आधार कार्ड में गड़बड़ी कर युवाओं ने बदलवाई उम्र, फिर उठाई करोड़ों की वृद्धावस्था पेंशन
Pratibha ranaa | Aug 30, 2024, 08:46 IST
आधार कार्ड में गड़बड़ी
राजस्थान के नागौर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में 600 से अधिक युवाओं ने अपने आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर सरकारी बुजुर्ग पेंशन योजना का लाभ उठाया, जिससे सरकार को 4.44 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है
राजस्थान के नागौर जिले की 15 ग्राम पंचायतों में 674 से अधिक युवाओं ने अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाकर सरकारी बुजुर्ग पेंशन योजना ( Senior Pension Scheme ) का लाभ उठा लिया। ये सभी लोग हर महीने सरकार से 7 लाख 41 हजार 400 रुपए की पेंशन ले रहे हैं। पिछले पांच साल में ये पेंशनधारी कुल 4.44 करोड़ रुपए की पेंशन उठा चुके हैं। ( Pension Scam )
प्रदेश में अभी तक 7 लाख लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिनमें गड़बड़ी की संभावना हो सकती है। सरकार लगातार ई-केवाईसी की प्रक्रिया को बढ़ावा दे रही है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी के पूर्व मंत्री का आधार कार्ड देखकर ही दबाव में आ जाते हैं एसडीएम और तहसीलदार
इस घोटाले में युवाओं ने अपनी उम्र 30-40 साल से बढ़वाकर 55 साल या उससे अधिक दिखा दी है, जिससे वे बुजुर्ग पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। कई मामलों में पेंशन कार्ड में भगवान शिव और बिजली के तारों की फोटो भी लगाई गई हैं, जिन्हें अधिकारियों ने वैरिफाई भी किया है।
यह घोटाला पिछले 15 साल से चल रहा है, जिसमें ई- मित्र केंद्रों पर आर्थिक लालच देकर स्वीकृतियां ली जा रही हैं। इस घोटाले में ग्राम विकास अधिकारी, विकास अधिकारी और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की मिलीभगत हो सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...जानवरों की आंखें स्कैन कर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड , सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश
पेंशन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर हरीश मीणा ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया से फर्जीवाड़े को पकड़ा जाएगा और दोषियों से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 7 लाख लोग अभी भी ई-केवाईसी से वंचित हैं। उन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ई-केवाईसी की कमी
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी के पूर्व मंत्री का आधार कार्ड देखकर ही दबाव में आ जाते हैं एसडीएम और तहसीलदार
फर्जी आधार कार्ड से हो रही पेंशन की लूट
फर्जीवाड़े के उदाहरण
- रामकिशोर: उनके पेंशन कार्ड में जन्मतिथि 1 जनवरी 1962 दिखाई गई है, जबकि वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 1980 है।
- बाबूलाल: इनके पेंशन कार्ड में 1 जनवरी 1958 की जन्मतिथि है, जबकि वास्तविक जन्मतिथि 1968 है।
- रेवंतराम: इनके पेंशन कार्ड में जन्मतिथि 24 नवंबर 1953 दर्ज है, जबकि वास्तविक जन्मतिथि 10 सितंबर 1975 है।
अधिकारियों की मिलीभगत और फर्जीवाड़े की चेन
ये खबर भी पढ़िए...जानवरों की आंखें स्कैन कर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड , सरकार ने दिए CBI जांच के आदेश
ई-केवाईसी से फर्जीवाड़े का खुलासा
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari