ABHIJEET DIPKE PARENTS
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके के माता-पिता ने छोड़ा घर, जानें कारण
Manya Jain | Published:
CJP Founder Abhijeet Dipke Parents Leave Home
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत भगवान दिपके के माता-पिता ने लगातार मिल रही धमकियों के बाद अपना घर छोड़ दिया है। सुरक्षा कारणों से पुलिस 24 घंटे उनके छत्रपति संभाजीनगर स्थित बंगले की निगरानी कर रही है।
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के माता-पिता ने घर छोड़ दिया है।
- लगातार मिल रही धमकियों और डर के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
- छत्रपति संभाजीनगर में स्थित उनके बंगले को पुलिस ने चारों तरफ से घेरा है।
- सुरक्षा के लिए घर के आसपास 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- पुलिस के अनुसार अभी तक अभिजीत के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।
अभिजीत दिपके के माता-पिता ने छोड़ा घर
संभाजीनगर स्थित बंगले पर पुलिस का पहरा
एमआईडीसी वालूज पुलिस थाने की टीम दिन में कई बार यहां गश्त करती है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रामेश्वर गाड़े पाटिल खुद स्थिति का जायजा लेने पहुंचते हैं। बंगले के बाहर महिला पुलिसकर्मियों और हथियारबंद जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
30 से अधिक कैमरों से हो रही निगरानी
पुलिस ने पार्किंग एरिया में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई है। इसके जरिए हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी।
मौसेरे भाई को सौंपी गई है पूरे घर की जिम्मेदारी
बंगले पर रोज सुबह केवल एक नौकरानी साफ-सफाई के लिए आती है। वह अपना काम खत्म करके तुरंत वापस चली जाती है। घर में फिलहाल भाई के अलावा कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है।
सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने का दबाव
इन संदेशों में माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई थी। इसी वजह से परिवार ने सुरक्षा के लिहाज से दूरी बनाना बेहतर समझा। इन धमकियों की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।
MIDC में इंजीनियर रह चुके हैं पिता भगवान दिपके
सेवानिवृत्ति के बाद पूरा परिवार सिडको महानगर स्थित इस 'शंकर सदन' बंगले में रहने आया था। अभिजीत ने अपनी स्कूली शिक्षा बजाज नगर के एक स्कूल से पूरी की है। उनकी एक बहन वर्षा इस समय अमेरिका में रहती हैं।
अभिजीत पर अब तक कोई केस दर्ज नहीं- पुलिस
India's Cockroach Janta Party claims website has been blocked
डीसीपी ने बताया कि इस वीआईपी सुरक्षा की वजह से पड़ोसी भी थोड़े परेशान हैं। लोग उत्सुकतावश घर के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए निगरानी बढ़ानी पड़ी। पुलिस को भी माता-पिता के वर्तमान स्थान की जानकारी नहीं है।cockroach party news hindi
ये भी पढ़ें...
इतना दिल पर मत लीजिए: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत का 'कॉकरोच जनता पार्टी' विवाद पर बयान
कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर इस तरह हो रही साइबर ठगी, एमपी पुलिस का अलर्ट जारी
कॉकरोच जनता पार्टी सवाल पर सिंधिया-खंडेलवाल ने साधी चुप्पी, लेकिन सियासी चर्चा तेज
रायपुर के 2 लाख से अधिक यूथ कॉकरोच जनता पार्टी के डिजिटल आंदोलन में हुए शामिलroach party news hindi
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj