अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, 21 घंटे में भी नहीं बनी बात, अब आगे क्या होगा?
Amresh Kushwaha | Apr 12, 2026, 11:58 IST
america iran talks failed islamabad hormuz nuclear
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की मैराथन वार्ता बेनतीजा रही। होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु अधिकार पर दोनों देशों में गहरे मतभेद बने रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर शर्तें न मानने का आरोप लगाया।
News In Short
- इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की वार्ता बेनतीजा रही।
- होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु अधिकार पर दोनों देशों में गहरा मतभेद है।
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर शर्तें न मानने का आरोप लगाया है।
- वहीं, ईरान ने अमेरिका पर गैरकानूनी मांगें रखने का आरोप लगाया है।
- पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है।
News In Detail
इस्लामाबाद में हुई बड़ी वार्ता
वेंस ने ईरान पर लगाया आरोप
वेंस के मुताबिक अमेरिका ने काफी लचीलापन दिखाया, फिर भी ईरानी पक्ष आगे बढ़ने को तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान ने न्यूक्लियर हथियार छोड़ने से साफ इनकार कर दिया, यही सबसे बड़ी अड़चन रही।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी इस दौरान खूब चर्चा में रहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चाहे डील हो या न हो, अमेरिका के लिए कोई फर्क नहीं पड़ता। हम हर हाल में जीतेंगे। इससे साफ है कि अमेरिका इस वार्ता को लेकर उतने दबाव में नहीं था।
ईरान का अलग रुख
उन्होंने कहा कि सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि दूसरा पक्ष कितनी ईमानदारी और संतुलन दिखाता है। साथ ही बकई ने अमेरिका पर अत्यधिक और गैरकानूनी मांगें रखने का आरोप भी लगाया है।
21 घंटे में कहां फंसा पेच
दूसरा बड़ा मुद्दा परमाणु अधिकार का था। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करे या कम से कम सीमित करे। वहीं, ईरान इसे अपना अधिकार मानता है। ईरान ने स्पष्ट किया कि वह परमाणु बम नहीं बनाएगा, लेकिन यूरेनियम संवर्धन (uranium enrichment) नहीं छोड़ेगा।
इसके अलावा ईरान ने प्रतिबंध हटाने, विदेशों में फंसी अपनी संपत्ति रिलीज करने और जंग में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग रखी। अमेरिका इन सभी मांगों को अपनी शर्तों से जोड़कर देख रहा था। दोनों पक्षों के बीच यह टकराव इतना गहरा था कि कोई साझा जमीन नहीं बन सकी।
ईरान ने दी होर्मुज बंद करने की चेतावनी
पाकिस्तान की कोशिश रही बेकार
अब आगे क्या होगा
पहला, यदि दोनों देश अपने रुख में थोड़ी नरमी लाते हैं तो बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है।
दूसरा, यदि टकराव बना रहा तो जंग फिर से भड़क सकती है, खासकर होर्मुज स्ट्रेट और क्षेत्रीय हमलों को लेकर।
इस्लामाबाद की यह बातचीत उम्मीदों के साथ शुरू हुई थी, लेकिन नतीजा निराशाजनक रहा। कूटनीति का दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, मगर हालात बेहद नाजुक हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने
होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे
ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman