UPI पेमेंट से LPG सिलेंडर तक, 1 जून से बदलेंगे ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Kaushiki | May 29, 2026, 11:48 IST
Share
June New Rules
June New Rules

1 जून 2026 से देश में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम बदलेंगे, एटीएफ की कीमतें अपडेट होंगी और एचडीएफसी बैंक में कैश जमा करने के नियम भी नए होंगे। इसके अलावा... पढ़ें पूरी खबर

1 जून से कौन से बदलाव होने जा रहे हैं?

June rule change:मई का महीना अब खत्म होने वाला है। इसके बाद 1 जून 2026 से नया महीना शुरू हो जाएगा। नया महीना अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। हर महीने की तरह इस बार भी पहली तारीख से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये नए नियम आपके घर के बजट को पूरी तरह इफेक्ट करने वाले हैं।

इसमें रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम और हवाई यात्रा से जुड़ी एटीएफ की कीमतें शामिल हैं। साथ ही एचडीएफसी बैंक के कैश जमा करने के नियम भी बदल जाएंगे।

इन नियमों का सीधा असर आपके घर के बजट और आपकी जेब पर पड़ेगा। इसलिए आपको इन बदलावों के बारे में पहले से ही जान लेना चाहिए। आइए जानें कि वे बड़े बदलाव कौन से हैं।

1 जून 2026 से बदलेंगे LPG-UPI के ये बड़े नियम: आपकी जेब पर सीधा असर
1 जून 2026 से बदलेंगे LPG-UPI के ये बड़े नियम: आपकी जेब पर सीधा असर

पहला बदलाव: क्या एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होंगे

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। ऐसे में 1 जून को भी एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए जाएंगे।

पिछले कुछ महीनों में मिडिल ईस्ट संकट की वजह से घरेलू LPG सिलेंडर (LPG सिलेंडर बुकिंग) की कीमतें बढ़ी थीं। फिलहाल दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 913 रुपए में मिल रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल में अभी 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 918.50 रुपए है।

वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अभी 3,071 रुपए (दिल्ली में) का मिल रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल में इस सिलेंडर की वर्तमान कीमत 3,074 रुपए तक पहुंच गई है। अब देखना होगा कि जून में राहत मिलती है या नहीं।

विदेश यात्रा महंगी होंगी! ATF फ्यूल के दाम में लगातार दूसरे महीने 5%  बढ़ोतरी, घरेलू एयरलाइंस के लिए राहत | ATF price for international airline  ops hiked domestic airline ops ...
विदेश यात्रा महंगी होंगी! ATF फ्यूल के दाम में लगातार दूसरे महीने 5% बढ़ोतरी, घरेलू एयरलाइंस के लिए राहत | ATF price for international airline ops hiked domestic airline ops ...

दूसरा बदलाव: हवाई यात्रा महंगी होगी या सस्ती

तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को केवल एलपीजी के दाम ही नहीं बदलती हैं। वे हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी संशोधित करती हैं।

इसमें होने वाले बदलाव से हवाई टिकट के दाम तय होते हैं। अगर एटीएफ की कीमत बढ़ती है, तो हवाई यात्रा करना काफी महंगा हो जाता है। अभी दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत 1 लाख 4 हजार 927 रुपए प्रति किलोलीटर चल रही है। अब 1 जून को इसके नए रेट सामने आएंगे।

आज से UPI के नए नियम लागू: अब बैलेंस चेक, पेमेंट स्टेटस और ऑटो पेमेंट पर लग  गई लिमिट, जानें क्या-क्या बदला | New UPI Rules from August 1 UPI balance  check
आज से UPI के नए नियम लागू: अब बैलेंस चेक, पेमेंट स्टेटस और ऑटो पेमेंट पर लग गई लिमिट, जानें क्या-क्या बदला | New UPI Rules from August 1 UPI balance check

तीसरा बदलाव: UPI पेमेंट में अब क्या नया नियम आया

NPCI अब ऑनलाइन होने वाले डिजिटल फ्रॉड को पूरी तरह रोकना चाहता है। इसके लिए यूपीआई पेमेंट सिस्टम में एक बड़ा सुरक्षा अपडेट किया गया है। अब किसी को भी पैसे भेजते समय स्क्रीन पर असली नाम दिखेगा।

जब आप क्यूआर कोड स्कैन करेंगे, तो बैंक-रजिस्टर्ड नाम सामने आ जाएगा। मोबाइल नंबर डालने पर भी गलत व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। इससे फर्जीवाड़ा पूरी तरह खत्म होगा और आप सही पहचान कर पाएंगे।

Pan Card Rules: बड़ा बदलाव! इन 8 ट्रांजैक्शन में नहीं पड़ेगी पैन कार्ड की  जरूरत - News18 हिंदी
Pan Card Rules: बड़ा बदलाव! इन 8 ट्रांजैक्शन में नहीं पड़ेगी पैन कार्ड की जरूरत - News18 हिंदी

चौथा बदलाव: पैन कार्ड के नियम

इनकम टैक्स विभाग पैन कार्ड के नियमों में बड़ा फेरबदल कर सकता है। अब बैंक में 50 हजार रुपए नकद जमा करने पर पैन जरूरी नहीं होगा। इस नियम से छोटे खाताधारकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि, विभाग ने बड़े लेनदेन पर अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है। अब 20 लाख रुपए से ऊपर की प्रॉपर्टी डील के लिए पैन जरूरी होगा। इसके साथ ही गिफ्ट डीड बनवाने के लिए भी पैन देना होगा।

ATM Rule Change: 1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, बदल रहे ये  बड़े नियम - Banks Change ATM Withdrawal Rules Through Debit Card UPI From  1st April tutd - AajTak
ATM Rule Change: 1 अप्रैल से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, बदल रहे ये बड़े नियम - Banks Change ATM Withdrawal Rules Through Debit Card UPI From 1st April tutd - AajTak

पांचवां बदलाव: क्या एटीएम से कैश निकालना अब होगा महंगा

1 जून से कई बड़े बैंक अपने एटीएम ट्रांजैक्शन नियमों को बदल रहे हैं। अब हर महीने मिलने वाली फ्री एटीएम लिमिट खत्म होना भारी पड़ेगा। इसके बाद एटीएम का इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा।

अब तय लिमिट के बाद कैश निकालना काफी खर्चीला हो सकता है। इसके साथ ही मिनी स्टेटमेंट निकालना और बैलेंस चेक करना भी महंगा होगा। आपको अपने बैंक से मिला नया नोटिफिकेशन तुरंत चेक करना चाहिए।

Indian Railways: सितंबर में रद्द रहेंगी करीब एक दर्जन ट्रेनें, कई ट्रेनों  का रूट डायवर्ट, देखें रेलवे की लिस्ट - indian railway cancelled dozens  trains in September routes of ...
Indian Railways: सितंबर में रद्द रहेंगी करीब एक दर्जन ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें रेलवे की लिस्ट - indian railway cancelled dozens trains in September routes of ...

छठा बदलाव: रेलवे ने कौन सी ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया है

भारतीय रेलवे जून के महीने में अपने ट्रैक को अपग्रेड करने जा रहा है। इस जरूरी मरम्मत कार्य के कारण करीब 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं।

इस बदलाव का सीधा असर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों पर पड़ेगा। अगर आप जून में यात्रा करने वाले हैं, तो सावधान रहें। घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें।

HDFC Bank Rule Changes: HDFC Bank के ग्राहक ध्यान दें! जेब पर पड़ेगा असर,  कैश लेनदेन से लेकर फ्री चेकबुक तक के बदले नियम - News18 हिंदी
HDFC Bank Rule Changes: HDFC Bank के ग्राहक ध्यान दें! जेब पर पड़ेगा असर, कैश लेनदेन से लेकर फ्री चेकबुक तक के बदले नियम - News18 हिंदी

सातवां बदलाव: HDFC के ग्राहकों के लिए क्या नया नियम है

अगर आपका खाता HDFC बैंक में है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बैंक 1 जून 2026 से अपने कैश डिपॉजिट के नियमों को बदलने जा रहा है।

अब छोटे नोट और सिक्के जमा करने पर नया चार्ज लगेगा। अभी तक छोटे नोट जमा करने की कोई मंथली लिमिट तय नहीं की गई थी। लेकिन अब बैंक ने इसके लिए एक निश्चित सीमा तय कर दी है।

इस सीमा के पार जाने पर आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। नए नियम के मुताबिक, 20 रुपए या उससे कम के नोटों की लिमिट तय है। अब आप हर महीने केवल 10 हजार रुपए के छोटे नोट ही जमा कर पाएंगे।

वहीं सिक्के जमा करने की लिमिट 5 हजार रुपए प्रति महीना होगी। अगर आप इस तय लिमिट से ज्यादा पैसे जमा करते हैं, तो चार्ज लगेगा। बैंक इस एक्स्ट्रा जमा राशि पर दो फीसदी का अतिरिक्त शुल्क वसूलेगा। ये नियम करंट अकाउंट और अन्य खातों पर लागू होगा।

सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 जून से बदल रहा है नियम, जानिए  सब्सिडी का क्या होगा? | Solar panel new rules june 2026 price hike pm surya  ghar subsidy
सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 जून से बदल रहा है नियम, जानिए सब्सिडी का क्या होगा? | Solar panel new rules june 2026 price hike pm surya ghar subsidy

आठवां बदलाव: क्या सोलर पैनल खरीदना अब महंगा होगा

अगला बड़ा बदलाव देश में सोलर पैनल के नियमों को लेकर होने जा रहा है। सरकार की नई एएलएमएम लिस्ट (ALMM List-II) 1 जून 2026 से लागू हो जाएगी। इसके तहत केवल अप्रूव्ड मॉडल ही बाजार में मान्य होंगे।

सरकारी स्कीम और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में अब चुनिंदा सोलर मॉड्यूल ही लगेंगे। सिर्फ वही सोलर सेल इस्तेमाल होंगे जो सरकार की इस नई लिस्ट में शामिल हैं।

सरकार ने ये कदम सोलर पैनल की क्वालिटी सुधारने के लिए उठाया है। इस नए नियम के लागू होने से एक और असर देखने को मिल सकता है। जानकारों का मानना है कि इससे बाजार में सोलर पैनल के दाम बढ़ सकते हैं। अगर आप सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो यह ध्यान रखें।

Bank Holidays June List 2024 Update; Maharana Pratap Jayanti
Bank Holidays June List 2024 Update; Maharana Pratap Jayanti

जून के महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे

नए महीने में आपको अपने बैंक से जुड़े काम समय पर निपटाने होंगे। जून के महीने में मोहर्रम और संत गुरु कबीर जयंती जैसे कई त्योहार आ रहे हैं।

इस वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक जून में कई छुट्टियां होने वाली हैं। दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

इसके अलावा 15, 25, 26, 29 और 30 जून को भी छुट्टियां हैं। आपको बता दें कि ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों के हिसाब से बदलते हैं।

हालांकि बैंक बंद रहने पर भी ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस हमेशा चालू रहेगी। आप 24 घंटे नेट बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या पेट्रोल-डीजल के लिए बैंक देंगे लोन? सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा का तंज

एमपी में नए मेगा हाईवे प्रोजेक्ट: सिंहस्थ और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर सरकार का बड़ा दांव

MP सरकार का बड़ा ऐलान, शुरू हुए 8 नए नेशनल और स्टेट पुरस्कार, जानें लिस्ट

क्या LPG की जगह लेगा एथेनॉल? गडकरी के नए स्टोव पर चर्चा

Tags:
  • बैंक
  • घरेलू LPG सिलेंडर
  • june
  • गैस सिलेंडर
  • हवाई यात्रा
  • LPG सिलेंडर बुकिंग
  • rule change
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज