AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित

Raj Singh | Updated:
Share
ATUL sucide
ATUL sucide

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी से परेशान होकर TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया।

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा ही केस सामने आया है। यहां भी पत्नी से परेशान होकर TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में मैनेजर को कहते हुए सुना जा रहा है कि सॉरी मम्मी-पापा। मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं। पत्नी मुझे धमकी देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो 24 फरवरी का है।

पत्नी ने आरोपों को झूठा बताया

वहीं इस पूरे मामले पर पत्नी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है और सभी आरोपों को गलत बताया है। पत्नी का कहना है कि पति ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह मेरा पास्ट था। जो भी था, वह शादी से पहले का था। जानकारी के मुताबिक, आगरा की सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर थे, जो मुंबई में काम करते थे। जबकि इनके पिता एयरफोर्स से रिटायर्ड हो चुके हैं। उनका कहना है कि बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी।

ससुराल वालों ने धमकाया- मैनेजर के पिता

आत्म हत्या करने वाले मैनेजर के पिता का कहना है कि शादी के बाद बहू भी बेटे पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करती थी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की बार-बार धमकी देती थी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

ये भी खबर पढ़ें... अतुल सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, सास और साला गिरफ्तार

पिता ने भी बहु पर लगाए गंभीर आरोप

मैनेजर के पिता आगे कहते हैं कि हम लोग उसे मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे ( मानव ) मृत घोषित कर दिया। 26 फरवरी को मैं शिकायत लेकर थाने गया। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा कि अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। मैं घर लौट आया। फिर मैंने CM पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा। पिता ने आगे बताया कि बहू बेटे से कहती थी कि घरवालों ने मेरी मर्जी के खिलाफ तुमसे शादी करवा दी। मैं किसी और से प्यार करती हूं। मेरे कई ब्वॉयफ्रेंड हैं, जिनके साथ में ऐशो आराम से जिंदगी जीना चाहती हूं।

'डोंट टच माई पेरेंट्स'

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मानव की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको। मानव वीडियो में आगे कहते हैं कि मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं, यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं। इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि मानव रोने लगते हैं और आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं डोंट टच माई पेरेंट्स।

ये भी खबर पढ़ें... Suicide : युवक ने होटल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे आठ नाम

पत्नी ने क्या कहा?

वहीं पति की आत्महत्या पर पत्नी निकिता शर्मा का कहना है कि मानव ने तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। यह कहना गलत है कि मर्दों की कोई नहीं सुनता। इसके अलावा निकिता ने कहा कि मानव मुझसे मारपीट करते थे। ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा।

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि परिजन ने पोस्टमॉर्टम के समय कोई शिकायत नहीं दी थी। गुरुवार देर रात वॉट्सएप पर शिकायत मिली है। इस पर ही केस दर्ज कराया जा रहा है। बता दें कि आगरा जैसा ही कुछ मामला बेंगलुरु में भी सामने आ चुका है। यहां 9 दिसंबर को AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। साथ ही एक सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर अपना दुख जाहिर किया था। इसके बाद अतुल के परिवार ने पत्नी और उसके परिवार पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश सरकार
  • हिंदी न्यूज
  • सुसाइड
  • आगरा
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • अतुल सुभाष सुसाइड केस
MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP

By Sandeep Kumar

MP के किसानों के लिए बड़ी खबर: एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 2441 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा MSP
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को 6 महीने का सेवा विस्तार, चार दशक के प्रशासनिक अनुभव पर सरकार ने जताया भरोसा
मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था

By Sanjay Gupta

मंत्री चेतन्य काश्यप पहुंचे बीजेपी दफ्तर, कैलाश विजयवर्गीय बोले- सीएम के व्यस्त रहने से समय नहीं मिलता था
CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी

By Umeshwari Baghel

CG Top News: विधायक की गाड़ी पर पथराव, 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी
बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे

By Sanjay Gupta

बीजेपी नेता के पलासिया टीआई पर कांग्रेस एजेंट होने के आरोप, टीआई बोले- ड्रिंक एंड ड्राइव केस के कारण बोल रहे
18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी

By Ramanand Tiwari

18 करोड़ के ROB में गड़बड़ी, कंपनी ब्लैकलिस्ट, लेकिन इंजीनियरों पर महीनेभर बाद भी कार्रवाई नहीं; अब पुल सुधारने की तैयारी
रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD

By Sandeep Kumar

रिटायरमेंट से पहले IAS चंद्रशेखर वालिम्बे को मिली नई जिम्मेदारी, कल होंगे सेवानिवृत्त, अगले ही दिन CM ऑफिस में होंगे OSD