Aadhaar Card को Hotel में देने से पहले अपनाएं ये सुरक्षा उपाय, नहीं तो पड़ेगा भारी
Amresh Kushwaha | Sept 07, 2024, 17:08 IST
Aadhaar Card को Hotel में देने से पहले अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में देने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसमें व्यक्तिगत जानकारी होती है जिसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
आज के समय में आप कहीं पर भी जाते हैं तो आपको रहने के लिए Hotel या OYO Room लेना पड़ता है। वहीं होटल में रूम देने से पहले आपसे आईडी प्रूफ मांगा जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग आईडी प्रूफ के रूप में आधार कार्ड ( Aadhaar Card ) देते हैं। जिसमें आपकी जरूरी जानकारी मौजूद होती है। जिसका कई बार लोग गलत इस्तेमाल करते हैं। इस खबर में thesootr बताएगा की आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के रूप में देने से पहले आपको क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
अगर आप अपनी आधार कार्ड जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो मास्क्ड आधार कार्ड ( Masked Aadhaar Card) आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। मास्क्ड आधार में आपकी व्यक्तिगत जानकारी छिपी होती है। होटल रूम में जाने से पहले मास्क्ड आधार कार्ड देने से आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मास्क्ड आधार कार्ड क्या होता है?
मास्क्ड आधार कार्ड ( Masked Aadhaar Card ) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आधार कार्ड की तरह ही आईडी प्रूफ के रूप में मान्य है। इसमें आधार नंबर के पहले 8 अंक छिपे होते हैं, जिससे केवल आखिरी 4 अंक ही दिखाई देते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहती है और कोई भी आपके आधार नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
मास्क्ड आधार कार्ड का करें यूज
जानें क्या होता है मास्कड आधार कार्ड
कैसे डाउनलोड करें मास्क्ड आधार कार्ड?
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको 'My Aadhaar' सेक्शन क्लिक करना होगा।
- अब आप अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा भरने और Send OTP पर क्लिक करें।
- आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी भरें और सबमिट करें।
- अब आपको अपने नाम के पहले चार अक्षर और जन्म वर्ष भरना होगा।
- डिटेल्स भरने के बाद, मास्क्ड आधार कार्ड दिखाई देगा।
- मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए चेकबॉक्स पर टिक करें और सबमिट करें।
- इस तरह आपका मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava