अंबानी-अडानी की नई डील : जियो पेट्रोल पंप पर मिलेगी अडानी की CNG

Jitendra Shrivastava | Jun 26, 2025, 17:18 IST
Share
ambani-adani-fuel-partnership
Photograph: (THESOOTR)

मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने साझेदारी की, जिससे अब जियो-बीपी और एटीजीएल के स्टेशनों पर पेट्रोल, डीजल और CNG मिल सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को ईंधन खरीदने में सुविधा होगी।

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने फ्यूल बेचने के लिए साझेदारी की है। इस समझौते के तहत, जियो-बीपी पेट्रोल और डीजल बेचने के लिए अदाणी टोटल गैस के सीएनजी ( CNG ) स्टेशनों पर अपनी सुविधाएं देगा। दूसरी ओर, अदाणी टोटल गैस जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी गैस लगाएगा। इस साझेदारी से उपभोक्ताओं को एक ही जगह पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मिल सकेगा।

दो बड़ी कंपनियों की साझेदारी

मुकेश अंबानी की जियो-बीपी और गौतम अडानी की एटीजीएल अब मिलकर एक डील के तहत एक नया ईंधन नेटवर्क स्थापित करेंगे। जियो-बीपी पहले से ही रिलायंस और ब्रिटेन की बीपी के साथ मिलकर ऑपरेट कर रहा है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड एटीजीएल के सीएनजी स्टेशनों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ाएगी, जबकि एटीजीएल, जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी का वितरण करेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या टू-व्हीलर चालकों को देना होगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई

11 साल बाद नारायण साईं और आसाराम मिले, मुलाकात में दोनों फफक पड़े

देशभर में बढ़ेगा नेटवर्क

भारत में जियो-बीपी के पास 1972 पेट्रोल पंप हैं, जबकि एटीजीएल 34 शहरों में 650 सीएनजी स्टेशन संचालित करती है। इस साझेदारी से दोनों कंपनियों का नेटवर्क और भी मजबूत होगा। इससे भारतीय ग्राहकों को ईंधन खरीदने का अनुभव बेहतर होगा। दोनों कंपनियों ने कहा कि यह समझौता उनके पुरानी और नई सभी यूनिटों पर लागू होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

GST स्लैब में हो सकता है बड़ा बदलाव, रोजमर्रा के सामान होंगे सस्ते!

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मचारी गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी जानकारियां

ग्राहकों के लिए नया फ्यूल अनुभव

मुकेश अंबानी की रिलायंस और ब्रिटेन की बीपी मिलकर जियो-बीपी चला रहे हैं। जियो-बीपी अब अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के सीएनजी स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल पंप लगाएगा। वहीं, अदाणी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जीज मिलकर एटीजीएल चलाते हैं। एटीजीएल जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी पंप लगाएगी। इससे दोनों कंपनियों के ग्राहकों को एक ही स्थान पर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मिल सकेगा। यह समझौता दोनों कंपनियों की पुरानी और नई यूनिटों पर लागू होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

FAQ- सामान्य सवाल

  1. मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी के बीच साझेदारी से क्या बदलाव आएगा?
    मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की साझेदारी से अब उपभोक्ताओं को एक ही जगह पर पेट्रोल, डीजल और CNG मिल सकेगा। जियो-बीपी पेट्रोल और डीजल बेचने के लिए एटीजीएल के सीएनजी स्टेशनों पर अपनी सेवाएं प्रदान करेगा, जबकि एटीजीएल जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर सीएनजी लगाएगा।
  2. क्या इस साझेदारी से उपभोक्ताओं को फायदा होगा?
    हां, इस साझेदारी से उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा होगा। वे अब पेट्रोल, डीजल और CNG को एक ही स्थान से भरवा सकेंगे, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बचेंगे। यह समझौता दोनों कंपनियों के ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ईंधन खरीदने का अनुभव प्रदान करेगा।

Tags:
  • गौतम अडानी
  • पेट्रोल-डीजल
  • मुकेश अंबानी
  • सीएनजी गैस
  • डील
  • CNG
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा