धनवती चंदेला को 18,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले वह 2017 में हुए उपचुनाव में भी इस सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें AAP की चंदेला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

6316e3b9-6c7
6316e3b9-6c7


रविंद्र इंद्राज सिंह

दिल्ली बीजेपी के दलित चेहरे रविंद्र इंद्राज सिंह ने बावाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के जय भगवान उपकार को 31,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। रविंद्र इंद्राज सिंह बीजेपी के एससी मोर्चा के सदस्य हैं और लंबे समय से दलित समुदाय के लिए काम कर रहे हैं।

2d508722-c14
2d508722-c14


पंकज कुमार सिंह

e99ed6f4-15d
e99ed6f4-15d


पूर्व नगर निगम (MCD) पार्षद राजा मोहन सिंह के बेटे पंकज कुमार सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है। विकलांगता के क्षेत्र में काम करने वाले एक डेंटिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले सिंह ने MCD में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। विकासपुरी विधानसभा सीट से उन्होंने आम आदमी पार्टी के महिंदर यादव को करीब 13,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

Tags:
  • दिल्ली सरकार
  • बीजेपी
  • कपिल मिश्रा
  • hindi news
  • प्रवेश वर्मा
  • दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज