अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत, दो यात्री जिंदा बचे
Rohit Sahu | Jun 12, 2025, 14:34 IST
air india plan
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया, इसमें सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई है। टेक ऑफ के दौरान विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया और उसमें आग लग गई।
गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जहां एयर इंडिया का एक विमान टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 यात्री सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। अहमदाबाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की भी मौत हो गई है।
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक शख्स बचा है। बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई है।
न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री और डीजीपी से बात कर हादसे की जानकारी ली। हादसे के समय विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।
बोइंग 787-8 विमान (AI171) उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (SVPIA) से सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-5691-444 जारी किया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। दिसंबर 2013 में शामिल हुए इस विमान (सीरियल नंबर 36279) से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया।
विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। कैप्टन सुमित सभरवाल (8200 घंटे का अनुभव) और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर (1100 घंटे का अनुभव) फ्लाइट ऑपरेट कर रहे थे।
विमान रनवे 23 से टेकऑफ के तुरंत बाद ‘मेडे कॉल’ भेजा गया। इसके बाद संपर्क टूट गया और विमान एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर क्रैश हो गया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुर्घटना पर दुख जताया और तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए। घायलों के इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर और अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सहायता का भी भरोसा दिया गया है।
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश, जानें कब और कैसे हुआ था दुनिया का पहला प्लेन क्रैश
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश : गुजरात के पूर्व सीएम सहित 242 की मौत की आशंका
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स
7 सालों में दुनियाभर में 800 से ज्यादा प्लेन क्रैश, क्यों टेकऑफ के वक्त हो रहे ज्यादा हादसे?
ahamdabad | विमान निर्माता कंपनी बोइंग | एयरप्लेन हादसा | विजय रूपाणीAhmedabad Plane Crash | accident in ahmedabad
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक शख्स बचा है। बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई है।
न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है।
#Breakingnews गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा, मेघानी नगर में Air India का प्लेन क्रैश
➡ आसमान में दिखा धुएं का गुबार, इलाके में मची अफरा-तफरी।
➡ एअर इंडिया फ्लाइट के क्रैश होने की सूचना, राहत-बचाव टीमें मौके पर रवाना।
➡ फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर तैनात, आसपास के इलाके… pic.twitter.com/OoE9QaNcf6
— TheSootr (@TheSootr) June 12, 2025
विजय रूपाणी थे विमान में सवार
169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली नागरिक विमान में सवार
हवाई अड्डा बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी
पीएम और शाह पहुंचे अहमदाबाद
2013 में एयर इंडिया में शामिल हुआ था प्लेन
#Breakingnews अहमदाबाद में दर्दनाक हादसा, मेघानी नगर में Air India का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार थे, हादसे का Video आया सामने
➡ आसमान में दिखा धुएं का गुबार, इलाके में मची अफरा-तफरी।
➡ गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी विमान में सवार थे!-सूत्र
➡ अहमदाबाद से लंदन जा रहा था… https://t.co/usIkbfFcY3 pic.twitter.com/7eMtCk8jem
— TheSootr (@TheSootr) June 12, 2025
10 क्रू समेत कुल 242 यात्री थे विमान में
'मेडे कॉल' के बाद संपर्क टूटा और विमान गिरा
सीएम बोले- राहत कार्य जारी, ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
हादसे से जुड़ी ये जानकारी आई सामने
- अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजी परिसर में एक विमान क्रैश हुआ है।
- यह इलाका एयरपोर्ट के पास है।
- हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
- विमान का पिछला हिस्सा टकराने से हुआ हादसा
- विमान ने दोपहर 1:17 बजे उड़ान भरी थी
- केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं
- एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचने वाली हैं
- गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम से बात कर स्थिति की जानकारी ली।
- प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।
- प्लने क्रैश होने के बाद बिल्डिंग में जा घुसा।
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश, जानें कब और कैसे हुआ था दुनिया का पहला प्लेन क्रैश
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश : गुजरात के पूर्व सीएम सहित 242 की मौत की आशंका
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स
7 सालों में दुनियाभर में 800 से ज्यादा प्लेन क्रैश, क्यों टेकऑफ के वक्त हो रहे ज्यादा हादसे?
ahamdabad | विमान निर्माता कंपनी बोइंग | एयरप्लेन हादसा | विजय रूपाणीAhmedabad Plane Crash | accident in ahmedabad
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग