एयर इंडिया प्लेन क्रैश: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों की खामियों की पूरी कहानी, पहले भी लग चुकी है 3 महीने की रोक

Sandeep Kumar | Jun 12, 2025, 17:01 IST
Share
boeing-787-8-dreamliner
boeing-787-8-dreamliner

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसकी सुरक्षा पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। विमान में खामियां सामने आने पर दुनियाभर में इसके उड़ान भरने पर तीन महीने के लिए रोक लगाई गई थी।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ के दो मिनट बाद 1.40 बजे यह विमान एयरपोर्ट के पास कार्गो ऑफिस के कंपाउंड में क्रैश हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर और क्रू मेंबर्स सवार थे।

यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था, जिसे अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि, इसकी सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं। विमान में खामियां सामने आने पर दुनियाभर में इसके उड़ान भरने पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी गई थी। आइए जानते हैं इस विमान निर्माता कंपनी बोइंग के इस विमान से जुड़ी पांच बड़ी विवादों की पूरी कहानी।

ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान क्रैश, ब्लैक बॉक्स से सामने आएगी वजह, जानें क्या होता है ब्लैक बॉक्स

विवाद-1: लीथियम आयन बैटरियों में आग

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में पहली बड़ी समस्या जनवरी 2013 में सामने आई। दो विमानों में लीथियम आयन (Li-Ion) बैटरियों में आग लग गई। एक विमान पार्किंग में था, जबकि दूसरे को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ड्रीमलाइनर विमानों की उड़ानों पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी। इस दौरान बोइंग ने बैटरी सिस्टम और इंसुलेशन में सुधार किए।

असर: बैटरी की समस्या के बाद बोइंग ने अपनी डिजाइन में बदलाव किया और ड्रीमलाइनर विमानों की उड़ान फिर से शुरू हुई।

ये खबर भी पढ़िए... अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश : सरदार वल्लभ भाई एयरपोर्ट फिलहाल बंद किया गया

विवाद-2: बॉडी के जोड़ों में गैप की शिकायत

2020 से 2022 के बीच ड्रीमलाइनर के कई विमानों में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स की खबरें आईं। कई विमानों में बॉडी के जोड़ें ठीक से नहीं मिल पाए थे, जिससे गैप की समस्या उत्पन्न हुई। बोइंग ने माना कि ड्रीमलाइनर की मैन्युफैक्चरिंग में कई खामियां थीं, जिनके कारण FAA ने इन विमानों की डिलीवरी रोक दी।

असर: इस मैन्युफैक्चरिंग गलती के कारण बोइंग ने विमानों की गुणवत्ता में सुधार किया, लेकिन FAA की निगरानी बढ़ा दी गई।

ये खबर भी पढ़िए... भारत में अब तक के सबसे बड़े प्लेन हादसे, देखें एयर क्रैश की पूरी लिस्ट और कारण

विवाद-3: विमान के हिस्सों के जोड़ने का तरीका बदला

2024 में व्हिसलब्लोअर सैम सालेह ने दावा किया कि ड्रीमलाइनर के कई हिस्से ठीक से नहीं जुड़े हुए हैं। इसके कारण विमान के उड़ान के दौरान टूटने का खतरा बढ़ सकता है। सैम के अनुसार, नए तरीके से विमान के हिस्सों को जोड़ने से यह समस्या उत्पन्न हुई।

असर: बोइंग ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि विमान की मजबूती और सुरक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, इन दावों ने विमान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

ये खबर भी पढ़िए... MP में लैंडिंग के दौरान पलटा विमान, ट्रेनी पायलट बाल-बाल बचा, छिपाने के लिए तिरपाल से ढका

विवाद-4: सेफ्टी पर सवाल

बोइंग के कई कर्मचारियों ने दावा किया कि कंपनी सुरक्षा की बजाय स्पीड और ईंधन बचत पर ज्यादा ध्यान देती है। 2024 में प्रमुख व्हिसलब्लोअर जॉन बार्नेट ने ड्रीमलाइनर की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।

असर: यह घटना सुरक्षा के मुद्दे को और गंभीर बना देती है और इसके बाद बोइंग के खिलाफ जांच और आलोचना बढ़ गई।

विवाद-5: इंजन फेल्योर और अन्य तकनीकी खामियां

बोइंग 787-8 में कई इलेक्ट्रिकल सिस्टम और इंजन से जुड़ी खामियां सामने आईं। इसके जनरल इलेक्ट्रिक GEnx और रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 इंजनों में बार-बार तकनीकी खराबियां आईं, जिससे कई उड़ानें रद्द हो गईं।

असर: इन समस्याओं के कारण कुछ एयरलाइंस ने अपने 787-8 विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

प्लेन क्रैश | विमान हादसा hindi news | देश दुनिया न्यूज

Tags:
  • एयर इंडिया
  • विमान निर्माता कंपनी बोइंग
  • अहमदाबाद
  • प्लेन क्रैश
  • विजय रूपाणी
  • विमान हादसा
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान