दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा के साथ फरार, दो लाख कैश भी ले गई

अलीगढ़ की चर्चित सास अब दामाद राहुल को छोड़कर अपने जीजा के साथ भाग गई है। वह अपने साथ दो लाख रुपए और जेवर भी ले गई। पुलिस ने राहुल को बिहार जाने की सलाह दी है।

author-image
Anjali Dwivedi
New Update
aligarh-saas-damad-case-now-mother-in-law-woman-runaway-with-jija

उत्तरप्रदेश. अलीगढ़ की वह चर्चित सास, जिसने पिछले साल अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ भागकर सबको चौंका दिया था। वह एक बार फिर सुर्खियों में है। रिश्तों की यह उलझी हुई कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

करीब 10 महीने तक दामाद राहुल के साथ बिहार में पति-पत्नी की तरह समय बिताने के बाद, अब सास ने उसे भी धोखा दे दिया है। इस बार वह अपने जीजा के साथ फरार हो गई है और जाते-जाते राहुल की मेहनत की कमाई पर भी हाथ साफ कर गई।

दमाद के साथ कब भागी थी दिलफेंक सास 

यूपी के इस अजीबोगरीब दास्तां की शुरुआत 16 अप्रैल 2025 में हुई थी। जब महिला की बेटी की शादी तय थी और पूरा घर मेहमानों से भरा हुआ था। लेकिन शादी से महज 12 दिन पहले सास और दामाद राहुल अचानक गायब हो गए।

परिजन का आरोप था कि वह घर से करीब 5 लाख के जेवर और 3.5 लाख रुपए नकद लेकर भागी थी। उस वक्त उसकी बेटी ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा था कि उसकी मां घर में 10 रुपए भी नहीं छोड़कर गई।

फोन कॉल्स और स्मार्टफोन से बढ़ा प्यार

जांच में पता चला कि इस प्रेम कहानी की जड़ें एक स्मार्टफोन में छिपी थीं, जो महिला ने राहुल को दिलवाया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें होने लगीं। महिला के पति जितेंद्र ने बताया था कि जब वह घर आए तो पता चला कि दोनों के बीच दिनभर में 15 से 20 घंटे तक बातचीत होती थी। शुरू में उन्होंने इसे शादी की तैयारियों से जुड़ी चर्चा माना, लेकिन बाद में यह शक हकीकत में बदल गया।

बरेली से बिहार और सरेंडर का पूरा ड्रामा

पुलिस की सक्रियता के बाद पता चला कि दोनों अलीगढ़ से कासगंज और बरेली होते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद दबाव बढ़ा, तो दोनों ने वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने यूपी के थाना दादों में पहुंचकर खुद को सरेंडर किया। तब सास ने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। जबकि राहुल ने कहा था कि महिला की आंखों में आंसू देखकर वह उसे अकेला नहीं छोड़ सका।

10 महीने का साथ और राहुल को मिला बड़ा धोखा

पिछले दस महीनों से दोनों बिहार में छिपकर रह रहे थे। लेकिन अब राहुल ने शिकायत की है कि महिला उसे छोड़कर अपने जीजा के साथ भाग गई है। राहुल का आरोप है कि वह अपने साथ दो लाख रुपए नकद और कीमती गहने भी ले गई है। राहुल अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उसका कहना है कि जिस महिला के लिए उसने अपना घर और समाज छोड़ दिया, उसी ने उसे बीच रास्ते में अकेला छोड़ दिया।

पुलिस ने क्या कहा

राहुल न्याय की गुहार लेकर अलीगढ़ के थाना दादों पहुंचा था। हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया कि कथित घटना बिहार के क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राहुल को अब बिहार जाकर ही अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। फिलहाल राहुल अब बिहार जाने की तैयारी कर रहा है ताकि वह अपनी नकदी और जेवर वापस पा सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

बापू के निबंध ने दिलाई राहत : 12 साल जेल में बदली उम्रकैद की सजा

राजपाल यादव को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कर्ज के जाल में फंसे एक्टर

एमपी के हर किसान परिवार पर 74 हजार 420 रुपए का कर्ज, ये राज्य आगे

35 वर्षीय चाची का 15 साल के भतीजे पर आया दिल, घर से दोनों फरार

यूपी पुलिस सोशल मीडिया प्रेम कहानी अलीगढ़ उत्तरप्रदेश
Advertisment