8th Pay Commission : कब से मिलेगा कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का फायदा, आया नया अपडेट

Jitendra Shrivastava | Feb 09, 2025, 19:19 IST
Share
thesootr
8th-pay-commission Photograph: (thesootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दी थी। इस ऐलान के बाद से ही सरकारी कर्मचारी अब नए पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

8th Pay Commission 2025 Update: सरकार 1 जनवरी, 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर सकती है। पहले माना जा रहा था कि सरकार 1 जनवरी, 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर सकती है, लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जिससे लग रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employee) का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है।

अब तक 7 वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जा चुकी हैं। हर 10 साल बाद नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दी थी। इस ऐलान के बाद से ही सरकारी कर्मचारी अब नए पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 8वें वेतन आयोग का फायदा करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 2.86 के फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission fitment factor) के हिसाब से बढ़ोतरी की जा सकती है।

8वें वेतन आयोग की स्थिति

वर्तमान में, सरकारी कर्मचारी 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं। यह आयोग 2016 में लागू हुआ था और इसके जरिए वेतन को महंगाई के आधार पर संशोधित किया जाता है। अब सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP के सरकारी कर्मचारी जल्द कर लें ये काम, नहीं तो अटकेगी सैलरी

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी प्रमोशन से करेंगे इनकार तो होगा आर्थिक नुकसान

फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में बदलाव, विशेषज्ञों के अनुसार...

  • पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.08 के बीच हो सकता है।
  • NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इसे 2.86 पर रखने की वकालत की है।
महंगाई भत्ते (DA) का प्रभाव: 2026 में 8वें वेतन आयोग लागू होने तक महंगाई भत्ता लगभग 60% तक पहुंचने का अनुमान है। उदाहरण के लिए...

  • वर्तमान में न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए है।
  • महंगाई भत्ता जोड़ने के बाद यह 28 हजार 800 हो जाता है।
ये खबरें भी पढ़ें...

कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा छठे वेतनमान का लाभ, HC का बड़ा फैसला

उम्र की सीमा नहीं, अगर आपमें है जोश तो सरकारी नौकरी कर रही आपका इंतजार

यदि नए फिटमेंट फैक्टर लागू होते हैं तो संभावित सैलरी होगी...

  • 1.92 फैक्टर पर 34 हजार 560 रुपए
  • 2.08 फैक्टर पर 37 हजार 440 रुपए
  • 2.86 फैक्टर पर 51 हजार 480 रुपए
वेतन बढ़ोतरी का अनुमान: यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान वेतन 18 हजार है, तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर्स के अनुसार उसका संभावित वेतन कुछ इस प्रकार होगा...

फिटमेंट फैक्टरवर्तमान वेतननया संभावित वेतन
1.92 18,00034,560
2.0818,00037,440
2.8618,00051,480


वेतन आयोग से मिलने वाले फायदे...

  1. आर्थिक स्थिति में सुधार: वेतन बढ़ने से कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
  2. खर्च करने की क्षमता: अधिक सैलरी से लोग अधिक खर्च कर सकेंगे, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ेगी।
  3. अर्थव्यवस्था को गति: बढ़ती खर्च करने की क्षमता से देश की अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

सरकार की अगली योजना

सरकार को जल्द ही फिटमेंट फैक्टर पर निर्णय लेना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला देश की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगा। सरकारी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे नई घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

Tags:
  • 8वें वेतन आयोग
  • 8वां वेतन आयोग
  • कर्मचारियों
  • वेतनमान
  • देश दुनिया न्यूज
  • फिटमेंट सैलरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज