OpenAI को बताया था खतरनाक, अब रिसर्चर सुचिर की संदिग्ध हालत में मौत
Raj Singh | Dec 15, 2024, 14:25 IST
ai re
26 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने अपार्टमेंट में एआई रिसर्चर सुचिर बालाजी मृत पाए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
26 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में अपने अपार्टमेंट में एआई रिसर्चर सुचिर बालाजी मृत पाए गए। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट रूएका ने फोर्ब्स को बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का प्रमाण नहीं मिला है। द मर्करी न्यूज के मुताबिक, बालाजी का शव सैन फ्रांसिस्को के बुकानन स्ट्रीट अपार्टमेंट में बरामद हुआ था।
अतुल सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, सास और साला गिरफ्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बालाजी की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट में सिर्फ "Hmm" लिखा। बता दें कि मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
AI इंजीनियर सुसाइड में रायपुर की निकिता को बता रहे जिम्मेदार,ये गलत है
सुचिर बालाजी ने एआई की नैतिकता को लेकर चेतावनी दी थी। उनके अनुसार, ओपनएआई का बिजनेस मॉडल अस्थिर है और यह इंटरनेट की संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने ओपनएआई के कर्मचारियों को सही कदम उठाने और कंपनी छोड़ने का भी सुझाव दिया था।
सुचिर बालाजी की मौत पर पुलिस का बयान
ओपनएआई पर लगाए थे गंभीर आरोप
सुचिर बालाजी ने नवंबर 2020 से अगस्त 2024 तक ओपनएआई में काम किया था। दो महीने पहले न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने ओपनएआई पर कॉपीराइट उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए थे। बालाजी का कहना था कि ओपनएआई बिना अनुमति के कॉपीराइट सामग्री का उपयोग कर एआई मॉडल ट्रेनिंग कर रही है, जिससे इंटरनेट के पूरे इकोसिस्टम को खतरा हो सकता है।
एलन मस्क की ये रही प्रतिक्रिया
AI इंजीनियर सुसाइड में रायपुर की निकिता को बता रहे जिम्मेदार,ये गलत है
AI की नैतिकता को लेकर जताई थी चिंता
FAQ
- सुचिर बालाजी कौन थे?
सुचिर बालाजी एक एआई रिसर्चर थे जिन्होंने ओपनएआई में काम किया था और एआई की नैतिकता पर चिंता जाहिर की थी। - सुचिर बालाजी की मौत कब हुई?
26 नवंबर को उनका शव सैन फ्रांसिस्को के अपार्टमेंट में मिला। - सुचिर बालाजी ओपनएआई पर क्या आरोप लगाए थे?
सुचिर ने ओपनएआई पर बिना अनुमति के कॉपीराइट सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था। - एलन मस्क का क्या रिएक्शन था?
एलन मस्क ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए "Hmm" ट्वीट किया। - बालाजी ने AI को लेकर क्या चेतावनी दी थी?
उन्होंने कहा था कि एआई का गलत इस्तेमाल इंटरनेट के इकोसिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari