टैरिफ के बाद पहली बार ट्रंप के बदले सुर, कहा- चिंता की बात नहीं, पीएम मोदी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे...
Amresh Kushwaha | Updated:
america-donald-trump-pm-narendra-modi-great-prime-minister
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को लेकर पॉजिटिव बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उनके और पीएम मोदी के बीच दोस्ती हमेशा रहेगी। भले ही कुछ हालिया मुद्दों पर मतभेद हों।
भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ (tariff) को लेकर लम्बे समय से तनाब जारी है। वहीं इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया है, जो उनकी पहले की टिप्पणियों से बिल्कुल अलग है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में कोई समस्या नहीं है। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबंध बहुत विशेष है। ट्रंप का यह बयान इस समय काफी चर्चा में है। क्योंकि दोनों देशों के बीच लम्बे समय से टैरिफ और अन्य मुद्दों पर खींचतान देखी जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...ट्रम्प का टैरिफ बम: भारत की जीडीपी पर असर, खतरे में लाखों नौकरियां, इन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा नुकसान
ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहतरीन प्रधानमंत्री और ग्रेट (Great) बताया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल मोदी के कुछ निर्णयों से खुश नहीं हैं। ट्रंप ने कहा, मोदी जो कर रहे हैं, मुझे वह पसंद नहीं आता, लेकिन भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहद मजबूत हैं।
ये खबर भी पढ़िए...डॉनल्ड ट्रंप टैरिफ से संकट में जयपुर का जेम्स उद्योग, 18 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे यह देखकर काफी निराशा हुई है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा। मैंने इसे लेकर भारत को अपनी चिंता व्यक्त की है। हमने भारत पर 50 प्रतिशत की भारी शुल्क लागू की है। मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं, वे बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। कुछ महीने पहले वे यहां हमारे पास आए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रंप के सकारात्मक और भावनात्मक विचारों का आभार व्यक्त किया। मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति ट्रंप के इस मूल्यांकन को तहे दिल से सराहता हूं। भारत और अमेरिका के बीच जो विशेष संबंध हैं, वह अब और भी मजबूत होंगे।
जहां एक ओर ट्रंप ने भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। वहीं पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से संबोधित किया। उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात को स्पष्ट किया कि भारत हमेशा अपने हितों को ध्यान में रखते हुए अपने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करता रहेगा।
ये खबर भी पढ़िए...डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के टैरिफ को लेकर फिर से जताई नाराजगी, इस बार बौखलाहट के पीछे की बताई वजह
विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, प्रधानमंत्री मोदी हमारे द्विपक्षीय संबंधों को लेकर गंभीर हैं और अमेरिका के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री का व्यक्तिगत संबंध हमेशा अच्छा रहा है। विदेश नीति के संदर्भ में, हम निरंतर अमेरिका के साथ संवाद बनाए रखते हैं। इस समय इससे ज्यादा कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन यह स्पष्ट है कि दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद लगातार जारी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
भारत से है अमेरिका के विशेष संबंध- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार, 5 सितंबर को अमेरिका के वाइट हाउस में कहा, भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत विशेष हैं। यह तनाव अस्थायी है। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई बड़ी चिंता होने वाली है। दोनों देशों के रिश्ते हमेशा मजबूत रहेंगे। साथ ही ट्रंप ने कहा कि मौजूदा तनाव के बावजूद मैं और मोदी दोस्त रहेंगे।
ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ग्रेट
ट्रंप के पीएम मोदी को दोस्त बनाए जाने वाले बयान पर एक नजर
|
जानें ट्रैरिफ पर क्या बोले ट्रंप
ट्रंप के बयान पर PM मोदी का जवाब
ट्रंप की नाराजगी पर मोदी का रुख
ये खबर भी पढ़िए...डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के टैरिफ को लेकर फिर से जताई नाराजगी, इस बार बौखलाहट के पीछे की बताई वजह
जानें मोदी की जवाब पर विदेश मंत्री ने क्या कहा?
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
By Neel Tiwari
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
By Ramanand Tiwari
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
By Mukesh Sharma
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
By Neel Tiwari
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
By Sanjay Gupta
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA