KV की हर क्लास में 8 सीटें घटीं, निजी नौकरी वालों को ट्रांसफर नहीं

Jitendra Shrivastava | Apr 07, 2024, 23:29 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

अभी तक प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक हर क्लास में 40-40 सीटें होती थीं। वहीं प्राइवेट सेक्‍टर की नौकरी कर रहे पेरेंट्स का राज्य के बाहर ट्रांसफर होने पर बच्चों को दूसरे राज्य के स्कूल में ट्रांसफर नहीं मिलेगा।

BHOPAL. केंद्रीय विद्यालय (KV) ने हर क्लास में 8-8 सीटें कम कर दी हैं। केंद्रीय विद्यालयों में हर साल बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। ऐसे में सीटें घटने से छात्रों और पेरेंट्स दोनों को मुश्किल होगी। KV की ओर से जारी एडमिशन नोटिफिकेशन में 32 सीटों के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। अभी तक प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक हर क्लास में 40-40 सीटें होती थीं। वहीं प्राइवेट सेक्‍टर की नौकरी कर रहे पेरेंट्स का राज्य के बाहर ट्रांसफर होने पर बच्चों को दूसरे राज्य के स्कूल में ट्रांसफर नहीं मिलेगा।

सरकारी नौकरी वालों को ही मिलेगा ट्रांसफर

केंद्रीय विद्यालय में सरकारी नौकरी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों के बच्चों को एडमिशन दिया जाता है। अगर पेरेंट्स का कहीं और ट्रांसफर होता है तो बच्चों को भी इंटर-स्टेट ट्रांसफर की सुविधा मिलती थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। पहले सीटें खाली होने पर सभी पेरेंट्स के बच्चों को ट्रांसफर की सुविधा थी। अब सिर्फ सरकारी नौकरी में पदस्थ पेरेंट्स के बच्चों को ही ये सुविधा मिलेगी। प्राइवेट नौकरी में काम कर रहे लोगों के बच्‍चों को स्‍टेट ट्रांसफर की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

15 अप्रैल तक कर सकते हैं रजिस्‍ट्रेशन

KV में क्लास 1 में एडमिशन का लिंक 1 अप्रैल से लाइव है। एडमिशन के लिए 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। सिलेक्‍टेड स्‍टूडेंट्स की पहली लिस्‍ट 19 अप्रैल को जारी होगी। इसके बाद 29 अप्रैल और 8 मई को दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। बाकी कक्षाओं के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इन कक्षाओं की लिस्‍ट 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस आधार पर 16 से 29 अप्रैल तक एडमिशन होंगे। एडमिशन की लास्‍ट डेट 29 जून है। ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट

बोर्ड रिजल्ट को 10 दिन बाद 11वीं के एडमिशन

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 11 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के 10 दिन बाद शुरू होगा। स्टूडेंट्स और पेरेंट‌्स केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। बाल वाटिका कक्षा 1 से 3 तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 अप्रैल, 2024 से शुरू होगा। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की पहली सिलेक्टेड और वेटिंग लिस्ट 19 अप्रैल को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 29 अप्रैल और तीसरी लिस्ट 8 मई को जारी होगी।

Tags:
  • KV
  • 8 सीटें कम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती