8वां वेतन आयोग इस तारीख से होगा लागू, जानें कितना बढ़ेगा DA और DR

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
8th-pay-commission
Photograph: (THESOOTR)

आठवें वेतन आयोग का जल्द गठन हो सकता है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग ( 8th pay commission) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके लागू होने की संभावना 2027 तक है। इससे सरकारी कर्मचारीऔर पेंशनधारियों की सैलरी और पेंशन में बदलाव हो सकता है। फिलहाल आयोग के चेयरमैन, सदस्य और टर्म्स एंड रेफरेंस की घोषणा नहीं हुई है। इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है।

8वें वेतन आयोग का गठन

हर 10 साल में केंद्र सरकार नया वेतन आयोग गठित करती है, जो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को अपग्रेड करता है। 2016 में सातवें वेतन आयोग को लागू किया गया था, और अब आठवें वेतन आयोग की तैयारी पूरी तरह से शुरू हो चुकी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सायबर ठगों पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान सहित 5 राज्यों से 9 गिरफ्तार

मंदिर की संपत्ति पर पुजारी का अधिकार नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

2027 से लागू होने की संभावना

इस साल की शुरुआत में, केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी। इसके लागू होने के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आयोग 2026 के अंत तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगा और 2027 से लागू हो सकता है। फिलहाल आयोग के चेयरमैन, सदस्य और टर्म्स एंड रेफरेंस की घोषणा नहीं हुई है।

सैलरी की गणना कैसे होती है?

वेतन आयोग द्वारा कर्मचारियों की सैलरी "पे मैट्रिक्स" के आधार पर तय की जाती है, जिसमें कर्मचारी की सर्विस, लेवल और ग्रेड को ध्यान में रखा जाता है। इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है। इसका सीधा असर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भत्तों पर पड़ेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

गरीबी रेखा वाले तीन लाख लोग लापता, इनका पता लगाने को होगा राशनकार्ड का वेरिफिकेशन

9 जुलाई को भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारियों की हड़ताल, जानें MP समेत किन राज्यों में क्या असर

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?

अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ, तो कर्मचारियों की सैलरी में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी।

  • लेवल-1: 18,000 रुपए → 51,480 रुपए
  • लेवल-2: 19,900 रुपए → 56,914 रुपए
  • लेवल-3: 21,700 रुपए → 62,062 रुपए
  • लेवल-6: 35,400 रुपए → 1,00,000+ रुपए
  • लेवल-10 (IAS/IPS अधिकारी): 56,100 → 1.6 लाख तक रुपए

पेंशनभोगियों को भी मिलेगा लाभ

न केवल कर्मचारियों, बल्कि पेंशनभोगियों को भी इस वेतन आयोग से फायदा होगा। सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन को नई सैलरी के अनुसार पुन: गणना (री-कैल्क्युलेशन) करेगी। इसका मतलब है कि पेंशनधारियों को अब पहले से ज्यादा पेंशन मिलेगी, जो उन पेंशनर्स के लिए फायदेमंद है जो कई वर्षों से एक ही राशि में पेंशन प्राप्त कर रहे थे।

ज्यादा और स्पष्ट जानकारी के लिए इन पॉइंट्स को देखें...

  1. 8वें वेतन आयोग की मंजूरी: केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनधारियों की सैलरी और पेंशन में सुधार करना है।
  2. आयोग का लागू होना: आयोग 2027 तक लागू हो सकता है। 2026 के अंत तक इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत होने की संभावना है।
  3. सैलरी में वृद्धि: कर्मचारियों की सैलरी में भारी वृद्धि हो सकती है। उदाहरण के लिए, लेवल-1 में सैलरी ₹18,000 से ₹51,480 तक हो सकती है।
  4. पेंशनधारियों को लाभ: पेंशनधारियों की पेंशन भी पुन: गणना के बाद बढ़ सकती है, जिससे उन्हें अधिक पेंशन मिलेगी।
  5. फिटमेंट फैक्टर में बदलाव: फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भत्तों पर सीधा असर पड़ेगा।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सरकारी कर्मचारी
  • 8वें वेतन आयोग
  • 8वां वेतन आयोग
  • फिटमेंट फैक्टर
  • सैलरी
  • पेंशनर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर