आज रहेगा भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारियों की हड़ताल, जानें MP समेत किन राज्यों में क्या असर
Rohit Sahu | Jul 08, 2025, 13:11 IST
india closed
आज (9 जुलाई) देशभर में 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे आपके कई जरूरी काम रुक जाएंगे। देशभर में बैंकिंग पोस्ट ऑफिस और अन्य कई सेक्टरों पर इसका असर दिखाई देगा।
देशभर के 25 करोड़ कर्मचारियों ने आज (बुधवार, 9 जुलाई 2025) भारत बंद बुलाया है। कर्मचारियों की देश व्यापी हड़ताल के चलते कई सेक्टरों पर इसका असर देखने को मिलेगा। बैंक, बीमा, पोस्टल विभाग, कोल माइनिंग, हाइवे, कंस्ट्रक्शन और राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे। आइए जानते हैं भारत बंद का मध्य प्रदेश समेत देशभर में आपकी रोजमर्रा की लाइफ पर क्या असर होगा।
एमपी समेत इन राज्यों में
चुनावी राज्य होने के चलते बिहार में इस हड़ताल का खासा असर देखने को मिल सकता है। झारखंड के कई हिस्सों में भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे वहां के सरकारी कामकाज पर असर पड़ेगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी इस हड़ताल का असर दिख सकता है।
![bharat band]()
9 जुलाई को बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। ग्राहक सेवाएं, नकद निकासी, चेक क्लियरेंस और डाक्यूमेंट प्रोसेसिंग जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बीमा कंपनियों के दफ्तर भी बंद रहेंगे, जिससे क्लेम, पॉलिसी अपडेट और कस्टमर सपोर्ट कार्य ठप हो जाएंगे।
पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मचारी भी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। इससे मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट और अन्य सेवाएं बाधित होंगी। यदि कोई जरूरी डाक कार्य है, तो उसे 9 जुलाई से पहले निपटाना बेहतर रहेगा। डिजिटल सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी।
यह भी पढ़ें...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे MP
हड़ताल की सबसे बड़ी वजह है केंद्र सरकार की मजदूरों के खिलाफ नीतियां और बड़े कारोबारियों के पक्ष में किए जा रहे सुधार। यूनियनों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।
इस हड़ताल के जरिए यूनियनें अपनी 17 मांगों को लेकर विरोध कर रही हैं। इनमें मजदूरों के अधिकार, तनख्वाह, पेंशन और सरकारी कंपनियों के निजीकरण का विरोध जैसे मुद्दे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें...टोंक के देवली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा, प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए लोग
बिहार में महागठबंधन ने भारत बंद का समर्थन करते हुए चक्का जाम की घोषणा की है। विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल इस विरोध में सड़कों पर उतरेंगे।
सरकार की ओर से फिलहाल इस हड़ताल पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस बार यूनियनों की मांगों को लेकर सरकार और संगठनों के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है।
जहां एक ओर दफ्तर बंद रहेंगे, वहीं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग पूर्ववत चालू रहेंगी। हालांकि, कस्टमर केयर, काउंटर सेवा और क्लेम प्रोसेसिंग पर असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें...अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों के नियमितकरण की तैयारी
जानकारी के अनुसार स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बस सेवा, रेलवे, एयरपोर्ट, अस्पताल और बाजार जैसी जरूरी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। साथ ही निजी कार्यालय, मॉल और दुकानें भी खुले रहेंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
एमपी में भारत बंद का असर | भारत बंद का असर | कर्मचारियों की हड़ताल | bharat bandh latest news | Bharat Bandh Updates
एमपी समेत इन राज्यों में भारत बंद का असर
कौन से संगठन भारत बंद में शामिल?
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बीईएफआई, बंगाल प्रांतीय बैंक संघ समेत 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन और उनके सहयोगी संगठनों ने बंद बुलाया है। संगठनों की अपील पर कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और कृषि मजदूर संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। ये संगठन ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में प्रदर्शन, रैलियां और जनसभाएं आयोजित करेंगे।
bharat band
बैंक और बीमा कंपनियां रहेंगी पूरी तरह बंद
पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे
यह भी पढ़ें...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे MP
आज क्यों हो रहा भारत बंद
इस हड़ताल के जरिए यूनियनें अपनी 17 मांगों को लेकर विरोध कर रही हैं। इनमें मजदूरों के अधिकार, तनख्वाह, पेंशन और सरकारी कंपनियों के निजीकरण का विरोध जैसे मुद्दे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें...टोंक के देवली में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर पीटा, प्रदर्शन के दौरान हिंसक हुए लोग
बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम
सरकार का रुख
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू, मगर दफ्तरों में काम बंद
यह भी पढ़ें...अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों के नियमितकरण की तैयारी
भारत बंद के दौरान क्या खुला रहेगा?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
एमपी में भारत बंद का असर | भारत बंद का असर | कर्मचारियों की हड़ताल | bharat bandh latest news | Bharat Bandh Updates
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava