कौन हैं अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा? CM की कुर्सी के हैं दावेदार

Sourabh Bhatnagar | Feb 08, 2025, 14:08 IST
Share
thesootr
thesootr

प्रवेश वर्मा की यह जीत उन्हें दिल्ली के प्रमुख नेताओं में शामिल कर चुकी है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराना बीजेपी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद प्रवेश वर्मा ने अच्छी बढ़त बना ली और अंत में जीत हासिल कर ली। इस सीट पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन अहम मुकाबला वर्मा और केजरीवाल के बीच ही रहा। बता दें कि केजरीवाल 3 हजार से अधिक वोटों से हारे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है।

जानिए कौन हैं प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा राजनीतिक परिवार से ही आते हैं। वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर रह चुके हैं और 2013 में मुंडका सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। प्रवेश वर्मा का जन्म 1977 में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से पूरी की। इसके बाद किरोरीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। आपको बता दें कि प्रवेश मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी माने जा रहे हैं।

2013 में राजनीति में एंट्री

प्रवेश वर्मा ने 2013 में राजनीति में कदम रखा और महरौली विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इसके बाद 2014 में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने। 2019 में भी उन्होंने इस सीट से भारी बहुमत से जीत दर्ज की। अपने कार्यकाल के दौरान वे संसद की वेतन और भत्तों से संबंधित संयुक्त समिति के सदस्य रहे और शहरी विकास पर स्थायी समिति में भी अपनी सेवाएं दीं।

केजरीवाल सरकार के खिलाफ चलाया था अभियान

2025 के चुनाव से पहले प्रवेश वर्मा ने 'केजरीवाल को हटाओ, देश को बचाओ' नामक एक अभियान चलाया। इस अभियान में उन्होंने AAP सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदूषण, महिलाओं की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के विकास जैसे मुद्दों पर सरकार की विफलताओं को उजागर किया। वर्मा ने यमुना नदी की सफाई के सरकार के वादे को नाकाम करार देते हुए इसे शहर के पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बताया।

'जीत PM मोदी और दिल्ली की जनता की'

जीत के बाद प्रवेश वर्मा ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं... दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।

FAQ

  1. 1. प्रवेश वर्मा कौन हैं?
    प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं और बीजेपी के प्रमुख नेता हैं।
  2. 2. प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की किस सीट से चुनाव जीता है?
    उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को हराकर जीत दर्ज की है।
  3. 3. दिल्ली चुनाव में केजरीवाल का प्रदर्शन कैसा रहा?
    अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव हार गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Aam Aadmi Party
  • Arvind Kejriwal
  • BJP
  • new delhi
  • दिल्ली
  • delhi election result
  • delhi election 2025 live
  • 2025 delhi elections
  • election trends 2025
  • प्रवेश वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान