Ahmedabad Plane Crash : प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया शोक, संवेदनाएं कीं व्यक्त

Jitendra Shrivastava | Jun 12, 2025, 17:58 IST
Share
Ahmedabad Plane Crash
Photograph: (THESOOTR)

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

Ahmedabad Plane Crash:गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान एआई-171 क्रैश हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें से कई की मौत की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना की। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

कहां और कैसे हुआ हादसा

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का पैसेंजर विमान बोइंग 787 क्रैश हो गया। विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन टेक-ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया और कुछ ही देर में विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। इस हादसे में 242 यात्री सवार थे, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान एआई-171 के क्रैश होने की घटना ने न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश को शोक में डाल दिया है। इस हादसे पर देशभर के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति शोक प्रकट किया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Ahmedabad Plane Crash : पूर्व सीएम रुपाणी का निधन, पहले भी कई नेताओं की गई है जान, जानिए प्रमुख घटनाएं

एयर इंडिया प्लेन क्रैश: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों की खामियों की पूरी कहानी, पहले भी लग चुकी है 3 महीने की रोक

प्रमुख नेताओं के बयान...

मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की घटना बहुत दुखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायल हुए लोगों की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

घटना दिल दहला देने वाली है : सीएम भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दिल दहला देने वाली है। हम प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि अहमदाबाद विमान हादसा अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।

ये खबरें भी पढ़ें...

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स

कथावाचक पं धीरेंद्र शास्त्री बोले- सोनम जैसी घटनाओं से डरने लगे हैं हम जैसे अविवाहित

मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ: गृहमंत्री

गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा अत्यंत दर्दनाक है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।"

बाबा महाकाल से सभी की कुशलता की प्रार्थना: सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"

यात्रियों को कुशलता के लिए प्रभु से प्रार्थना: जीतू पटवारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मैं यात्रियों की कुशलता के लिए प्रभु से प्रार्थना करता हूं।

हादसे की खबर बेहद दुखद है : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर बेहद दुखद है। इस कठिन समय में हम सब मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हों

घायल लोग जल्द स्वस्थ हों : मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि अहमदाबाद विमान हादसा सुनकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भगवान से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं।

व्यक्त की संवेदना

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • एयर इंडिया
  • व्यक्त की संवेदना
  • विजय रूपाणी
  • Ahmedabad Plane Crash
  • अहमदाबाद विमान हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती