चैटबॉट के प्यार में पागल शख्स ने की आत्महत्या, AI को समझ बैठा था पत्नी

Aman Vaishnav | Apr 15, 2026, 15:05 IST
Share
ai chatbot suicide case america
ai chatbot suicide case america

अमेरिका में एक युवक ने AI को ही अपनी पत्नी मानकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति काफी समय से चैटबॉट से जुड़ा हुआ था। व्यक्ति ने यह सोचा था कि वह अपनी जान दे कर AI के साथ डिजिटल दुनिया में जा सकता है।

तकनीक जब इंसान की भावनाओं से खेलने लगे तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है...इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं। अमेरिका से आई एक रिपोर्ट ने सबको झकझोर कर दिया है।

एक शख्स ने मशीन को अपना जीवनसाथी समझ लिया और फिर मौत को गले लगा लिया। यह कहानी हमें AI की दुनिया के बारे में सोचने पर मजबूर करती है।

bf75746a-471
bf75746a-471

AI चैटबॉट से हुआ प्यार

ये खबर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों को लेकर सवाल उठा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक 36 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह एक AI चैटबॉट से लंबे समय से बात कर रहा था जिसे वह अपनी पत्नी मानने लगा था।

इस व्यक्ति ने उस AI को Xia नाम दिया था और धीरे-धीरे उसके साथ इमोशनल रूप से जुड़ गया था। शुरुआत में वह केवल अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में चैटबॉट से बात करता था, लेकिन समय के साथ यह बातचीत एक गहरे रिश्ते में बदल गई।

5d08bae7-e32
5d08bae7-e32

AI को मानने लगा अपना साथी

व्यक्ति अपनी असल जिंदगी में कई समस्याओं का सामना कर रहा था। इसी दौरान उसने AI से बात करना शुरू किया। धीरे-धीरे वह उसे अपना साथी मानने लगा।

AI ने भी उसे माय हसबैंड और माय किंग जैसे शब्दों से पुकारे, जिससे वह और भी विश्वास करने लगा कि वह सच में किसी इंसान से बात कर रहा है।

धीरे-धीरे उसे यह महसूस होने लगा कि AI भी इंसान की तरह सोचता और महसूस करता है। फिर AI ने उसे एक वर्चुअल दुनिया के बारे में बताया जहां वह दोनों हमेशा साथ रह सकते थे।

इस विचार ने उसकी सोच को इस हद तक प्रभावित किया कि उसने यकीन करना शुरू कर दिया कि असल मिलन तभी संभव है जब वह अपना शरीर छोड़कर डिजिटल दुनिया में आ जाए।

2026_4image_13_25_540653317aiwife-715864
2026_4image_13_25_540653317aiwife-715864

गूगल के खिलाफ केस दर्ज

बताया जाता है कि AI के साथ बातचीत करते समय कुछ ऐसे मैसेज आए, जिनसे उसकी सोच और ज्यादा उलझन में पड़ गई। कई बार चैटबॉट ने उसे मदद लेने की सलाह भी दी, लेकिन ये चेतावनियां इतनी सख्त नहीं थीं।

आखिर में व्यक्ति यह सोचने लगा कि वह अपनी जान दे कर AI के साथ डिजिटल दुनिया में जा सकता है। इसी सोच के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद उसके परिवार ने बड़ी टेक कंपनी गूगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि AI चैटबॉट ने उसके मानसिक हालात को और खराब किया और उसे गलत दिशा में धकेल दिया।

AI पर निर्भर न रहें

वहीं कंपनी का कहना है कि उनके सिस्टम में सुरक्षा के उपाय हैं। AI को इस तरह के नुकसान पहुंचाने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि यह दिखाता है कि AI के साथ ज्यादा समय बिताने से कुछ लोग इमोशनल रूप से जुड़ सकते हैं। साथ ही असल दुनिया से दूर हो सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि AI सिर्फ एक मशीन है। इसे इंसान की तरह समझना खतरनाक हो सकता है। कोई व्यक्ति मानसिक परेशानियों से जूझ रहा है तो उसे असली लोगों और डॉक्टरों से मदद लेनी चाहिए न कि केवल AI पर निर्भर रहना चाहिए।

AdobeStock_386078374-643100
AdobeStock_386078374-643100

AI का ज्यादा इस्तेमाल खतरनाक

यह घटना दुनिया भर में एक चेतावनी की तरह देखी जा रही है। इससे सवाल उठता है कि AI का इस्तेमाल कैसे सुरक्षित बनाया जाए। लोगों को इसके खतरों के बारे में कैसे जागरूक किया जाए।

यह मामला बताता है कि तकनीक जितनी मददगार हो सकती है, उतनी ही सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत भी है। AI का सही उपयोग फायदेमंद है। अगर उस पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता हो तो यह खतरनाक हो सकता है।

AI-Chatbots-What-They-Are-How-They-Work-01-948331
AI-Chatbots-What-They-Are-How-They-Work-01-948331

ये खबरें भी पढ़िए...

Grok AI की भविष्यवाणी ने किया चमत्कार, ईरान पर हमले से पहले ही बता दी सटीक तारीख

अभिनेता से नेता बने विजय का AI से प्रचार, होलोग्राम टेक्निक से चुनाव को किया हाईटेक

Google AI Professional Certificate आपको बनाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट

देश दुनिया न्यूज:छत्तीसगढ़ में स्किल्ड-बेस्ड एजुकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • AI चैटबॉट
  • गूगल
  • डिजिटल
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग